'आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए', सदन में अखिलेश पर शाह का तंज

Akhilesh Yadav News

'आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए', सदन में अखिलेश पर शाह का तंज
Amit ShahLok SabhaParliament Monsoon Session
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 164 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 63%

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी. शाह के भाषण के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टिप्पणी की, जिससे सदन में हंगामा मच गया. अमित शाह ने अखिलेश यादव को कहा कि 'आपकी पाकिस्तान से बात होती है क्या'.

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले तीनों आतंकियों को 'ऑपरेशन महादेव' के तहत बीते दिन मौत के घाट उतार दिया गया है.

उन्होंने सदन को बताया कि इसके लिए सुरक्षाबलों ने साझा ऑपरेशन चला रखा था और कई स्तर पर आतंकियों की पहचान की पुष्टि की गई है. Advertisementअखिलेश-अमित शाह के बीच बहसअमित शाह ने कहा कि आतंकियों की रेकी के लिए एक महीने से ज्यादा वक्त तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया और इसके बाद सेंसर्स के जरिए 22 जुलाई को आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी. उन्होंने कहा कि सोमवार को हुए ऑपरेशन में तीन आतंकी सुलेमान, अफजान और जिबरान मारे जा चुके हैं. एनकाउंटर के बाद आतंकियों के पास से बरामद हुई रायफलों के कारतूसों की FSL रिपोर्ट और इनकी मदद करने वालों से आतंकियों की पहचान कराई गई, जो पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे.ये भी पढ़ें: 'आज सुबह 4.46 बजे साइंटिस्ट ने कंफर्म किया, बुलेट वही है...', अमित शाह ने ऑपरेशन महादेव की बताई पूरी टाइमलाइनलोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर पहलगाम में आतंकी भेजने वालों के आकाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया था और अब सेना ने उन आतंकियों का ऑपरेशन महादेव के तहत खात्मा कर दिया. इस पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने गृह मंत्री को बीच में टोकते हुए कहा कि आका तो पाकिस्तान है, जिसके जवाब में अमित शाह ने कहा कि आपकी पाकिस्तान से बात होती है क्या? Advertisement VIDEO | Parliament Monsoon Session: Union Home Minister Amit Shah responds to Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav's remark during debate on Operation Sindoor, says, "I was expecting that the opposition will be happy to hear that Pahalgam attack perpetrators have been… pic.twitter.com/xj1O3D1xIm— Press Trust of India July 29, 2025'आतंकियों का धर्म देख दुखी न हों'इसके बाद लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया और सपा के तमाम सांसद अपनी सीट से खड़े हो गए. लेकिन स्पीकर ओम बिड़ला ने व्यवधान को खत्म कर अमित शाह से बयान पूरा करने को कहा. इसके बाद अमित शाह ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद थी कि आतंकियों के खात्मे की जानकारी पाते ही पक्ष-विपक्ष के सभी सांसदों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी. लेकिन विपक्षी सांसदों के चेहरे पर स्याही पड़ गई. इनको आतंकियों के मारे जाने पर भी आनंद नहीं है.ये भी पढ़ें: थरूर के 'मौन व्रत' के बाद मनीष तिवारी ने सुनाई 'भारत की बात'! प्रमोद तिवारी बोले- कांग्रेस में ऑल इज वेलइसके बाद एक बार फिर अखिलेश यादव ने अमित शाह को बीच भाषण में टोका, तो गृह मंत्री ने कहा कि अखिलेश जी आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए. अमित शाह ने कहा कि छह वैज्ञानिकों ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है और मुझसे कहा है कि यह 100 फीसदी यह वही गोलियां हैं जो पहलगाम में चलाई गई थीं.आपकी सरकार में कितने आतंकी भागे?अमित शाह ने सदन में कहा कि पहलगाम हमले के बाद मैं वहां गया था और पीड़ित परिजनों से मिला था. छह दिन की शादी हुई लड़की वहां विधवा होकर खड़ी थी, वो दृश्य जीवन में कभी नहीं भूल सकता. लेकिन आज मैं उनके परिजनों से कहना चाहता हूं कि मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों को भेजने वालों को मारा और हमारे सुरक्षाबलों ने उन आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया. एक ऐसा सबक सिखाया है कि आने वाले कई दिनों तक कोई ऐसी हिम्मत नहीं कर पाएगा. Advertisement अमित शाह ने विपक्ष के सवालों पर कहा कि बार-बार पूछा जाता है कि पहलगाम के आतंकी कहां से आए और कैसे भाग गए, तो मैं बताना चाहता हूं कि हम सरकार में हैं, जिम्मेदारी हमारी है. लेकिन साथ ही पूछता हूं कि जब आप सरकार में थे तब आपने क्यों जिम्मेदारी नहीं ली. इसके बाद अमित शाह ने कांग्रेस की सरकार के दौरान देश छोड़कर भागे दाऊद इब्राहिम, सैयद सलाउद्दीन, टाइगर मेनन जैसे कई आतंकियों के नाम गिनाए और कहा कि जिन्होंने पहलगाम में हमला किया उन्हें तो हमारी सेना ने मार गिराया, आपने क्या किया.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Amit Shah Lok Sabha Parliament Monsoon Session Union Home Minister Amit Shah Operation Sindoor Pahalgam Attack Perpetrators Killed Politics Terrorists Religion Pakistan अमित शाह अखिलेश यादव ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमला पाकिस्तान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ratlam News : ग्रामीणों का सिस्टम पर तंज, कुत्ते को पहनाई माला, थमाया ज्ञापनRatlam News : ग्रामीणों का सिस्टम पर तंज, कुत्ते को पहनाई माला, थमाया ज्ञापनRatlam News : ग्रामीणों का सिस्टम पर तंज, कुत्ते को पहनाई माला, थमाया ज्ञापन
Read more »

