अदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायता

अधिकार News

अदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायता
समाजमानवीय रुचिव्यापार
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 30 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

अदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा, 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायता

"अहमदाबाद, 5 फरवरी । अदाणी मंगल सेवा ने गुरुवार को 500 "दिव्यांग" महिलाओं के लिए सम्मान और अवसर प्रदान करते हुए एक साल पूरा कर लिया।Advertisment पिछले साल 5 फरवरी को अदाणी मंगल सेवा की घोषणा दिवा और जीत अदाणी ने अपनी शादी के दौरान की थी। इसके तहत उन्होंने दिव्यांग महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा का संकल्प लिया था। अदाणी समूह की सामाजिक कल्याण और विकास इकाई, अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित यह पहल 25 से 40 वर्ष की आयु की दिव्यांग महिलाओं को सहयोग प्रदान करती है। इन महिलाओं की पहचान परियोजना भागीदार यूथ फॉर जॉब्स द्वारा की गई है और उनके पास यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड हैं। अदाणी फाउंडेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, “अपने पहले वर्ष में इस पहल ने 500 दिव्यांग महिलाओं को सहायता देने का वादा पूरा किया। प्रत्येक लाभार्थी के लिए 10 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट की गई, जिससे उन्हें मासिक आय और दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।” अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जीत और दिवा अपने वैवाहिक जीवन का एक वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। इस सुखद अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। आज के ही दिन पिछले वर्ष उन्होंने "मंगल सेवा" का संकल्प लिया था, जिसके तहत हर वर्ष 500 नवविवाहित दिव्यांग बहनों को प्रति बहन 10 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग देने का प्रण किया गया, जो आज भी उसी समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है। यह मेरे लिए अत्यंत संतोष और कृतज्ञता का विषय है। उन्होंने आगे लिखा कि समय के साथ इस प्रयास ने अनेक परिवारों के जीवन में सम्मान और नई उम्मीद के साथ एक नई शुरुआत का अवसर दिया है। सच कहूं तो जब किसी बेटी के जीवन में मुस्कान और आत्मविश्वास लौटता है, उस क्षण का संतोष ऐसा होता है जिसके आगे दुनिया की बड़ी से बड़ी उपलब्धि और वैभव भी छोटे लगते हैं। एक पिता के रूप में मैं स्वयं को धन्य महसूस करता हूं कि मेरे बच्चे अपनी खुशियों के साथ अनेक परिवारों के जीवन में भी आशा और मुस्कान जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अदाणी ने आगे लिखा कि मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि सेवा का यह भाव आगे भी अनेक परिवारों के जीवन में सुख, सम्मान और नई आशा लेकर आता रहे और जीत व दिवा इस मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। अदाणी मंगल सेवा के तहत प्रत्येक लाभार्थी को भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से 10 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट दी जाती है। इस व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को हर महीने सुनिश्चित आय मिलती है और 10 वर्षों के बाद मूल राशि निकालने की सुविधा भी होती है। यह पहल कम से कम पांच वर्षों तक चलेगी और इस दौरान हर वर्ष 500 दिव्यांग महिलाओं को सहायता दी जाएगी। इसके लिए प्रतिवर्ष 50 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। शांतिग्राम स्थित बेल्वेडियर क्लब लॉन में आयोजित कार्यक्रम में अदाणी मंगल सेवा के एक वर्ष पूरे होने का अवसर मनाया गया। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ.

प्रीति अदाणी ने कहा, “अदाणी मंगल सेवा की प्रेरणा इस विचार से जन्मी है कि व्यक्तिगत खुशी का सर्वोच्च अर्थ तब है, जब उसे समाज की भलाई के लिए साझा किया जाए। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावना और जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने अदाणी मंगल सेवा पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया, जिसमें बदलाव और सशक्तिकरण की कहानियां शामिल हैं। --आईएएनएस एएमटी/डीकेपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

समाज मानवीय रुचि व्यापार राष्ट्रीय अदाणी मंगल सेवा का एक साल पूरा 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की सहायता न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अयोध्‍या के लिए आ रहा है 60 फुट लंबा त्रिशूल, साथ चल रहा 50 भक्तों का दलअयोध्‍या के लिए आ रहा है 60 फुट लंबा त्रिशूल, साथ चल रहा 50 भक्तों का दलAyodhya News: मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक विशाल त्रिशूल यात्रा अयोध्‍या के लिए निकल चुकी है। यह यात्रा 10 फरवरी को अयोध्‍या जिले के चौरे बाजार पहुंचेगी।
Read more »

झारखंड उत्पाद विभाग का राजस्व लक्ष्य 10 बढ़ेगा, लाइसेंस फी जमा करने की अंतिम तारीख 7 फरवरीझारखंड उत्पाद विभाग का राजस्व लक्ष्य 10 बढ़ेगा, लाइसेंस फी जमा करने की अंतिम तारीख 7 फरवरीझारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपने राजस्व लक्ष्य में 10 की वृद्धि करेगा। वर्तमान लक्ष्य 3885.
Read more »

₹10 लाख की कार में सेंसर, पर ₹500 करोड़ के विमान अंधेरे में? मुंबई एयरपोर्ट हादसे ने खोली एडवांस फ्लाइट की पोल!₹10 लाख की कार में सेंसर, पर ₹500 करोड़ के विमान अंधेरे में? मुंबई एयरपोर्ट हादसे ने खोली एडवांस फ्लाइट की पोल!Mumbai Airport Plane Collision: मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंगलवार शाम एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया. टैक्सीवे पर एयर इंडिया और इंडिगो की दो फ्लाइट्स के पंख आपस में टकरा गए. जिस समय यह भिड़ंत हुई दोनों विमानों में सैकड़ों यात्री सवार थे.
Read more »

बिहार में पर्यावरण सुरक्षा की नई मिसाल, 3 जिलों में प्लास्टिक कचरे से बनी 10.5 किमी सड़केंबिहार में पर्यावरण सुरक्षा की नई मिसाल, 3 जिलों में प्लास्टिक कचरे से बनी 10.5 किमी सड़केंबिहार में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रसंस्करण से तीन जिलों पूर्णिया, खगड़िया, औरंगाबाद में 10.
Read more »

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: 10 दिनों में ही 5000 से ज्यादा आवेदन, बिना ब्याज मिल रहा 10 लाख का लोनमुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: 10 दिनों में ही 5000 से ज्यादा आवेदन, बिना ब्याज मिल रहा 10 लाख का लोनCM Yuva Swarojgar Yojana: अगर अभी तक आपने आवेदन नहीं किया है तो हमारी सलाह है कि मौका न छोड़ें। राजस्थान सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का बिना ब्याज लोन दे रही है।
Read more »

Gold Silver Price Big Fall: অবিশ্বাস্যরকম কমল রুপোর দাম! সোনার দামেও বিশাল বড় মাপের পতন...Gold Silver Price Big Fall: অবিশ্বাস্যরকম কমল রুপোর দাম! সোনার দামেও বিশাল বড় মাপের পতন...Gold Silver Price Fall: Silver price crash again gold rate also falls check 10 gram 24 karat gold rate
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:10:01