PM Shehbaz Sharifs controversial statement on Kashmir. Follow Latest Updates.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को PoK में कश्मीर को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मुजफ्फराबाद में विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।’ शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़ा है और जम्मू-कश्मीर विवाद का हल कश्मीर के लोगों की इच्छा के मुताबिक होना चाहिए। शहबाज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने से ही हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तानी लोगों और पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से कश्मीर के अपने भाइयों के साथ एकजुटता दिखाने आया हूं।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने इस क्षेत्र को पाकिस्तान की लाइफ लाइन बताया था।शहबाज बोले- हम शांति चाहते, यह न्याय के आधार पर संभव शहबाज ने यह भी कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है, लेकिन यह शांति बराबरी और न्याय के आधार पर ही संभव है। हर साल की तरह इस साल भी 5 फरवरी को पाकिस्तान में कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया गया। इसमें रैलियां, प्रदर्शन और सेमिनार आयोजित किए गए। स्टेट रन रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि संघर्ष में जान गंवाने वालों की याद में सुबह 10 बजे एक मिनट का मौन रखा गया। लोग बैनर और प्लेकार्ड लेकर आए थे। भारत ने पाकिस्तान के दावों को लगातार खारिज किया है। नई दिल्ली का साफ कहना है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे।शहबाज बोले- कश्मीर का मुद्दा हमारी फॉरेन पॉलिसी की नींव है शहबाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान की फॉरेन पॉलिसी का आधार है। शहबाज ने भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष को भी याद किया। उन्होंने दावा किया कि इस संघर्ष के बाद कश्मीर मुद्दा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी ताकत के साथ उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अब प्रॉक्सी के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। पाकिस्तान मिलिटेंट ग्रुप बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को भारत का समर्थन मिलने का दावा करता है, जबकि भारत ऐसे आरोपों को हमेशा खारिज करता रहा है।शहबाज ने सभा में कहा कि कश्मीर की लड़ाई फिलिस्तीन की तरह है। उन्होंने दोनों मुद्दों को न्याय और आत्म-निर्णय की लड़ाई बताया। पाकिस्तानी PM ने अलगाववादी और उग्रवादी आंदोलनों से जुड़े कई लोगों का भी जिक्र किया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी एक बयान जारी कर कश्मीरियों के लिए पाकिस्तान के नैतिक, कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दा उठाता रहेगा।भारत के खिलाफ जीत का दावा कर चुके पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने सितंबर 2025 को UN में भारत को दुश्मन बताते हुए दावा किया था कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान भारत के 7 विमान गिराए थे। शहबाज ने कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की थी, लेकिन भारत ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उस त्रासदी का राजनीतिक फायदा उठाया। भारत का कट्टरपंथी हिंदुत्व दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। शरीफ ने कहा कि वे पिछले साल ही UN के मंच से चेतावनी दे चुके थे कि पाकिस्तान किसी बाहरी हमले को सहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी चेतावनी सच साबित हुई। इस साल मई में बिना उकसावे के पाकिस्तान पर हमला हुआ।शहबाज शरीफ ने अक्टूबर 2025 में सिंधु जल संधि को स्थगित करने पर भारत को धमकी दी थी। शरीफ ने कहा- दुश्मन पाकिस्तान से एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकता। आपने हमें पानी रोकने की धमकी दी। अगर ऐसा करने की कोशिश की तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखाएगा, जिसे जिंदगीभर नहीं भूलेंगे। शरीफ ने कहा कि भारत अगर पाकिस्तान की तरफ बहने वाला पानी रोकने की कोशिश करता है तो यह सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि इसका जवाब निर्णायक तरीके से दिया जाएगा। पाकिस्तानी पीएम ने आगे कहा कि पानी पाकिस्तान की लाइफलाइन है और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत देश के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।