'उसे टीम में लेते तो...' रोहित शर्मा ने बताया श्रेयस अय्यर क्यों नहीं खेल रहे टी20 वर्ल्ड कप

India Cricket Captain News

'उसे टीम में लेते तो...' रोहित शर्मा ने बताया श्रेयस अय्यर क्यों नहीं खेल रहे टी20 वर्ल्ड कप
India T20 World Cup SquadShreyas Iyer Asia Cup OmissionRohit Sharma
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 177 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

Rohit Sharma ON 20 World Cup 2026: रोहित शर्मा अब तक हुए सभी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। पहली बार मैदान से बाहर बैठकर मैच देखने के बारे में वो क्या सोच रहे हैं, ये भी उन्होंने फैंस से साझा किया है।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पिछली चैंपियन के तौर पर उतरेगी। हालांकि साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप और इस बार हो रहे टूर्नामेंट में बहुत बड़ा अंतर है। यह अंतर है टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी का, जिन्होंने 2024 में टीम को चैंपियन बनाते ही इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था। रोहित शर्मा ने अब यह बात मानी है कि पहली बार अपने करियर में बाहर बैठकर टी20 वर्ल्डकप के मैच देखना उनके लिए बेहद मुश्किल होने वाला है। रोहित शर्मा ने इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के खिताब बरकरार रखने की संभावनाओं पर भी बात की है और इस बात को एक्सप्लेन किया है कि टी20 फॉर्मेट का जबरदस्त प्लेयर होने के बावजूद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में जगह क्यों नहीं मिली है।2022 टी20 वर्ल्ड कप के जरिये समझाया अय्यर का बाहर होनाश्रेयस अय्यर को टीम में नहीं लिए जाने पर क्रिकेट फैंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। उनके चोट से ठीक हो जाने के बाद भी यह डिमांड उठी है कि उन्हें टीम इंडिया में वर्ल्ड कप के लिए शामिल रखना चाहिए। रोहित शर्मा ने एशिया कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं करने का उदाहरण दिया है। साथ ही यह बताया है कि कैसे टीम का बैलेंस बहुत सारे फैसलों के पीछे का कारण होता है। उन्होंने जियोहॉटस्टार के शो में कहा,'हमें लगा था कि किसी ऐसे की जरूरत है, जो थोड़ी गेंदबाजी भी कर सके। इस कारण हमने दीपक हुडा को शामिल किया था, जो उस समय बढ़िया फॉर्म में था। श्रेयस को शायद यह बुरा लगा होगा, लेकिन दीपक इससे खुश हो गया। ऐसे ही यह काम होता है।' रोहित ने यह भी बताया कि उन्होंने और उस समय टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने श्रेयस अय्यर को इस फैसले का कारण बताने के लिए पर्सनल कॉल भी की थी।'टी20 वर्ल्ड में नहीं होना एक अलग अनुभव रहेगा'39 साल के पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने इस बारे में भी बात की कि किसी ग्लोबल टूर्नामेंट में नहीं खेलने और द्विपक्षीय सीरीज से गायब होने के अहसास में कितना अंतर है। उन्होंने कहा,'हम इस बारे में घर में बात करते थे कि कैसे घर पर बैठकर मैच देखना अजब होगा। खासतौर पर टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कैसा महसूस होगा। मैं इसकी शुरुआत से और अब तक हर बार टीम का हिस्सा रहा हूं तो इस बार इसमें नहीं खेलने का अहसास बिल्कुल अलग है। वर्ल्ड कप में नहीं होने का अहसास असल में तभी होता है, जब वर्ल्ड कप चल रहा होता है। जब आप वर्ल्ड कप मिस करते हैं तो आपको यह असलियत समझ में आी है कि आप इसका हिस्सा नहीं हैं। आप स्टेडियम में कहीं तो होंगे, लेकिन यह वैसा अहसास नहीं होगा। यह बिल्कुल अलग अनुभव होगा।'कप्तानी की सबसे बड़ी चुनौती होती है कड़े फैसलेरोहित ने इस दौरान अपनी कप्तानी के दौर पर भी बात की। साथ ही यह भी बताया कि जब आप भारतीय टीम की कमान संभालते हैं तो किस तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। उन्होंने कहा,'इस काम में सबसे बड़ी चुनौती होती है कि किस तरह आप चयन को लेकर कड़े फैसले लेते हैं और उन्हें लेते समय टीम ड्रेसिंग रूम में सभी के बीच विश्वास बनाए रखते हैं। कई मौके आए, जब वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट से पहले कठोर फैसले लेने पड़े थे। आप हर किसी को खुश नहीं रख पाएंगे, लेकिन यह बेहद अहम है कि हर कोई उस फैसले को लेने का कारण जानता हो।' उन्होंने श्रेयस अय्यर के अलावा ऐसे फैसलों में मोहम्मद सिराज को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल नहीं करने और युजवेंद्र चहल को 2023 वनडे वर्ल्ड कप की टीम से गायब रखने का भी जिक्र किया।'