$8.59 बिलियन का ट्रेड... मलेशियाई PM ने किया भारत के साथ 11 ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर, कहा- मोदी मेरे सच्चे मित्र हैं...

India News

$8.59 बिलियन का ट्रेड... मलेशियाई PM ने किया भारत के साथ 11 ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर, कहा- मोदी मेरे सच्चे मित्र हैं...
MalaysiaPM ModiAnwar Ibrahim
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 63%

PM modi in malaysia: मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी के साथ भारत-मलेशिया संबंधों को रणनीतिक और महत्वपूर्ण बताते हुए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. इस मुलाकात में व्यापार, शिक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

PM modi in malaysia : मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा मित्र बताया और कहा कि उनके साथ भरोसेमंद समझौता रहा है. मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस मीट में कहा कि भारत और मलेशिया के बीच यह बैठक और दस्तावेजों का आदान-प्रदान बेहद महत्वपूर्ण, रणनीतिक और रिश्तों को मजबूत करने के लिए आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि हमारे देशों के बीच 1957 से लंबे समय से संबंध हैं, लेकिन 2024 में इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया है. उन्होंने गहरे ऐतिहासिक संबंध, मजबूत पीपल-टू-पीपल कनेक्शन और लगातार बढ़ती आर्थिक साझेदारी को भी रेखांकित किया. प्रधानमंत्री इब्राहिम ने कहा, हम सभी क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे. व्यापार और निवेश, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्थानीय मुद्रा में व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, कृषि, खाद्य सुरक्षा, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पर्यटन, संस्कृति और लोगों के बीच संबंध को बढ़ाएंगे.यह वास्तव में व्यापक है, और हमें विश्वास है कि दोनों सरकारों और दोनों विदेश मंत्रियों की प्रतिबद्धता से इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है. 11 दस्तावेजों का पर हुआ साइन मलेशियाई प्रधानमंत्री ने बताया कि दोनों देशों ने 11 दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया, जिसमें एमओयू भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह आदान-प्रदान सामान्य द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर हुआ क्योंकि इसमें सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों को भी शामिल किया गया. प्रधानमंत्री इब्राहिम ने भारत के साथ व्यापार सहयोग बढ़ाने की आशा व्यक्त की और कहा कि यह 8.59 बिलियन डॉलर से आगे और अधिक बढ़ सकता है. उन्होंने स्थानीय मुद्राओं भारतीय रुपए और मलेशियाई रिंगित के इस्तेमाल को अद्भुत उपलब्धि बताया है. उन्होंने शिक्षा संबंधों पर भी जोर दिया और कहा कि कई मलेशियाई नागरिक भारत में पढ़े हैं और मलेशिया में भारतीय छात्रों की संख्या भी बढ़ रही है. उन्होंने कहा, पिछले दशक में, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के शिक्षा केंद्रों को शानदार पहचान मिली है. कई केंद्र पश्चिमी देशों के संस्थानों से भी आगे की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. इसलिए हम निश्चित रूप से इस क्षेत्र में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर विचार करेंगे. पर्यटन और कनेक्टिविटी देंगे ध्यान प्रधानमंत्री इब्राहिम ने पर्यटन और कनेक्टिविटी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता जताई है. उन्होंने कहा, मैं अपनी सराहना व्यक्त करता हूं, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी बातचीत सिर्फ सामान्य कूटनीतिक आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि यह सच्चे मित्रों के बीच भरोसे और समझ से भरा आदान-प्रदान है. मैं इस अवसर का उपयोग उन्हें शांति प्रयासों के समर्थन के लिए धन्यवाद देने के लिए करना चाहता हूं, चाहे वह यूक्रेन-रूस मामला हो या मध्य पूर्व, खासकर गाजा. उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया के अच्छे संबंधों के संकेत के तौर पर, उन्होंने भारत का कांसुलेट खोलने के भारत सरकार के फैसले को तुरंत सहमति दी. इससे पहले, दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की, जिसमें रक्षा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई है. पीएम मोदी का यह दौरा भारत और मलेशिया के बीच लंबे समय से चल रहे मित्रता संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आपसी भरोसे, साझा मूल्यों और भविष्य के लिए समान आकांक्षाओं पर आधारित है. ये भी पढ़ें: मंसूर ट्रेनिंग सेंटर का डेथ मिशन! अफगानिस्तान से लौटकर यासिर ने PAK मस्जिद में मचाई तबाही, जांच में खुले बड़े राज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Malaysia PM Modi Anwar Ibrahim Strategic Partnership Mous Trade Education Security Tourism

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तानी PM बोले- कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा: कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़े, यह इलाका PAK की लाइ...पाकिस्तानी PM बोले- कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा: कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़े, यह इलाका PAK की लाइ...PM Shehbaz Sharifs controversial statement on Kashmir. Follow Latest Updates.
Read more »

एशियाई मूल के 69 खिलाड़ी 11 टीमों में: कनाडा में 11, अमेरिका में 9 भारतीय, ओमान में सबसे ज्यादा 14 एशियाई प...एशियाई मूल के 69 खिलाड़ी 11 टीमों में: कनाडा में 11, अमेरिका में 9 भारतीय, ओमान में सबसे ज्यादा 14 एशियाई प...T20 World Cup 2026 features 40 players of Indian origin in foreign jerseys. Follow latest updates on global cricket.
Read more »

MP के 11 शहरों में पारा 10°C से नीचे: UP के 11 जिलों में कोहरा; हिमाचल-उत्तराखंड में 9 फरवरी से बारिश-बर्फब...MP के 11 शहरों में पारा 10°C से नीचे: UP के 11 जिलों में कोहरा; हिमाचल-उत्तराखंड में 9 फरवरी से बारिश-बर्फब...UP 11 districts fog, MP 11 cities temp below 10°C. Follow Latest Updates. उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। आंस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह महसूस हुईं।
Read more »

PM मोदी 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर जाएंगे: 10 साल से फरार जाकिर नाइक का मुद्दा उठाएंगे, कल CEO फोरम में शामि...PM मोदी 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर जाएंगे: 10 साल से फरार जाकिर नाइक का मुद्दा उठाएंगे, कल CEO फोरम में शामि...PM Narendra Modi Malaysia Visit Photos Videos Update; Follow India-Malaysia Relations, Kuala Lumpur CEO Forum Meeting, Zakir Naik Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

PM Kisan Yojana 22nd Installment: इन किसानों को नहीं मिलेगा 22वीं किस्त का पैसाPM Kisan Yojana 22nd Installment: इन किसानों को नहीं मिलेगा 22वीं किस्त का पैसाUtilities News | Utilities News in Hindi | Latest Utilities News | PM Kisan Yojana 22nd Installment | PM Kisan Yojana | PM Kisan | PM Kisan Yojana 22nd Installment Date | PM Kisan Yojana News | Government Scheme for Farmers | यूटिलिटीज
Read more »

Malaysian PM Ibrahim calls PM Modi a true friend with full of trust and understandingMalaysian PM Ibrahim calls PM Modi a true friend with full of trust and understandingThe two nations exchanged 11 documents, including MoUs, in an exchange of letters which extended beyond normal bilateral arrangements as the peacekeeping cooperation on semiconductor, healthcare and security cooperation has also been covered in it.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:24:43