'इंजन फेल कैसे हुए, रिपोर्ट में जिक्र क्यों नहीं?', Air India प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट पर एक्सपर्ट ने उठाए सवाल

अहमदाबाद News

'इंजन फेल कैसे हुए, रिपोर्ट में जिक्र क्यों नहीं?', Air India प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट पर एक्सपर्ट ने उठाए सवाल
अहमदाबाद विमान हादसाअहमदाबाद एअर इंडिया हादसाअहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन हादसा
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 63%

अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन हादसे की वजह को लेकर अभी भी कई सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं. अब भारतीय वायुसेना के पूर्व निदेशक और एविएशन एक्सपर्ट संजीव कपूर ने हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा, 'कॉकपिट में जो कुछ हुआ, वो अभी तक हमारे सामने नहीं आया है.

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे को एक महीना से ज्यादा वक्त गुजर चुका है, लेकिन इसकी असली वजह अब भी रहस्य बनी हुई है. सरकारी जांच एजेंसी की ओर से जारी शुरुआती रिपोर्ट ना सिर्फ अधूरी लग रही है, बल्कि हादसे से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब भी मिलना बाकी हैं.

अब भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी और एविएशन एक्सपर्ट संजीव कपूर ने इस रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि कॉकपिट में वास्तव में क्या हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. Advertisementसंजीव कपूर ने एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की 15 पेजों की रिपोर्ट को 'अधूरी' बताया है और इसमें देरी पर भी सवाल उठाए हैं. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि कोई भी पायलट इतनी आसानी से 'Mayday' कॉल नहीं देता. इसका मतलब होता है कि हालात बेहद गंभीर हैं. और इसमें कोई शक नहीं कि दोनों इंजन फेल हो गए थे, लेकिन कैसे? ये रिपोर्ट उस पर कुछ नहीं कहती है.'फ्यूल सप्लाई कैसे बंद हुई, ये रिपोर्ट में नहीं'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रैश से कुछ सेकंड पहले एक पायलट ने तीन बार लगातार डिस्ट्रेस कॉल भेजा. दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:38:39 बजे विमान ने उड़ान भरी और महज 26 सेकंड बाद 08:09:05 बजे एक पायलट ने तीन बार 'MAYDAY... MAYDAY... MAYDAY...' का इमरजेंसी मैसेज दिया. Advertisement कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर में रिकॉर्ड बातचीत में एक पायलट दूसरे से पूछता है- 'फ्यूल सप्लाई क्यों बंद कर दी?' दूसरा कहता है कि मैंने बंद नहीं किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक ही सेकंड में 'रन' से 'कटऑफ' मोड में आ गए, इससे तुरंत इंजन बंद हो गए और विमान की तुरंत ऊंचाई कम हो गई.इस पर संजीव कपूर ने सवाल उठाते हुए कहा, ये तो पूरी तरह बेतुका है कि कोई भी समझदार पायलट टेक-ऑफ के बाद खुद ही फ्यूल कट-ऑफ स्विच बंद कर दे. पायलट ने मैन्युअली विमान उड़ाया, फिर उसे 170 डिग्री मोड़ कर इंजन बंद कर दिया? ये किसी भी तर्क से मेल नहीं खाता.'रिपोर्ट में जानकारी अधूरी क्यों?'कपूर ने जांच में देरी पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, कॉकपिट का डेटा तीन हफ्ते पहले ही डाउनलोड कर लिया गया था. फिर भी रिपोर्ट आने में 20 दिन क्यों लगे? और जो रिपोर्ट आई है, उसमें जानकारी अधूरी है. इतनी देर में और ज्यादा गहराई से एनालिसिस किया जाना चाहिए था.RAT सिस्टम एक्टिव हुआ, लेकिन एक ही इंजन चालू हो सकाAAIB की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि जब इंजन फेल हुए, तब इमरजेंसी Ram Air Turbine सिस्टम ऑटोमैटिक एक्टिव हो गया. इससे विमान को कुछ हाइड्रोलिक पावर मिली. क्रू ने दोनों इंजनों को दोबारा चालू करने की कोशिश की. हालांकि सिर्फ एक ही इंजन चालू हो पाया. विमान जैसे-जैसे ऊंचाई और रफ्तार खोता गया, वो आगे जाकर एक हॉस्टल की बिल्डिंग पर जा गिरा. हादसे के वक्त हॉस्टल में छात्र मौजूद थे. Advertisement जांच के दायरे में सिस्टम फेलियररिपोर्ट में कहा गया कि पायलट की मानसिक स्थिति, ऑटोमैशन सिस्टम फेलियर और फ्यूल सप्लाई सिस्टम की जांच अभी जारी है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फ्यूल कंट्रोल स्विच जान-बूझकर बंद किए गए तो इसके पीछे कोई तकनीकी खामी, ऑटोमैटिक सिस्टम एरर या अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिस पर मौजूदा रिपोर्ट कुछ नहीं कहती है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

अहमदाबाद विमान हादसा अहमदाबाद एअर इंडिया हादसा अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन हादसा Air India Crash Ahmedabad AI-171 Accident Sanjeev Kapoor Aircraft Accident Investigation Bureau Report Pilot Error Theory Dismissed Aviation Safety India Boeing 787 Crash

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : शवों के डीएनए सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्टअहमदाबाद प्लेन क्रैश : शवों के डीएनए सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्टअहमदाबाद प्लेन क्रैश : शवों के डीएनए सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्ट
Read more »

अहमदाबाद प्लेन क्रैश-जांच टीम में UN अफसर शामिल नहीं होगा: सरकार ने संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव ठुकराया; ब्...अहमदाबाद प्लेन क्रैश-जांच टीम में UN अफसर शामिल नहीं होगा: सरकार ने संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव ठुकराया; ब्...Gujarat Ahmedabad Air India Plane Crash Investigation Update; अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान क्रैश की जांच टीम में संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारी को शामिल नहीं किया जाएगा।
Read more »

अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश: जांच रिपोर्ट में हादसे की वजह आई सामनेअहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश: जांच रिपोर्ट में हादसे की वजह आई सामनेअहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. 15 पेज की इस प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने प्लेन क्रैश को लेकर सिलसिलेवार जानकारियां दी हैं.
Read more »

विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद परिजनों का सवाल- 'क्या हादसे को टाला जा सकता था?'विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद परिजनों का सवाल- 'क्या हादसे को टाला जा सकता था?'अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश में मारे गए 260 लोगों में से कुछ के परिजनों ने हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई सवाल उठाए हैं.
Read more »

विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद परिजनों का सवाल- 'क्या हादसे को टाला जा सकता था?'अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश में मारे गए 260 लोगों में से कुछ के परिजनों ने हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई सवाल उठाए हैं.
Read more »

Air India Plane Crash Report: एयर इंडिया क्रैश रिपोर्ट: जवाब कम, सवाल ज्यादा क्यों... क्या अब भी रहस्य बना ...Air India Plane Crash Report: एयर इंडिया क्रैश रिपोर्ट: जवाब कम, सवाल ज्यादा क्यों... क्या अब भी रहस्य बना ...Air India Plane Crash Report: अहमदाबाद एयर इंटिया प्लेन क्रैश की रिपोर्ट सामने आई है. लेकिन तकनीकी वजहों के जवाब अधूरे हैं. इंजन फेल कैसे हुए? CVR में बाकी बातचीत कहां गई? पायलट यूनियन ने जांच पर सवाल उठाए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:39:54