7 मई, 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक सैन्य हमले किए थे। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में सवाई नाला, सरजाल, मुरीदके, कोटली, कोटली गुलपुर, मेहमूना जोया, भिंबर और बहावलपुर जैसे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें से मुरिदके, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय भी था। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी।भारत सिंधु जल समझौते की सुनवाई में शामिल नहीं होगा: कहा- यह कोर्ट अवैध है, इसके आदेशों को नहीं मानते भारत ने सिंधु जल संधि के तहत गठित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन की कार्यवाही को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा है कि वह इस अदालत की वैधता को नहीं मानता और इसकी किसी भी प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा।वर्चुअल एंबेसी बोली- मदद का इंतजार न करें, खुद निकलें; ओमान में परमाणु मुद्दे पर आज बातचीतयौन संबंधों के दौरान महिलाओं का गला घोंटा; शव फार्म हाउस में दफनाते थेपाकिस्तान में गटर के ढक्कन चोरी हो रहे, CM मरियम नवाज ने कानून बनाया, 10 साल जेल की सजा का एलाननर्मदापुरम में फिर लौटी ठंडकानपुर में फिर लौटेगी ठंड, 2 दिन तेज हवाएं चलेंगीकोहरे और ठंड की चपेट में तराई का इलाका.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को PoK में कश्मीर को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मुजफ्फराबाद में विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।’ शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़ा है और जम्मू-कश्मीर विवाद का हल कश्मीर के लोगों की इच्छा के मुताबिक होना चाहिए। शहबाज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने से ही हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैं पाकिस्तानी लोगों और पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से कश्मीर के अपने भाइयों के साथ एकजुटता दिखाने आया हूं।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने इस क्षेत्र को पाकिस्तान की लाइफ लाइन बताया था।शहबाज बोले- हम शांति चाहते, यह न्याय के आधार पर संभव शहबाज ने यह भी कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है, लेकिन यह शांति बराबरी और न्याय के आधार पर ही संभव है। हर साल की तरह इस साल भी 5 फरवरी को पाकिस्तान में कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया गया। इसमें रैलियां, प्रदर्शन और सेमिनार आयोजित किए गए। स्टेट रन रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि संघर्ष में जान गंवाने वालों की याद में सुबह 10 बजे एक मिनट का मौन रखा गया। लोग बैनर और प्लेकार्ड लेकर आए थे। भारत ने पाकिस्तान के दावों को लगातार खारिज किया है। नई दिल्ली का साफ कहना है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे।शहबाज बोले- कश्मीर का मुद्दा हमारी फॉरेन पॉलिसी की नींव है शहबाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान की फॉरेन पॉलिसी का आधार है। शहबाज ने भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष को भी याद किया। उन्होंने दावा किया कि इस संघर्ष के बाद कश्मीर मुद्दा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी ताकत के साथ उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अब प्रॉक्सी के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। पाकिस्तान मिलिटेंट ग्रुप बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को भारत का समर्थन मिलने का दावा करता है, जबकि भारत ऐसे आरोपों को हमेशा खारिज करता रहा है।शहबाज ने सभा में कहा कि कश्मीर की लड़ाई फिलिस्तीन की तरह है। उन्होंने दोनों मुद्दों को न्याय और आत्म-निर्णय की लड़ाई बताया। पाकिस्तानी PM ने अलगाववादी और उग्रवादी आंदोलनों से जुड़े कई लोगों का भी जिक्र किया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी एक बयान जारी कर कश्मीरियों के लिए पाकिस्तान के नैतिक, कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दा उठाता रहेगा।भारत के खिलाफ जीत का दावा कर चुके पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने सितंबर 2025 को UN में भारत को दुश्मन बताते हुए दावा किया था कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान भारत के 7 विमान गिराए थे। शहबाज ने कहा कि उन्होंने पहलगाम हमले की निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की थी, लेकिन भारत ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उस त्रासदी का राजनीतिक फायदा उठाया। भारत का कट्टरपंथी हिंदुत्व दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। शरीफ ने कहा कि वे पिछले साल ही UN के मंच से चेतावनी दे चुके थे कि पाकिस्तान किसी बाहरी हमले को सहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी चेतावनी सच साबित हुई। इस साल मई में बिना उकसावे के पाकिस्तान पर हमला हुआ।