जब अमित शाह ने पूछ लिया, पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? क्यों भड़क गया पूरा विपक्ष

Amit Shah Vs Akhilesh Yadav News

जब अमित शाह ने पूछ लिया, पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? क्यों भड़क गया पूरा विपक्ष
Pakistan Terrorist KilledOperation SindoorOperation Mahadev
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

'अखिलेश जी बैठ जाइए मेरा पूरा जवाब सुनिए आपको सब समझ में आ जाएगा, भाई आप आतंकवादियों की धर्म देखकर दुखी मत होइए।' ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने जैसे ही ये बात कही, सदन में हंगामा शुरू हो गया। जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: 'पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या?' ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने जैसे ही ये टिप्पणी की, सदन में हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। इन आतंकियों को ऑपरेशन महादेव के दौरान सेना ने जम्मू-कश्मीर में मार गिराया। आतंकवादियों के पास से मिले रायफल से ही हमारे नागरिकों की हत्या की गई थी। इस पुष्टि के बाद हम ये सदन में बता रहे।अखिलेश पर जब शाह ने किया पलटवार अमित शाह जब ये जानकारी दे रहे थे इसी बीच अखिलेश यादव ने कुछ कहा तो गृह मंत्री ने पलटवार कर दिया। उन्होंने सपा मुखिया से दो टूक कहा कि अखिलेश जी बैठ जाइए मेरा पूरा जवाब सुनिए आपको सब समझ में आ जाएगा, भाई आप आतंकवादियों के धर्म देखकर दुखी मत होइए।विपक्ष का शोर तो अमित शाह ने संभाला मोर्चाइसी के जवाब में अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश से पूछ लिया पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? इसी के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। अमित शाह ने तुरंत विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कल पूछ रहे थे आतंकी कहां से आए, भाई जिम्मेदारी हमारी ही है। हम सरकार में है, पर मैं पूछता हूं कि जब आप सरकार में थे तब आपने क्यों जिम्मेदारी नहीं ली।आतंकी मारे गए इसकी भी खुशी नहीं, विपक्ष पर भड़के शाह अमित शाह ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि मैं तो अपेक्षा कर रहा था कि जब सूचना सुनेंगे तो पक्ष विपक्ष में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। मगर सियाही पड़ गई इनके चेहरे पर क्या है मान्यवार। किस तरह की राजनीति है भाई आतंकवादी भी मारे गए इसकी भी खुशी नहीं है।इसमें किसी को चुनावी भाषण लगता है तो उसकी समझ शक्ति पर सवाल है। जैसे चश्मे होते हैं वैसी ही दृष्टि होती है।चिदंबरम को शाह की खरी-खरी अमित शाह ने दो टूक कहा कि कल देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने कहा कि क्या प्रूफ है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए, ये कब उठाया जब संसद में चर्चा होने वाली थी। क्या कहना चाहते हैं चिदंबरम साहब, पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा। हमारे पास प्रूफ है कि वो पाकिस्तानी हैं। तीन में से दो के वोटर नंबर भी उपलब्ध हैं। रायफल, चॉकलेट भी पाकिस्तान की बनाई हुई है।'पाकिस्तान को क्लीन चिट क्यों दे रहे पूर्व गृहमंत्री?'शाह ने कहा कि ये कहते हैं कि पाकिस्तानी नहीं है इसका मतलब पूरी दुनिया के सामने इस देश का पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रहा है, ऐसा बोलकर चिदंबरम पाकिस्तान पर हमला क्यों किया वो भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। पूरी दुनिया में हमारे संसद सदस्य गए थे, वो पूर्व मंत्री जो कांग्रेस पार्टी से आते हैं वो सबूत मांगते हैं, मुझसे मांगते मैं दे देता, टीवी से मांगते वो दे देता। बच नहीं पाओगे आप लोग।.

नई दिल्ली: 'पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या?' ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने जैसे ही ये टिप्पणी की, सदन में हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। इन आतंकियों को ऑपरेशन महादेव के दौरान सेना ने जम्मू-कश्मीर में मार गिराया। आतंकवादियों के पास से मिले रायफल से ही हमारे नागरिकों की हत्या की गई थी। इस पुष्टि के बाद हम ये सदन में बता रहे।अखिलेश पर जब शाह ने किया पलटवारअमित शाह जब ये जानकारी दे रहे थे इसी बीच अखिलेश यादव ने कुछ कहा तो गृह मंत्री ने पलटवार कर दिया। उन्होंने सपा मुखिया से दो टूक कहा कि अखिलेश जी बैठ जाइए मेरा पूरा जवाब सुनिए आपको सब समझ में आ जाएगा, भाई आप आतंकवादियों के धर्म देखकर दुखी मत होइए।विपक्ष का शोर तो अमित शाह ने संभाला मोर्चाइसी के जवाब में अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश से पूछ लिया पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? इसी के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। अमित शाह ने तुरंत विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कल पूछ रहे थे आतंकी कहां से आए, भाई जिम्मेदारी हमारी ही है। हम सरकार में है, पर मैं पूछता हूं कि जब आप सरकार में थे तब आपने क्यों जिम्मेदारी नहीं ली।आतंकी मारे गए इसकी भी खुशी नहीं, विपक्ष पर भड़के शाहअमित शाह ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि मैं तो अपेक्षा कर रहा था कि जब सूचना सुनेंगे तो पक्ष विपक्ष में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। मगर सियाही पड़ गई इनके चेहरे पर क्या है मान्यवार। किस तरह की राजनीति है भाई आतंकवादी भी मारे गए इसकी भी खुशी नहीं है।इसमें किसी को चुनावी भाषण लगता है तो उसकी समझ शक्ति पर सवाल है। जैसे चश्मे होते हैं वैसी ही दृष्टि होती है।चिदंबरम को शाह की खरी-खरी अमित शाह ने दो टूक कहा कि कल देश के पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम जी ने कहा कि क्या प्रूफ है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए, ये कब उठाया जब संसद में चर्चा होने वाली थी। क्या कहना चाहते हैं चिदंबरम साहब, पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा। हमारे पास प्रूफ है कि वो पाकिस्तानी हैं। तीन में से दो के वोटर नंबर भी उपलब्ध हैं। रायफल, चॉकलेट भी पाकिस्तान की बनाई हुई है।'पाकिस्तान को क्लीन चिट क्यों दे रहे पूर्व गृहमंत्री?'शाह ने कहा कि ये कहते हैं कि पाकिस्तानी नहीं है इसका मतलब पूरी दुनिया के सामने इस देश का पूर्व गृह मंत्री पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रहा है, ऐसा बोलकर चिदंबरम पाकिस्तान पर हमला क्यों किया वो भी सवाल खड़ा कर रहे हैं। पूरी दुनिया में हमारे संसद सदस्य गए थे, वो पूर्व मंत्री जो कांग्रेस पार्टी से आते हैं वो सबूत मांगते हैं, मुझसे मांगते मैं दे देता, टीवी से मांगते वो दे देता। बच नहीं पाओगे आप लोग।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Pakistan Terrorist Killed Operation Sindoor Operation Mahadev अमित शाह Vs अखिलेश यादव पाकिस्तान के आतंकी मारे गए ऑपरेशन सिंदूर अमित शाह संसद का मॉनसून सत्र

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 11:15:10