मुंबई को आखिरी 3 गेंद फेंक दिलाई जीत... अब कोच ने अश्विनी को लेकर खोला दिल, कैसे बदला मैच?

Mahela Jayawardene News

मुंबई को आखिरी 3 गेंद फेंक दिलाई जीत... अब कोच ने अश्विनी को लेकर खोला दिल, कैसे बदला मैच?
Ashwani KumarIpl 2025Ipl
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

आईपीएल 2025 के एलिमिनेट मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने अपनी टीम के गेंदबाज अश्विनी कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुल्लांपुर: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मुंबई क्वालीफायर-2 में अपनी जगह बना चुकी है, जहां उसका सामना 1 जून को पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई की जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने 81 रन की पारी खेली। रोहित को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देकर 1 विकेट झटका, जबकि अनकैप्ड पेसर अश्वनी कुमार ने 3.

3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 28 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।अश्विनी कुमार ने किया शानदार प्रदर्शनजसप्रीत बुमराह की पिन-पॉइंट यॉर्कर ने वाशिंगटन सुंदर को चकमा देकर मैच रोमांचक बना दिया। अश्वनी ने दो ओवर नौ रनों के फेंके, मगर आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन देकर मुंबई को क्वालीफायर 2 में पहुंचा दिया। हेड कोच माहेला जयवर्धने ने अश्वनी की तारीफ की है। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें सिंपल प्लान दिया है, ताकि वह भ्रमित न हों। मैदान पर बहुत से लोग उनकी मदद करते हैं। बूम , दीपक , हार्दिक, ये सभी लोग इस बारे में बात करते हैं।'अश्विनी ने पहले भी किया कमालउन्होंने आगे कहा, 'यह पहली बार नहीं है। जब हमें विपक्ष के खिलाफ जरूरत होती है, तो हम उनका इस्तेमाल रणनीति के साथ करते हैं। बड़े मुकाबलों में अगर वह ऐसा कर सकते हैं, तो अधिक आत्मविश्वासी हो जाएंगे। आप जो देख रहे हैं, वह पूरे अश्वनी नहीं है। उनसे बहुत कुछ आना बाकी है। वह एक शानदार स्किल्ड बॉलर हैं। हमें बस उन्हें सही दिशा में तैयार करते रहने की जरूरत है। मुझे लगता है कि पहले सीजन में ही, जिस तरह से उन्होंने हमारे सामने रखी चुनौतियों का जवाब दिया, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे पता है कि उन्होंने ज्यादा राज्य क्रिकेट भी नहीं खेला, लेकिन हमने देखा कि उसके पास कितना कौशल है।'यॉर्कर को बनाया मुंबई ने प्लान का हिस्साजयवर्धने ने बताया कि 228/5 के रनों को बचाव के दौरान स्टेडियम में ओस की वजह से, मुंबई ने लेंथ बॉल के बजाय यॉर्कर गेंदबाजी करने का ऑप्शन चुना। जयवर्धने ने कहा, 'हमें लगा कि गुजरात के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला है। हमने रणनीति के साथ खेला। जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, गति शानदार थी और हमने बोर्ड पर रन बनाए। शुभमन का शुरुआती विकेट बहुत बड़ा था। सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था, लेकिन मैच के बीच, मुझे लगा कि समय आ गया है। हम अपनी पकड़ नहीं बना पाए। योजना के हिसाब से हमने अपनी उसमें बदलाव किया और जितना हो सके यॉर्कर गेंदबाजी की, क्योंकि लेंथ बॉल फिसल रही थी। वैरिएशन नहीं आ रहा था। मुझे लगता है कि हमारे लिए आखिरी 10 ओवर मुश्किल थे, लेकिन अनुभवी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर खेला और हमने शानदार प्रदर्शन किया।'तनावपूर्ण परिस्थितियों से मैच जीतने के मुंबई इंडियंस के मंत्र पर पूछे जाने पर जयवर्धने ने कहा, 'जब आपके पास विनिंग कल्चर होता है, तो कोशिश करना और उसी चीज को आगे बढ़ाना आसान रहता है। हमारे पास एक बहुत ही अनुभवी कोर ग्रुप है। जीतने की मानसिकता खुद उन वरिष्ठ खिलाड़ियों से आती है। ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी मदद करते हैं। मेरा काम नए खिलाड़ियों को आजमाना और विकसित करना है, जो टीम में आ रहे हैं। बड़ी नीलामी के बाद, हमारे पास काफी नए चेहरे थे। मुझे लगता है कि उन्हें यह बताना कि हम कैसे काम करते हैं और यह रवैया रखना कि हम किसी भी स्थिति से कभी नहीं खत्म होंगे, हमेशा काम करता है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ashwani Kumar Ipl 2025 Ipl Mumbai Indians Gujarat Titans Gt Vs Mi आईपीएल 2025 आईपीएल महेला जयवर्धने