ओडिशा छात्रा दुष्कर्म मामला: आरोपी की गिरफ्तारी पर अमित मालवीय का तंज, 'राहुल गांधी का एक और बब्बर शेर जेल में'ओडिशा छात्रा दुष्कर्म मामला: आरोपी की गिरफ्तारी पर अमित मालवीय का तंज, 'राहुल गांधी का एक और बब्बर शेर जेल में'ओडिशा छात्रा दुष्कर्म मामला: आरोपी की गिरफ्तारी पर अमित मालवीय का तंज, 'राहुल गांधी का एक और बब्बर शेर जेल में'
Read more »

भाजपा नेता सतपाल शर्मा का कांग्रेस पर तंज, बोले- हाशिए पर पहुंच गई है पार्टीभाजपा नेता सतपाल शर्मा का कांग्रेस पर तंज, बोले- हाशिए पर पहुंच गई है पार्टीभाजपा नेता सतपाल शर्मा का कांग्रेस पर तंज, बोले- हाशिए पर पहुंच गई है पार्टी
Read more »

'आप' पार्षदों का एमसीडी सदन में प्रदर्शन, भाजपा पर दलितों का हक छीनने का लगाया आरोप'आप' पार्षदों का एमसीडी सदन में प्रदर्शन, भाजपा पर दलितों का हक छीनने का लगाया आरोप'आप' पार्षदों का एमसीडी सदन में प्रदर्शन, भाजपा पर दलितों का हक छीनने का लगाया आरोप
Read more »

जब अमित शाह ने पूछ लिया, पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? क्यों भड़क गया पूरा विपक्षजब अमित शाह ने पूछ लिया, पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? क्यों भड़क गया पूरा विपक्ष'अखिलेश जी बैठ जाइए मेरा पूरा जवाब सुनिए आपको सब समझ में आ जाएगा, भाई आप आतंकवादियों की धर्म देखकर दुखी मत होइए।' ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने जैसे ही ये बात कही, सदन में हंगामा शुरू हो गया। जानिए पूरा मामला।
Read more »

'आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह'आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह'आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:20:22