केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में राकेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस को फटकार लगाई। उन्होंने पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया। परिवार ने क्षेत्र में अपराध बढ़ने और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की। गिरिराज सिंह ने अपराधियों को गिरफ्तार करने और गांव में पुलिस बल तैनात करने का आश्वासन...
संवाद सूत्र, साहेबपुर कमाल । थाना अंतर्गत संदलपुर गांव निवासी हम के नेता राकेश कुमार की अपहरण के बाद हत्या मामले में उसके स्वजनों को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप सब सुशासन की राज्य सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी अपराधिक घटना हुई और पुलिस अपहृत को सकुशल बरामद करने में नाकाम रही। सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री से पीड़ित स्वजन राकेश के पिता, भाई, बहन एवं सगे संबंधियों ने भयभीत अवस्था में गुहार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में हम पचपौनियां हैं और हमारी संख्या सीमित है। जबकि क्षेत्र में एक जाति विशेष के अपराधी प्रवृति के लोगों का वर्चस्व है। हमे अपराधियों से रोज जान से मारने की धमकी मिल रही है। गांव के लोग भी डरे हुए हैं। अपराधियों द्वारा गवाही तक देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती है। अगर अपराधी पकड़ा नहीं गया तो हमें और हमारे समाज को गांव से पलायन करना होगा। स्वजनों ने बताया कि 2020 में भी इस घटना के मुख्य अभियुक्त डब्लू यादव ने उसके भाई राकेश को राजनीतिक कारणों से गोली मारी थी, लेकिन पिता एवं स्वजनों को धमका कर मामला दबा दिया गया था। पीड़ितों ने मंत्री से अपराधियों द्वारा लगातार मिल रही धमकी के बारे में कहा कि हमलोग भयभीत हैं। घर से निकलना मुश्किल है। मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं पुलिस अधिकारियों से बात करता हूं। आप भयभीत न हों। आपकी सुरक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना जाकर इन अपराधियों पर चल रहे विभिन्न मुकदमे के बारे में जानकारी प्राप्त करूंगा। सभी अपराधी गिरफ्तार होंगे। साथ ही गांव में लगातार सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगी। पीड़ित स्वजनों से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री साहेबपुर कमाल थाने पर भी गए। वहां बंद कमरे में डीएसपी, थानाध्यक्ष, एसडीएम से संबंधित मामलों के विषय में मंत्रणा की। जदयू के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमर कुमार ने मंत्री से कहा कि साहेबपुर कमाल क्षेत्र अपराधियों की शरण स्थली बन चुका है। यहां एक माह में चार आपराधिक घटनाएं हुई है। लोग पुलिस की नाकामी से त्रस्त हैं। इस अवसर पर विधायक कुंदन कुमार, ललन राय, डीएसपी नेहा कुमारी, थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सहित आदि भी उपस्थित थे।.