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आईपीएल 2025 : कर्ण और बोल्ट की तिकड़ी ने दिलाई एमआई को लगातार छठी जीत, अंक तालिका में शीर्ष परआईपीएल 2025 : कर्ण और बोल्ट की तिकड़ी ने दिलाई एमआई को लगातार छठी जीत, अंक तालिका में शीर्ष परआईपीएल 2025 : कर्ण और बोल्ट की तिकड़ी ने दिलाई एमआई को लगातार छठी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर
Read more »

MI vs GT: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के अरमानों पर फेरा 'पानी', IPL 2025 के सिंहासन पर बैठी 'शुभमन ब्रिगेड'MI vs GT: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के अरमानों पर फेरा 'पानी', IPL 2025 के सिंहासन पर बैठी 'शुभमन ब्रिगेड'गुजरात टाइटंस ने बारिश की लुकाछुपी के बीच मंगलवार को आईपीएल 2025 के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटंस ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को पटखनी दी। शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज करके प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 स्‍थान हासिल किया। मुंबई चौथे स्‍थान पर...
Read more »

GT Vs MI: ‘हमने सोचा था कि…’, मुंबई को आखिरी गेंद पर रौंदने के बाद Shubman Gill ने बताया अपना मास्टर प्लानGT Vs MI: ‘हमने सोचा था कि…’, मुंबई को आखिरी गेंद पर रौंदने के बाद Shubman Gill ने बताया अपना मास्टर प्लानGT Skipper Shubman Gill Statement गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से मात दी। इस मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। गुजरात को बारिश के चलते मैच में 19 ओवर में 147 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य मिला। आखिरी गेंद पर गुजरात ने मुंबई से मैच छीन...
Read more »

GT vs MI: 'ये एक क्राइम है...', गुजरात से मिली हार के बाद तिलमिलाए कप्तान Hardik Pandya; इस खिलाड़ी को ठहराया दोषीGT vs MI: 'ये एक क्राइम है...', गुजरात से मिली हार के बाद तिलमिलाए कप्तान Hardik Pandya; इस खिलाड़ी को ठहराया दोषीHardik Pandya Statement गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 56वां मैच खेला गया। यह मुकाबला ड्रामे से भरपूर रहा और आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात ने एक रन लेकर मैच को 3 विकेट से DLS के हिसाब से जीत लिया। इस मैच में मिली हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में नजर...
Read more »

थक गए थे, टूट चुका था शरीर, नहीं खेल पाते... विराट कोहली के संन्यास का असली कारण अब सामने आयाथक गए थे, टूट चुका था शरीर, नहीं खेल पाते... विराट कोहली के संन्यास का असली कारण अब सामने आयाभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया। शास्त्री ने बताया कि विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया था।
Read more »

शनाया कपूर को क्यों मिली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’, प्रोड्यूसर ने खोला राजशनाया कपूर को क्यों मिली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’, प्रोड्यूसर ने खोला राजशनाया कपूर को क्यों मिली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’, प्रोड्यूसर ने खोला राज
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:45:21