'आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह

United States News News

'आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

'आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह

नई दिल्ली, 29 जुलाई । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर करारा जवाब दिया है। अमित शाह मंगलवार को सदन में ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे रहे थे, जिसमें सेना ने पहलगाम के तीन आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान ऐसा मौका भी आया जब विपक्ष शोर मचाने लगा। केंद्रीय गृहमंत्री रुके नहीं बल्कि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर ले दुखी न होने की नसीहत दे डाली। Advertismentदरअसल, लोकसभा में अमित शाह के संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने बीच में टिप्पणी की थी। इस पर अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश को बैठने के लिए कहा। इसके बाद अमित शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आप आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए। गृह मंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, यह हमारे देश की सेना और सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस की बहुत बड़ी साझा कामयाबी है, जिस पर पूरे देश को नाज होना चाहिए। अमित शाह ने कांग्रेस नेता चिदंबरम की टिप्पणी पर भी लोकसभा में जवाब दिया। उन्होंने कहा, सोमवार को वे हमसे पूछ रहे थे कि आतंकवादी कहां से आए? मुझे बहुत दुख हुआ कि सोमवार को इस देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे। गृह मंत्री ने सवाल पूछा, वे क्या कहना चाहते हैं? किसे बचाना चाहते हैं? पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा? पी.

चिदंबरम की टिप्पणी पर लोकसभा में अमित शाह ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि हमारे पास प्रूफ है कि वे तीनों पाकिस्तानी थे। तीन में से दो के पाकिस्तानी वोटर नंबर हमारे पास उपलब्ध हैं। आतंकवादियों के पास राइफलें थीं, और उनके पास मिली चॉकलेट पाकिस्तान में बनी थी। अमित शाह ने विपक्ष को घेरते हुए कहा, ये कहते हैं कि वो पाकिस्तानी नहीं थे। इसका मतलब है कि देश का एक पूर्व गृह मंत्री पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रहा है! उन्होंने कहा कि 23 और 30 अप्रैल को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठकों में कांग्रेस द्वारा की गई भूल को सुधारने का काम हुआ। भारत ने 6 दशक पुरानी सिंधु जल संधि को रद्द किया। हमने अटारी लैंड ट्रांजिट पोस्ट को तुरंत बंद किया। हमने सार्क वीजा छूट योजना से खुद को अलग किया और सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया। अमित शाह ने इस दौरान 10 आतंकवादियों के नाम बताए, जिनमें से 8 आतंकियों ने कांग्रेस सरकार के समय हमले किए थे। अमित शाह बोले, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन आतंकियों को मारा गया है। उनको चुन-चुनकर सेना ने समाप्त किया है। उन्होंने लोकसभा में जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के डीजीएमओ ने पाकिस्तान के डीजीएमओ को बताया कि भारत ने आत्मरक्षा के अपने अधिकार के तहत उनकी जमीन पर आतंकी ढांचे पर हमला किया है। रात 1:26 बजे हमारा ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके तुरंत बाद हमारे डीजीएमओ ने वहां के डीजीएमओ को सीमा पार आतंकवादी ठिकानों के नष्ट होने की सूचना दी। --आईएएनएस डीसीएच/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुणे में होंगे अमित शाह, नए प्रदेशाध्यक्ष के चयन बाद पहला महाराष्ट्र दौरापुणे में होंगे अमित शाह, नए प्रदेशाध्यक्ष के चयन बाद पहला महाराष्ट्र दौरापुणे में होंगे अमित शाह, नए प्रदेशाध्यक्ष के चयन बाद पहला महाराष्ट्र दौरा
Read more »

राकेश टिकैत ने भाजपा पर साधा तंज, बिहार चुनाव पर लगाई भविष्यवाणीराकेश टिकैत ने भाजपा पर साधा तंज, बिहार चुनाव पर लगाई भविष्यवाणीभारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी पर धांधली और जनादेश का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार चुनाव में विपक्ष को जीत का दावेदार बताया।
Read more »

'आप' पार्षदों का एमसीडी सदन में प्रदर्शन, भाजपा पर दलितों का हक छीनने का लगाया आरोप'आप' पार्षदों का एमसीडी सदन में प्रदर्शन, भाजपा पर दलितों का हक छीनने का लगाया आरोप'आप' पार्षदों का एमसीडी सदन में प्रदर्शन, भाजपा पर दलितों का हक छीनने का लगाया आरोप
Read more »

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में जीरो टॉलरेंस का दिया बड़ा संदेश: अमित शाह (लीड-1)भारत ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में जीरो टॉलरेंस का दिया बड़ा संदेश: अमित शाह (लीड-1)भारत ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में जीरो टॉलरेंस का दिया बड़ा संदेश: अमित शाह (लीड-1)
Read more »

जमीन बचाने के लिए किसान ने जंजीरों में बंधकर उठाई आवाजजमीन बचाने के लिए किसान ने जंजीरों में बंधकर उठाई आवाजSikar News: हारे का सहारा कलयुग के अवतारी बाबा श्याम के दरबार में दुखी पीड़ित भक्तों का अर्जी लगाने के लिए आना लगातार जारी है.
Read more »

डिनर टाइम में दिल नहीं मानता, खा लेते हैं टेस्टी Cheese, सेहत पर कैसा होगा असर?डिनर टाइम में दिल नहीं मानता, खा लेते हैं टेस्टी Cheese, सेहत पर कैसा होगा असर?दूध से बनी चीज़ का नाम सुनते ही काफी लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के वक्त इसको खाना चाहिए या न नहीं?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:00:27