फेस्टिव सीजन भले ही खत्म हो गया हो , लेकिन जीएसटी दरों में बदलाव की वजह से वाहनों की सेल में बढ़ोतरी जारी रही. नवंबर में भी ऑटो सेल में 2.14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Auto Sector: फेस्टिव सीजन भले ही खत्म हो गया हो , लेकिन जीएसटी दरों में बदलाव की वजह से वाहन ों की सेल में बढ़ोतरी जारी रही. नवंबर में भी ऑटो सेल में 2.14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. ताजा आंकड़ों के मुताबिक ऑटो सेल में सालाना आधार 2.
14 प्रतिशत बढ़कर 33,00,832 यूनिट हो गई फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की ऑटो रिटेल इंडस्ट्री ने इस वर्ष नवंबर में स्थिर वृद्धि दर्ज करवाई, जिसमें सालाना आधार पर वाहनों की बिक्री 2.14 प्रतिशत बढ़कर 33,00,832 यूनिट हो गई. फेस्टिव सीजन के बाद भी मांग स्थिर बनी रही. जबकि जीएसटी 2.0 सुधार के चलते वाहनों की कीमतों में आई कमी के चलते ग्राहक डीलरशिप के ओर आकर्षित बने रहे. बेहतर मॉडल की उपलब्धता और कॉम्पैक्ट एसयूवी की मजबूत मांग की वजह से यात्री वाहनों की बिक्री में सकारात्मक संकेत मिले. यात्री वाहनों के लिए इंवेट्री लेवल पिछले महीने के 53–55 दिन से सुधरकर 44–46 दिन हो गया, जो ग्राहकों की बढ़ते उत्साह को दर्शाता है. मारुति सुजुकी ने 39.4 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ अपनी लीडरशिप बनाए रखी, जिसके बाद 13.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ महिंद्रा और 13.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ टाटा मोटर्स का स्थान रहा. टू-व्हीलर की बिक्री में गिरावट इससे अलग नवंबर में टू-व्हीलर की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई, जो कि मासिक आधार पर 19.16 प्रतिशत की गिरावट के बाद 25.46 लाख यूनिट रह गई. सालाना आधार पर यह गिरावट 3.10 प्रतिशत थी. फाडा के अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर ने कहा कि नवंबर में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि फेस्टिव सीजन की वजह से ग्राहकों ने इससे पहले महीने अक्टूबर में ही खरीदारी कर ली थी. थ्री-व्हीलर की बिक्री इस महीने मजबूत उन्होंने आगे कहा कि क्रॉप पेमेंट में देरी और पॉपुलर मॉडल की असमान सप्लाई ने प्रदर्शन को प्रभावित किया. हालांकि, शादी के सीजन और जीएसटी की दरों में बदलाव के कारण डीलर्स को अभी भी ग्राहकों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है. थ्री-व्हीलर की बिक्री इस महीने मजबूत रही, जो कि मासिक आधार पर 3.42 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख यूनिट के आंकड़े तक पहुंच गई। इस कैटगरी में सालाना आधार पर 23.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसे ई-रिक्शा और ई-कार्ट की बढ़ती मांग से समर्थन मिला. इस वर्ष नवंबर में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री मिली-जुली रही. जहां एक ओर लाइट और मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में गिरावट दर्ज की गई , वहीं हेवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री इस रुझान के उलट रही. इस महीने हेवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री मासिक आधार पर 3.28 प्रतिशत बढ़कर 28,659 यूनिट हो गई। सालाना आधार पर यह 17.61 प्रतिशत की बढ़त थी.आईएएनएस
India Auto Industry Auto Retail Industry Growth Vehicles Sales ऑटो इंडस्ट्री ऑटो सेल वाहन ऑटो सेक्टर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एमपी की सस्ती बिजली से दौड़ेगी ट्रेन, 2.14 रुपए प्रति यूनिट खरीद रही है भारतीय रेलRailways Buy Cheap Electricity From Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। भारतीय रेलवे ने कहा है कि मध्य प्रदेश में उत्पादित सभी बिजली को हम खरीदेंगे। अभी एमपी से 2.
Read more »
RBI के आज 2 बड़े ऐलान... फिर रॉकेट बने DLF, HDFC बैंक समेत ये शेयर!हाउस फाइनेंस शेयरों में भी तेजी रही और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और LIC हाउसिंग फाइनेंस में 2.14% तक की बढ़त दर्ज की गई.
Read more »
Russia muslim population: रूस की आबादी में आ रहा बढ़ा बदलाव, मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी2025 में रूस की कुल आबादी 14.30 करोड़ है. वहीं जनसंख्या में करीब 2.14 करोड़ से ज्यादा लोग मुस्लिम माने जा रहे हैं.
Read more »
भारत की ऑटो रिटेल इंडस्ट्री में नवंबर में स्थिर वृद्धि, वाहनों की बिक्री 2.14 प्रतिशत बढ़ीभारत की ऑटो रिटेल इंडस्ट्री में नवंबर में स्थिर वृद्धि, वाहनों की बिक्री 2.14 प्रतिशत बढ़ी
Read more »
Gold: ఇలా చేస్తే GST లేకుండానే గోల్డ్ కొనుగోలు చేయొచ్చు.. అదిరిపోయే ఐడియా భయ్యా..!!Gold: భారతీయులు బంగారాన్ని పెట్టుబడిగా చూసినట్లయితే.. వారిలో వచ్చే మొదటి ఆలోచన ఆభరణాలే అని చెప్పాలి. ఎందుకంటే బంగారం కొంటేనే భద్రతగా ఉంటుందన్న భావన ఎక్కువ మందిలో ఉంది.
Read more »