80-90 फीसदी टीम 2024 वाली ही है'इस बार टी20 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित को पक्का यकीन है कि टीम इंडिया जोरदार परफॉर्मेंस देगी। उन्होंने कहा,'80-90 फीसदी टीम तो पिछले टी20 वर्ल्ड कप वाली ही है। वे पिछले दो साल से एकसाथ खेल रहे हैं, जिससे वे एक-दूसरे के खेल को बढ़िया समझते हैं। टीम की औसत उम्र 25 साल के करीब है, जो बढ़िया है।' उन्होंने कहा,'जब आप वर्ल्ड कप खेलने जाते हैं तो आप इकलौता टारगेट जीतना होता है। इसके लिए आपको आपस में हर मुद्दे पर खुलकर बात करनी पड़ती है, जो कई बार तीखी भी होती है।'.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पिछली चैंपियन के तौर पर उतरेगी। हालांकि साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप और इस बार हो रहे टूर्नामेंट में बहुत बड़ा अंतर है। यह अंतर है टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी का, जिन्होंने 2024 में टीम को चैंपियन बनाते ही इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था। रोहित शर्मा ने अब यह बात मानी है कि पहली बार अपने करियर में बाहर बैठकर टी20 वर्ल्डकप के मैच देखना उनके लिए बेहद मुश्किल होने वाला है। रोहित शर्मा ने इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के खिताब बरकरार रखने की संभावनाओं पर भी बात की है और इस बात को एक्सप्लेन किया है कि टी20 फॉर्मेट का जबरदस्त प्लेयर होने के बावजूद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में जगह क्यों नहीं मिली है।2022 टी20 वर्ल्ड कप के जरिये समझाया अय्यर का बाहर होनाश्रेयस अय्यर को टीम में नहीं लिए जाने पर क्रिकेट फैंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। उनके चोट से ठीक हो जाने के बाद भी यह डिमांड उठी है कि उन्हें टीम इंडिया में वर्ल्ड कप के लिए शामिल रखना चाहिए। रोहित शर्मा ने एशिया कप और 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं करने का उदाहरण दिया है। साथ ही यह बताया है कि कैसे टीम का बैलेंस बहुत सारे फैसलों के पीछे का कारण होता है। उन्होंने जियोहॉटस्टार के शो में कहा,'हमें लगा था कि किसी ऐसे की जरूरत है, जो थोड़ी गेंदबाजी भी कर सके। इस कारण हमने दीपक हुडा को शामिल किया था, जो उस समय बढ़िया फॉर्म में था। श्रेयस को शायद यह बुरा लगा होगा, लेकिन दीपक इससे खुश हो गया। ऐसे ही यह काम होता है।' रोहित ने यह भी बताया कि उन्होंने और उस समय टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने श्रेयस अय्यर को इस फैसले का कारण बताने के लिए पर्सनल कॉल भी की थी।'टी20 वर्ल्ड में नहीं होना एक अलग अनुभव रहेगा'39 साल के पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने इस बारे में भी बात की कि किसी ग्लोबल टूर्नामेंट में नहीं खेलने और द्विपक्षीय सीरीज से गायब होने के अहसास में कितना अंतर है। उन्होंने कहा,'हम इस बारे में घर में बात करते थे कि कैसे घर पर बैठकर मैच देखना अजब होगा। खासतौर पर टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कैसा महसूस होगा। मैं इसकी शुरुआत से और अब तक हर बार टीम का हिस्सा रहा हूं तो इस बार इसमें नहीं खेलने का अहसास बिल्कुल अलग है। वर्ल्ड कप में नहीं होने का अहसास असल में तभी होता है, जब वर्ल्ड कप चल रहा होता है। जब आप वर्ल्ड कप मिस करते हैं तो आपको यह असलियत समझ में आी है कि आप इसका हिस्सा नहीं हैं। आप स्टेडियम में कहीं तो होंगे, लेकिन यह वैसा अहसास नहीं होगा। यह बिल्कुल अलग अनुभव होगा।'कप्तानी की सबसे बड़ी चुनौती होती है कड़े फैसलेरोहित ने इस दौरान अपनी कप्तानी के दौर पर भी बात की। साथ ही यह भी बताया कि जब आप भारतीय टीम की कमान संभालते हैं तो किस तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। उन्होंने कहा,'इस काम में सबसे बड़ी चुनौती होती है कि किस तरह आप चयन को लेकर कड़े फैसले लेते हैं और उन्हें लेते समय टीम ड्रेसिंग रूम में सभी के बीच विश्वास बनाए रखते हैं। कई मौके आए, जब वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट से पहले कठोर फैसले लेने पड़े थे। आप हर किसी को खुश नहीं रख पाएंगे, लेकिन यह बेहद अहम है कि हर कोई उस फैसले को लेने का कारण जानता हो।' उन्होंने श्रेयस अय्यर के अलावा ऐसे फैसलों में मोहम्मद सिराज को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल नहीं करने और युजवेंद्र चहल को 2023 वनडे वर्ल्ड कप की टीम से गायब रखने का भी जिक्र किया।'80-90 फीसदी टीम 2024 वाली ही है'इस बार टी20 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित को पक्का यकीन है कि टीम इंडिया जोरदार परफॉर्मेंस देगी। उन्होंने कहा,'80-90 फीसदी टीम तो पिछले टी20 वर्ल्ड कप वाली ही है। वे पिछले दो साल से एकसाथ खेल रहे हैं, जिससे वे एक-दूसरे के खेल को बढ़िया समझते हैं। टीम की औसत उम्र 25 साल के करीब है, जो बढ़िया है।' उन्होंने कहा,'जब आप वर्ल्ड कप खेलने जाते हैं तो आप इकलौता टारगेट जीतना होता है। इसके लिए आपको आपस में हर मुद्दे पर खुलकर बात करनी पड़ती है, जो कई बार तीखी भी होती है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

