देश में 2.14 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंची ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों को फायदा

व्यापार News

देश में 2.14 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंची ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों को फायदा
देश में 2.14 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंची ब्रॉडबैग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों को फायदान्यूज़ नेशन
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

देश में 2.14 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंची ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों को फायदा

"नई दिल्ली, 5 फरवरी । देश में भारतनेट परियोजना के तहत 2,14,904 ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी गई है और इससे देश में अंतिम दूरी तक डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मदद मिली है। यह बयान संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ.

चंद्रशेखर पेम्मासानी की ओर से गुरुवार को दिया गया।Advertisment केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा,ग्रामीण, सीमावर्ती और आकांक्षी जिलों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए सरकार द्वारा कई कदम और प्रमुख परियोजनाएं शुरू की गई हैं। दिसंबर 2025 तक, भारतनेट परियोजना के तहत 2,14,904 ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के साथ सेवा के लिए तैयार किया गया है और देश में 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट और अन्य मोबाइल परियोजनाओं के तहत 23,694 मोबाइल टावर चालू किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने उत्तर में आगे कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार ने विशेष रूप से दूरस्थ और कम सुविधा प्राप्त क्षेत्रों में भौगोलिक अंतर को कम करके शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सरकारी सेवाओं तक बेहतर पहुंच बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डिजिटल परिवर्तन ने नागरिकों के आवश्यक सेवाओं के साथ बातचीत करने के तरीके को मौलिक रूप से बदल दिया है। साथ ही बताया कि दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा जारी सेवा की गुणवत्ता मानदंड और अन्य वैश्विक मानकों/प्रणालियों को अपनाया गया है और इन मानदंडों के आधार पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन की नियमित रूप से निगरानी की जाती है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, दूरसंचार सेवाओं को सभी क्षेत्रों में किफायती बनाने के लिए, सरकार ने कई कदम उठाए हैं जिनमें सक्रिय नीतियां, नियामक सरलता के लिए दूरसंचार अधिनियम 2023 को लागू करना, व्यावसायिक रूप से अव्यवहार्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाओं की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु डिजिटल भारत निधि का निर्माण आदि शामिल हैं। --आईएएनएस एबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

देश में 2.14 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंची ब्रॉडबै ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों को फायदा न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

85 साल पुराना फटी हुई स्वेटशर्ट 2.14 लाख में बेचने वाला आदमी85 साल पुराना फटी हुई स्वेटशर्ट 2.14 लाख में बेचने वाला आदमीएक पुरानी और फटी हुई स्वेटशर्ट को 85 साल पुराना बताते हुए 2.14 लाख रुपये की कीमत पर बेचने वाला आदमी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस अचंती कीमत पर स्वेटशर्ट बेचने के फैसले पर हैरान हैं.
Read more »

एमपी की सस्ती बिजली से दौड़ेगी ट्रेन, 2.14 रुपए प्रति यूनिट खरीद रही है भारतीय रेलएमपी की सस्ती बिजली से दौड़ेगी ट्रेन, 2.14 रुपए प्रति यूनिट खरीद रही है भारतीय रेलRailways Buy Cheap Electricity From Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। भारतीय रेलवे ने कहा है कि मध्य प्रदेश में उत्पादित सभी बिजली को हम खरीदेंगे। अभी एमपी से 2.
Read more »

RBI के आज 2 बड़े ऐलान... फिर रॉकेट बने DLF, HDFC बैंक समेत ये शेयर!RBI के आज 2 बड़े ऐलान... फिर रॉकेट बने DLF, HDFC बैंक समेत ये शेयर!हाउस फाइनेंस शेयरों में भी तेजी रही और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और LIC हाउसिंग फाइनेंस में 2.14% तक की बढ़त दर्ज की गई.
Read more »

Russia muslim population: रूस की आबादी में आ रहा बढ़ा बदलाव, मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ीRussia muslim population: रूस की आबादी में आ रहा बढ़ा बदलाव, मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी2025 में रूस की कुल आबादी 14.30 करोड़ है. वहीं जनसंख्या में करीब 2.14 करोड़ से ज्यादा लोग मुस्लिम माने जा रहे हैं.
Read more »

भारत की ऑटो रिटेल इंडस्ट्री में नवंबर में स्थिर वृद्धि, वाहनों की बिक्री 2.14 प्रतिशत बढ़ीभारत की ऑटो रिटेल इंडस्ट्री में नवंबर में स्थिर वृद्धि, वाहनों की बिक्री 2.14 प्रतिशत बढ़ीभारत की ऑटो रिटेल इंडस्ट्री में नवंबर में स्थिर वृद्धि, वाहनों की बिक्री 2.14 प्रतिशत बढ़ी
Read more »

GST दरों में बदलाव का असर, ऑटो सेक्टर को मिला बूस्ट, सेल 2.14 प्रतिशत बढ़ीGST दरों में बदलाव का असर, ऑटो सेक्टर को मिला बूस्ट, सेल 2.14 प्रतिशत बढ़ीफेस्टिव सीजन भले ही खत्म हो गया हो , लेकिन जीएसटी दरों में बदलाव की वजह से वाहनों की सेल में बढ़ोतरी जारी रही. नवंबर में भी ऑटो सेल में 2.14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:24:29