शहबाज शरीफ ने अक्टूबर 2025 में सिंधु जल संधि को स्थगित करने पर भारत को धमकी दी थी। शरीफ ने कहा- दुश्मन पाकिस्तान से एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकता। आपने हमें पानी रोकने की धमकी दी। अगर ऐसा करने की कोशिश की तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखाएगा, जिसे जिंदगीभर नहीं भूलेंगे। शरीफ ने कहा कि भारत अगर पाकिस्तान की तरफ बहने वाला पानी रोकने की कोशिश करता है तो यह सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि इसका जवाब निर्णायक तरीके से दिया जाएगा। पाकिस्तानी पीएम ने आगे कहा कि पानी पाकिस्तान की लाइफलाइन है और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत देश के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।7 मई, 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक सैन्य हमले किए थे। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में सवाई नाला, सरजाल, मुरीदके, कोटली, कोटली गुलपुर, मेहमूना जोया, भिंबर और बहावलपुर जैसे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें से मुरिदके, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय भी था। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी।भारत सिंधु जल समझौते की सुनवाई में शामिल नहीं होगा: कहा- यह कोर्ट अवैध है, इसके आदेशों को नहीं मानते भारत ने सिंधु जल संधि के तहत गठित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन की कार्यवाही को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा है कि वह इस अदालत की वैधता को नहीं मानता और इसकी किसी भी प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा।वर्चुअल एंबेसी बोली- मदद का इंतजार न करें, खुद निकलें; ओमान में परमाणु मुद्दे पर आज बातचीतयौन संबंधों के दौरान महिलाओं का गला घोंटा; शव फार्म हाउस में दफनाते थेपाकिस्तान में गटर के ढक्कन चोरी हो रहे, CM मरियम नवाज ने कानून बनाया, 10 साल जेल की सजा का एलाननर्मदापुरम में फिर लौटी ठंडकानपुर में फिर लौटेगी ठंड, 2 दिन तेज हवाएं चलेंगीकोहरे और ठंड की चपेट में तराई का इलाका
Shehbaz Sharif Kashmir Pok Pakistan Life Line Statement UN Resolution
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जर IND vs PAK सामना रद्द झाला तर टीम इंडियाला पूर्ण दोन गुण मिळणार? जाणून घ्या नियमIND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप 2026 ची सुरुवात होण्यासाठी फक्त काहीच दिवस उरले आहेत. या भव्य स्पर्धेची सुरुवात 7 फेब्रुवारीपासून होणार आहे.
Read more »
Narendra Modi: সংসদেই প্রধানমন্ত্রীর সঙ্গে বড় ঘটনা ঘটে যেতে পারে! অন্তর্ঘাতের ভয়ে মোদীর উপর নিষেধাজ্ঞা জারি স্পিকারের...lok-sabha-chaos-speaker-om-birla-advises-pm-narendra-modi-to-skip-speech
Read more »
पाकिस्तान मैच पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार बोले-हमारा माइंडसेट बिल्कुल साफ: हम कोलंबो जाने के लिए पूरी तरह त...India vs Pakistan (IND Vs PAK) T20 World Cup 2026 Match Boycott Row Update; Follow T20 WC Captain's Day Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
जिनकी सरकार शराब में डूब गई, जिनके शीश महल..., राज्यसभा में PM मोदी का AAP पर जोरदार हमलाPM Modi Attack on AAP in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला करते हुए उस पर भ्रष्टाचार और नैतिक पतन के आरोप लगाए.
Read more »
પાકિસ્તાની મનાઈ બાદ IND vs PAK મેચ પર સૂર્યકુમાર યાદવનું પહેલું નિવેદન, જાણો શું કહ્યુંSuryakumar First Statement: 15 ફેબ્રુઆરીએ કોલંબોમાં ભારત અને પાકિસ્તાન વચ્ચે ટી20 વર્લ્ડ કપ 2026 રમાશે અને પાકિસ્તાની ટીમે તેનો બહિષ્કાર કરવાનો નિર્ણય લીધો છે. ટીમ ઈન્ડિયાના કેપ્ટન સૂર્યકુમાર યાદવે હવે આ મામલે પોતાનું પહેલું નિવેદન આપ્યું છે.
Read more »
समुद्री हवाओं पर 15 दिन में ओमान पहुंचा INS सुदर्शनी: 2026 के पहले विदेश दौरे पर मलेशिया जाएंगे मोदी; 6 फरव...Current Affairs 6 February Vinay Murlidhar Becomes Yes Bank CEO PM MOdi Embarks to Malaysia
Read more »
