उत्तर प्रदेश की सियासत में अमेठी और रायबरेली सीट सुर्खियों में है। इन दोनों सीटों पर शनिवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी।
अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक कयासबाजी ही चल रही है। पार्टी की ओर से अधिकृत तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। राहुल गांधी की उम्मीदवारी वाले लोकसभा क्षेत्र केरल के वायनाड सीट पर मतदान भी शुक्रवार को हो गया है। इसी बीच शनिवार को कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुला ली है। इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना हिस्सा लेंगी। वह दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष दोनों लोकसभा क्षेत्रों में अब तक की गई तैयारी से संबंधित पूरी रिपोर्ट लेकर दिल्ली जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बैठक में रायबरेली और अमेठी उम्मीदवार के नाम पर भी मुहर लग सकती है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत मिली 17 सीटों में से 15 पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में दो चरण का चुनाव भी पूरा हो चुका है। बूथ स्तर पर तैयार हैं कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के मीडिया समन्वयक डॉ.
अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी की ओर से बूथवार तैयारी पूरी कर ली गई है। कमेटियां गठित कर उसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी गई है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों की बैठक भी हो रही है। हर जगह से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में आने की मांग की जा रही है। यही स्थिति रायबरेली में भी है। उन्होंने कहा कि जनता दोनों सीटों पर कांग्रेस को वोट देने के लिए तैयार है। इस बार अलग तरह का रुझान दिख रहा है। लोगों में कांग्रेस के प्रति भरपूर उत्साह है। अमेठी और रायबरेली से मिलेगा दीर्घकालीन फायदा अमेठी और रायबरेली की सियासी नब्ज पर नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना कहते हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के यूपी से चुनाव लड़ने का पार्टी को दीर्घ कालीन फायदा मिलेगा। यदि वे यहां से जुड़ाव स्थापित करने में सफल होते हैं तो अन्य लोकसभा क्षेत्रों में बेहतर माहौल बनेगा। साथ ही 2027 के चुनाव के लिए नए सिरे से सियासी समीकरण बनेगा। इतना जरूर है कि राहुल गांधी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अब सियासत बदल गई है। सिर्फ हाथ हिलाने और चमकदार चेहरे के दाम पर चुनाव नहीं जीता जा सकता है, बल्कि वोटरों के बीच पैठ बढ़ानी होगी। वहीं वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव कहते हैं कि पिछली बार अमेठी से राहुल गांधी के हारने की बड़ी वजह जनता से दूरी थी। इस बार देखा जाए तो राहुल गांधी के लिए वायनाड भी अनुकूल नहीं है। वहां कम्युनिस्ट पार्टी ने भी उनको घेर रखा है। इस स्थिति में राहुल गांधी फिर से यूपी लौट सकते हैं। अमेठी और रायबरेली में नामांकन तीन मई को है। इस बात की भी संभावना है कि राहुल गांधी रायबरेली से उम्मीदवार हो जाएं। क्योंकि अमेठी की अपेक्षा रायबरेली राहुल गांधी के लिए ज्यादा सुरक्षित है।
Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Amethi Lok Sabha Raebareli Lok Sabha Lucknow News In Hindi Latest Lucknow News In Hindi Lucknow Hindi Samachar राहुल गांधी प्रियंका गांधी अमेठी लोकसभा सीट रायबरेली लोकसभा सीट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली-यूपी की इन 6 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार लंबाLok Sabha Elections 2024: दिल्ली और यूपी की छह सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार हुआ लंबा। अमेठी का फैसला वायनाड में मतदान के बाद होगा।
Read more »
अमेठी के बाद रायबरेली फतह करने की तैयारी में बीजेपी, जानें कौन हो सकता है उम्मीदवाररायबरेली लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा सीट आती हैं. इन पांच में से तीन पर समाजवादी पार्टी और दो पर बीजेपी का कब्जा है. बछरावां, हरचंदपुर और सरेनी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. रायबरेली और ऊंचाहार सीट पर बीजेपी के विधायक हैं. अदिति सिंह रायबरेली से ही बीजेपी विधायक हैं.
Read more »
UP Lok Sabha Chunav 2024: सपा का सबसे बड़ा कंफ्यूजन खत्म, कांग्रेस का अभी भी बाकीAmethi Lok Sabha Seat 2024: कांग्रेस आखिर रायबरेली और अमेठी जैसी परंपरागत सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान क्यों नहीं कर पा रही है?
Read more »
Lok Sabha Polls: अमेठी से नामांकन कर सकते हैं राहुल, रामलला के दर्शन भी करेंगे? 24 घंटे बाद रुख होगा साफकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी और महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा तेज हो गई है।
Read more »
राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर कल होगा फैसला? अमेठी-रायबरेली सीट को लेकर कांग्रेस ने बुलाई बैठकअमेठी और रायबरेली के लिए नामांकन 26 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर अब फैसला लिया जाएगा. यही कारण है कि पार्टी ने अभी तक अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है.
Read more »
राहुल-प्रियंका के नाम पर लगेगी मुहर: अमेठी-रायबरेली पर हो सकता है फैसला, दिल्ली में बैठक कलउत्तर प्रदेश की सियासत में अमेठी और रायबरेली सीट सुर्खियों में है। इन दोनों सीटों पर शनिवार को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी।
Read more »