India T20 World Cup Squad Shreyas Iyer Asia Cup Omission Rohit Sharma Shreyas Iyer Virat Kohli Rohit Sharma T20 World Cup 2024 World Cup

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बोरीवली-कांदिवली दरम्यान नक्की काय होतंय? एका रात्रीत 100 हून अधिक लोकल फेऱ्या गायब; प्रवाशांनो घरून निघण्यापूर्वी हे वाचा!बोरीवली-कांदिवली दरम्यान नक्की काय होतंय? एका रात्रीत 100 हून अधिक लोकल फेऱ्या गायब; प्रवाशांनो घरून निघण्यापूर्वी हे वाचा!मंगळवारी 20 जानेवारी रोजी पश्चिम रेल्वेच्या प्रवाशांना लोकल सेवा रद्द झाल्याच्या समस्यांना तोंड द्यावं लागलं. मंगळवारी जवळपास 102 लोकल रद्द करण्यात आल्या होत्या.
Read more »

UP का 'सुपरफास्ट' इंसाफ: महज 8 दिन में आया फैसला, सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिली 20-20 साल की जेल!UP का 'सुपरफास्ट' इंसाफ: महज 8 दिन में आया फैसला, सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिली 20-20 साल की जेल!चंदौसी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गुड्डू और संजय को 20-20 साल की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने दोनों पर 58-58 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। यह भारतीय न्याय संहिता के तहत उत्तर प्रदेश की चौथी और मुरादाबाद मंडल की दूसरी सजा है। आरोपियों ने किशोरी को संभल से अगवा कर नोएडा और गुजरात ले जाकर...
Read more »

गाजीपुर के 20 गांवों में फैला रहस्यमयी बुखार, स्वस्थ जन्मे बच्चे तेज बुखार के बाद हो जा रहे दिव्‍यांगगाजीपुर के 20 गांवों में फैला रहस्यमयी बुखार, स्वस्थ जन्मे बच्चे तेज बुखार के बाद हो जा रहे दिव्‍यांगयह मामला यूपी की राज्‍यपाल आनंदी बेन तक पहुंचा तो उन्‍होंने गाजीपुर के डीएम को पत्र लिखा। 15 से 20 गांवों में कई बच्‍चे इस समस्‍या से ग्रसित हैं।
Read more »

धरती पर पहुंचा सूरज से उठा तूफान, 20 साल में सबसे बड़ा, सैटेलाइट पर खतराधरती पर पहुंचा सूरज से उठा तूफान, 20 साल में सबसे बड़ा, सैटेलाइट पर खतरा​हमारा सूर्य इस समय एक दुर्लभ घटना से गुजर रहा है जिसका सीधा असर धरती पर रहा है। यह एक शक्तिशाली सौर तूफान है जो जिसे पिछले दो दशकों का सबसे तेज कहा जा रहा है।
Read more »

हरियाणा पुलिस का घुड़सवार दस्ता होगा और शक्तिशाली, बेड़े में जुड़ेंगे 20 नए घोड़ेहरियाणा पुलिस का घुड़सवार दस्ता होगा और शक्तिशाली, बेड़े में जुड़ेंगे 20 नए घोड़ेहरियाणा पुलिस का घुड़सवार दस्ता जल्द ही 20 नए घोड़ों के शामिल होने से और मजबूत होगा। वर्तमान में 96 स्वीकृत पदों में से 55 घोड़े सक्रिय हैं। ये घोड़े वीआईपी ड्यूटी, कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खासकर संकरी गलियों और ग्रामीण इलाकों में। नए घोड़े प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध...
Read more »

रोज 15-20 करें योग की वायु मुद्रा, पेट में गैस और जोड़ों के दर्द से मिलेगी निजातरोज 15-20 करें योग की वायु मुद्रा, पेट में गैस और जोड़ों के दर्द से मिलेगी निजातरोज 15-20 करें योग की वायु मुद्रा, पेट में गैस और जोड़ों के दर्द से मिलेगी निजात
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:32