PM Narendra Modi Malaysia Visit Photos Videos Update; Follow India-Malaysia Relations, Kuala Lumpur CEO Forum Meeting, Zakir Naik Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
10 साल से फरार जाकिर नाइक का मुद्दा उठाएंगे, कल CEO फोरम में शामिल होंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी को दो दिन के मलेशिया दौरे पर जाएंगे। यह दौरा मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के न्योते पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय के सचिव पी.
कुमरन ने बताया कि यह दौरा भारत के आसियान देशों के साथ रिश्तों को और मजबूत करने और मलेशिया के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अहम है। उन्होंने ये भी बताया इस यात्रा में 10 साल से मलेशिया में रह रहे भगोड़े जाकिर नाइक के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। भारत इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर ये मामला उठा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान 8 फरवरी को भारत–मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक भी कुआलालंपुर में होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मलेशिया के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।मलेशिया के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय चर्चा करेंगे PM मोदी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देश यह देखेंगे कि भारत और मलेशिया के बीच बनी 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' में अब तक कितना डेवलपमेंट हुआ है और आगे क्या किया जा सकता है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत में व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और लोगों के आपसी संपर्क जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। पी. कुमरन ने बताया कि दोनों देश रेलवे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, नवीकरणीय ऊर्जा और दूसरे सहयोग के क्षेत्रों पर भी काम करने की सोच रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की संख्या बढ़ाने और मलेशिया में थिरुवल्लुवर सेंटर फॉर इंडियन स्टडीज खोलने पर विचार हो रहा है।इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। मलेशिया में लगभग 29 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और मलेशिया के रिश्ते बहुत पुराने हैं और इतिहास, संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हुए हैं। मलेशिया में रहने वाले भारतीयों का इतिहास भी काफी पुराना है और उन्होंने भारत के आजादी के आंदोलन में भी भूमिका निभाई थी। विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि भारत और मलेशिया आपसी व्यापार को बैलेंस करने और लंबे समय तक आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए भारत-मलेशिया ‘कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन एग्रीमेंट’ की समीक्षा की जा रही है।मलेशिया ASEAN का एक अहम सदस्य देश है और ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-ASEAN संबंधों को नई ताकत दे सकती है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ में ASEAN हमेशा से केंद्रीय भूमिका में रहा है और मलेशिया इस ग्रुप में भारत का एक भरोसेमंद साझेदार है। खास बात यह है कि भारत इस समय ASEAN के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अपडेट करने की कोशिश कर रहा है। मौजूदा समझौते को लेकर भारत को लंबे समय से यह शिकायत रही है कि इससे व्यापार घाटा बढ़ा है और भारतीय कंपनियों को बराबर का फायदा नहीं मिल पा रहा। भारत का आसियान के साथ व्यापार घाटा 2022-23 में यह लगभग 43 अरब डॉलर तक पहुंच गया। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा AITIGA को ज्यादा बैलेंस और आधुनिक बनाने के लिए ASEAN देशों का समर्थन जुटाने में मदद कर सकता है।जाकिर नाइक भारत और मलेशिया के रिश्तों में बार-बार तनाव की वजह बनता है। भारत में जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और कट्टरता फैलाने के केस दर्ज है। गिरफ्तारी के डर से वह 2016 में मलेशिया भाग गया था। जून 2017 में कोर्ट ने नाइक को अपराधी घोषित किया था। उस पर मलेशिया में अल्पसंख्यक हिंदुओं और चीन के लोगों की भावनाएं आहत करने का भी आरोप है। भारत चाहता है कि मलेशिया उन्हें भारत को सौंपे, ताकि कानून के मुताबिक उन पर मुकदमा चलाया जा सके। हालांकि उसे मलेशिया में स्थायी निवास मिली हुई है।इसमें कुछ भी गलत नहीं, भारत ने तेल खरीद रोकने की आधिकारिक जानकारी नहीं दीबचपन ड्रग्स के चंगुल में, अविवाहित मां बनीं; शाही परिवार में शादी के लिए टीवी पर मांगी माफीबिहार में अभी सुबह-शाम महसूस होगी ठंडहिसार में जल निकासी परियोजना का उद्घाटनटोंक में तीसरे दिन भी मौसम साफ, सर्दी से राहतउत्तराखंड में सुबह कोहरा, दिनभर रहेगी धूप
Narendra Modi Malaysia Tour Malaysia Prime Minister Anwar Ibrahim P. Kumaran India ASEAN Countries Relations Zakir Naik Issues India-Malaysia CEO Forum Meeting Kuala Lumpur
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Narendra Modi: সংসদেই প্রধানমন্ত্রীর সঙ্গে বড় ঘটনা ঘটে যেতে পারে! অন্তর্ঘাতের ভয়ে মোদীর উপর নিষেধাজ্ঞা জারি স্পিকারের...lok-sabha-chaos-speaker-om-birla-advises-pm-narendra-modi-to-skip-speech
Read more »
अदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायताअदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायता
Read more »
rendra Modi: অনুপ্রবেশকারীদের হয়ে জোরদার ওকালতি করছেন, সংসদে তৃণমূলকে বিঁধলেন মোদী...PM Narendra Modi attacks TMC after Mamata Banerjee appears in Supreme Court during the hearing of SIR case
Read more »
क्या गांधी परिवार ने महात्मा गांधी का सरनेम चुराया: ‘नेहरू-इंदिरा ने देशवासियों को समस्या माना’; पीएम मोदी ...PM Narendra Modis Rajya Sabha speech on Feb 5th, 2026, sparks debate. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) for latest updates.
Read more »
समुद्री हवाओं पर 15 दिन में ओमान पहुंचा INS सुदर्शनी: 2026 के पहले विदेश दौरे पर मलेशिया जाएंगे मोदी; 6 फरव...Current Affairs 6 February Vinay Murlidhar Becomes Yes Bank CEO PM MOdi Embarks to Malaysia
Read more »
UP में UGC ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें: हिंदू वोट बैंक बंटा, 2027 चुनाव में हो सकता है नुकसानUttar Pradesh BJP UGC New Rules Regulations 2026 Controversy; Follow University Grants Commission Protest, BJP Hindutva Politics, Yogi Adityanath, PM Modi, Election 2027 Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