संवाद सूत्र, साहेबपुर कमाल । थाना अंतर्गत संदलपुर गांव निवासी हम के नेता राकेश कुमार की अपहरण के बाद हत्या मामले में उसके स्वजनों को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप सब सुशासन की राज्य सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी अपराधिक घटना हुई और पुलिस अपहृत को सकुशल बरामद करने में नाकाम रही। सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री से पीड़ित स्वजन राकेश के पिता, भाई, बहन एवं सगे संबंधियों ने भयभीत अवस्था में गुहार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में हम पचपौनियां हैं और हमारी संख्या सीमित है। जबकि क्षेत्र में एक जाति विशेष के अपराधी प्रवृति के लोगों का वर्चस्व है। हमे अपराधियों से रोज जान से मारने की धमकी मिल रही है। गांव के लोग भी डरे हुए हैं। अपराधियों द्वारा गवाही तक देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती है। अगर अपराधी पकड़ा नहीं गया तो हमें और हमारे समाज को गांव से पलायन करना होगा। स्वजनों ने बताया कि 2020 में भी इस घटना के मुख्य अभियुक्त डब्लू यादव ने उसके भाई राकेश को राजनीतिक कारणों से गोली मारी थी, लेकिन पिता एवं स्वजनों को धमका कर मामला दबा दिया गया था। पीड़ितों ने मंत्री से अपराधियों द्वारा लगातार मिल रही धमकी के बारे में कहा कि हमलोग भयभीत हैं। घर से निकलना मुश्किल है। मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं पुलिस अधिकारियों से बात करता हूं। आप भयभीत न हों। आपकी सुरक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना जाकर इन अपराधियों पर चल रहे विभिन्न मुकदमे के बारे में जानकारी प्राप्त करूंगा। सभी अपराधी गिरफ्तार होंगे। साथ ही गांव में लगातार सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगी। पीड़ित स्वजनों से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री साहेबपुर कमाल थाने पर भी गए। वहां बंद कमरे में डीएसपी, थानाध्यक्ष, एसडीएम से संबंधित मामलों के विषय में मंत्रणा की। जदयू के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अमर कुमार ने मंत्री से कहा कि साहेबपुर कमाल क्षेत्र अपराधियों की शरण स्थली बन चुका है। यहां एक माह में चार आपराधिक घटनाएं हुई है। लोग पुलिस की नाकामी से त्रस्त हैं। इस अवसर पर विधायक कुंदन कुमार, ललन राय, डीएसपी नेहा कुमारी, थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सहित आदि भी उपस्थित थे।
Giriraj Singh Police Unsuccessful Kidnapping Murder Case Bihar Crime News Begusarai Crime Sahibpur Kamal Rakesh Kumar Murder Police Negligence Crime Investigation Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'FIR कमजोर, करतूतों का जिक्र नहीं...', कर्नल सोफिया पर बोलने वाले मंत्री के केस में पुलिस को हाईकोर्ट की फटकारकर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह मुश्किलों में फंस गए हैं. गुरुवार को पहले सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई. उसके बाद मध्य प्रदेश की हाईकोर्ट ने भी एफआरआर की भाषा पर नाराजगी जताई. HC ने पुलिस को फटकार लगाई कि यह किस तरह की FIR दर्ज की गई है.
Read more »
पाकिस्तान की तबाही जरूरी, तिरंगा यात्रा में बोले गिरिराज सिंहTiranga Yatra: बिहार के बेगूसराय में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया.
Read more »
तमिलनाडु ने केंद्र पर दायर किया मुकदमा, 3 भाषा फॉर्मूला विवाद पर फंड रोकने का लगाया आरोपतमिलनाडु ने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए दिए जाने वाले फंड को रोककर राज्य को तीन भाषा फॉर्मूला अपनाने के लिए बलपूर्वक बाध्य नहीं कर सकती.
Read more »
नागालैंड : राज्य सरकार ने यौन उत्पीड़न की जांच के चलते आईएएस अधिकारी को निलंबित कियानागालैंड : राज्य सरकार ने यौन उत्पीड़न की जांच के चलते आईएएस अधिकारी को निलंबित किया
Read more »
Kota में छात्रों की आत्महत्या पर Supreme Court ने Rajasthan सरकार को लगाई फटकारसुप्रीम कोर्ट ने कोचिंग हब कोटा में छात्रों की आत्महत्या (Supreme Court On Kota Student Suicide Case) पर राजस्थान सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि एक राज्य के तौर पर आप क्या कर रहे हैं. छात्र केवल कोटा में ही क्यों आत्महत्या कर रहे हैं. आपने इस बारे में क्या किया है. क्या आपने एक राज्य के तौर पर इस पर कोई विचार किया है.
Read more »
गुर्जर नेता बैंसला की राज्य सरकार को चेतावनी, 8 जून को पीलूपुरा में महापंचायत का ऐलानगुर्जर नेता बैंसला की राज्य सरकार को चेतावनी, 8 जून को पीलूपुरा में महापंचायत का ऐलान
Read more »
