पीड़ित ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि पहले कॉल पर शख्स ने उससे आपत्तिजनक लहजे में बात की और जान से मारने की भी धमकी दी.
दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक बिजनेसमैन से 10 करोड़ रुपये की एक्सटोर्शन की मांग किए जाने का मामला सामने आया है. यह रंगदारी राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर मांगी गई है. बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास है रोहित गोदारा और फिलहाल वह अमेरिका में रह रहा है.
पीड़ित ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि पहले कॉल पर शख्स ने उससे आपत्तिजनक लहजे में बात की और जान से मारने की भी धमकी दी. इसके बाद पीड़ित ने व्हॉट्सएप देखा तो उसमें विदेशी नंबर से ऑडियो मैसेज भी भेजा गया था. ऑडियो मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम रोहित गोदारा बताया था और उसने दावा किया कि वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है. रोहित गोदारा ने बिजनेसमैन को धमकी दी है कि अगर वह 10 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देता है तो उसे और उसके परिवार को मार दिया जाएगा. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि धमकी देने वाला रोहित गोदारा ही है कि नहीं. राजस्थान में घोघामेड़ी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही मोस्ट वॉन्टेंड की लिस्ट में है गोदारा का नाम. जानकारी के मुताबिक गोदारा ने हाल ही में एक पंजाबी सिंगर की कोठी पर भी गोली चलवाई थी.
Rohit Godara Delhi Police दिल्ली पुलिस लॉरेंस बिश्नोई रोहित गोदारा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stree 2 BO Collection Day 10: 'स्त्री 2' ने 10वें दिन फिर रचा इतिहास; जानें नंबर 1 बनने के लिए कितनी दूर?मनोरंजन | बॉलीवुड: Stree 2 BO Collection Day 10: महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'स्त्री 2' ने 10 दिनों के अंदर ही अपने बजट से सात गुना ज्यादा कलेक्शन किया.
Read more »
10 वर्षों में 53 करोड़ से अधिक जन धन खाते खोले गए : वित्त मंत्री सीतारमण10 वर्षों में 53 करोड़ से अधिक जन धन खाते खोले गए : वित्त मंत्री सीतारमण
Read more »
'गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं': दिल्ली कारोबारी को गैंगस्टर का धमकी भरा कॉल, मांगे- 2 करोड़दिल्ली के कारोबारी ने धमकी भरी कॉल मिलने के बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Read more »
जोधा अकबर के 'बादशाह' अकबर ने शेयर की लेटेस्ट फोटो तो पहचान नहीं पाए फैंस, 10 साल में बदले इतने लोग बोले- ये नहीं हो सकतासीरियल जोधा अकबर में रजत टोकस अकबर बने थे और उनके इस किरदार पर लोगों ने भर कर प्यार लुटाया था. लेकिन अब इतने साल बाद एक्टर को देख लोग हैरान रह गए हैं.
Read more »
10 करोड़ एनएसई निवेशकों में कम से कम 2.2 करोड़ महिलाएं10 करोड़ एनएसई निवेशकों में कम से कम 2.2 करोड़ महिलाएं
Read more »
गणपति पर ऐसे हों तैयार की नजर न हटे!गणपति के 10 दिन रेडी होने के लिए चाहिए अलग-अलग इंस्पिरेशन तो यहां दिए गए सेलेब्रिटीज के 9 ट्रेडिशनल लुक्स से इंस्पिरेशन लें।
Read more »
