भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी पर धांधली और जनादेश का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिहार चुनाव में विपक्ष को जीत का दावेदार बताया।
उत्तर प्रदेश के जालौन में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) पर जमकर हमला बोला। वह शनिवार को उरई में बीकेयू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन की पुत्री की रिंग सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में टिकैत ने चुनावी धांधली, भूमि अधिग्रहण , सांप्रदायिक मुद्दों, किसानों की बदहाली और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए
विपक्ष को जीत का दावेदार बताया। भाजपा पर लगाया बेईमानी का आरोप राकेश टिकैत ने कहा कि हम खुद चुनाव नहीं लड़ते, लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि भाजपा ने बेईमानी की शुरुआत बिहार चुनाव 2020 से की थी। अगर दोबारा ऐसा हुआ तो सत्ता पक्ष ही जीतेगा, लेकिन अगर ईमानदारी से चुनाव कराए गए तो विपक्ष की जीत तय है। उन्होंने भाजपा पर जनादेश का सम्मान न करने और जनता की भावनाओं को कुचलने का आरोप लगाया।महाराष्ट्र के घटनाक्रम पर राकेश टिकैत ने कहा कि राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि वहां जनमत से बनी सरकार को भाजपा ने गिरा दिया था। यह कोई लोकतांत्रिक तरीका नहीं है। भाजपा जीत कर नहीं आती, बल्कि जीतने वालों की सरकारें तोड़ती है। यह ईमानदारी नहीं, राजनीतिक साजिश है। इस कारण राहुल गांधी कुछ गलत नहीं कह रहे हैं। भूमि अधिग्रहण पर तीखा हमला राकेश टिकैत ने भूमि अधिग्रहण के मामलों पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक किसानों की जमीनें जबरन छीनी जा रही हैं। सरकारें उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं। जमीन छीनकर अनाज देने की बात कर रही हैं, जो कि किसानों को गरीब बनाने की साजिश है। भाषा-सांप्रदायिकता पर भी तंज महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर राकेश टिकैत ने कहा कि पहले बाला साहब ठाकरे ने इस मुद्दे को उठाया था, फिर छोड़ दिया था। अब उनके वंशज इसे भुना रहे हैं। हिंदी भाषी लोगों को महाराष्ट्र और कर्नाटक में अपमानित किया जा रहा है, यह गलत है। ठाकरे परिवार पर उन्होंने भाषा विवाद के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया। कावड़ यात्रा में सांप्रदायिक रंग कावड़ यात्रा में नॉनवेज को लेकर हुए विवाद पर किसान नेता ने कहा कि असल दिक्कत नॉनवेज से नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज को टारगेट किया जा रहा है। हमने सरकार को सुझाव दिया कि वेजिटेरियन होटलों पर हरे रंग और नॉनवेज पर लाल रंग की सूचना होनी चाहिए। अगर सच में नॉनवेज से दिक्कत है, तो दुकानों पर रजिस्टर रखो और खाने वालों के नाम दर्ज करो। खपत खुद 60 फीसदी घट जाएगी। मूंग खरीद-खाद संकट पर चिंता प्रदेश में मूंग की पैदावार और खाद की किल्लत पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार एमएसपी पर मूंग की खरीद नहीं कर रही। किसान खेत में मूंग छोड़ने को मजबूर हैं। वहीं, खाद की समय पर उपलब्धता न होने से किसान परेशान हैं। यह समस्या प्रदेशभर में समान रूप से फैली है। सरकार को दिया अल्टीमेटम राकेश टिकैत ने साफ कहा कि अगर किसानों की समस्याओं का समय पर हल नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन हो सकता है। उन्होंने सरकार से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसानों की जमीन, उनकी रोजी-रोटी है। यदि इसी पर हमला होगा, तो सरकारों को जवाब भी उसी भाषा में मिलेगा
राकेश टिकैत भाजपा बिहार चुनाव भूमि अधिग्रहण किसानों की समस्या महाराष्ट्र
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना, झीरम मेमोरियल की उपेक्षा और गौ संरक्षण पर उठाए सवालछत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना, झीरम मेमोरियल की उपेक्षा और गौ संरक्षण पर उठाए सवाल
Read more »
बिहार: सम्राट चौधरी ने लालू पर कसा तंज, बताया बिहार का 'गब्बर सिंह'बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद को भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए 'गब्बर सिंह' करार दिया है. लालू पर हमला बोलते हुए विधानसभा चुनावों में RJD की हार की भविष्यवाणी करते हुए चौधरी ने कहा कि मोदी–नीतीश सरकार के विकास कार्य उन्हें मात देंगे. उन्होंने तेजस्वी यादव के 'चोर' कहे जाने को लेकर भी उन पर हमला बोला है.
Read more »
बटला हाउस डिमोलिशन केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने डीडीए के ध्वस्तीकरण नोटिस पर लगाई रोकबटला हाउस डिमोलिशन केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने डीडीए के ध्वस्तीकरण नोटिस पर लगाई रोक
Read more »
बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटरों को करना होगा ये काम, नहीं तो कट जाएगा नामचुनाव आयोग जल्द ही 2003 की बिहार मतदाता सूची वेबसाइट पर डालेगा। इससे 4.
Read more »
भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कसा तंज, बोले- 'बीजेपी दिखावा कर रही है'लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि केवल एक व्यक्ति का नामांकन भरा जाना लोकतंत्र का उपहास है। राजीव बिंदल तीसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे और पार्टी उनके संगठन कौशल पर विश्वास जता रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव...
Read more »
मंत्री जीबेश कुमार का लालू यादव पर प्रहार, कहा- ऊब चुकी है बिहार की जनता...Rajsamand News: राजसमंद दौरे पर पहुंचे बिहार के मंत्री जीबेश मिश्रा ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को विकास मोदी-नीतीश की जोड़ी ने दिया.
Read more »
