#Christchurch: 'एक रात पहले ही बेटे से मैंने कहा था भारत आने को'

United States News News

#Christchurch: 'एक रात पहले ही बेटे से मैंने कहा था भारत आने को'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 215 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

Christchurch: न्यूज़ीलैंड हमले के हताहतों के भारतीय परिजनों का दर्द

फ़राज़ अहसान के पिता सैयदुद्दीन "एक रात पहले ही मेरी बेटे से बात हुई थी. मैंने कहा था कि तुम्हें देखे बड़े दिन हो गए, भारत का चक्कर लगाओ एक. हमें नहीं पता था कि अगले ही दिन गोलीबारी की ख़बर आएगी और मेरा बेटा भी उसकी चपेट में आ जाएगा.

" न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए हमले में घायल होने वाले फ़राज़ अहसान के पिता सैयदुद्दीन यह कहते हुए भावुक हो जाते हैं. वह बताते हैं कि उनका बेटा हर दो साल में एक बार भारत आया करता था. सैयदुद्दीन की तरह तेलंगाना के और भी परिवार हैं जिनके लिए न्यूज़ीलैंड की घटना की ख़बर दुखों का पहाड़ बनकर टूटी है. न्यूज़ीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त संजीव शर्मा ने ट्वीट किया,"यह इंसानियत पर सबसे बड़ा हमला है." उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि 'हमें पता चला है कि कुल नौ भारतीय इन हमलों में ज़ख़्मी हुई हैं हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से हमें कोई जानकारी नहीं मिली है.' बीबीसी न्यूज़ तेलुगू के रिपोर्टर संगीतम प्रभाकर ने इस हमले के हताहतों के परिजनों से बात की जो हैदराबाद में रहते हैं.फ़राज़ अहसान का घर हैदराबाद के टोली चौकी में है. घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का जमावड़ा लगा हुआ है. ये सब अहसान के ज़ख़्मी होने की सूचना मिलने पर यहां आए थे. पूरे घर में सन्नाटा छाया हुआ था. सिर्फ़ छत पर लगे पंखे की आवाज़ सुनाई दे ही थी. कभी-कभार बच्चों की आवाज़ें घर में गूंज जा रही थीं. सैयदुद्दीन कहते हैं,"मेरे चार बच्चे हैं जिनमें फ़राज़ सबसे छोटा है. वो 10 साल पहले न्यूज़ीलैंड गया था और अब उसने वहां की नागरिकता भी ले ली है. वो वहां सॉफ़्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा है. वह पहले ऑकलैंड में रहता था मगर छह साल पहले क्राइस्ट चर्च शिफ़्ट हो गया था. वो वहां अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है.""चार साल पहले उसकी शादी हुई थी. उसकी एक बेटी 3 साल की है और बेटा छह महीने का. शुक्रवार को वह नमाज़ पढ़ने के लिए अन्नूर मस्जिद गया हुआ था. जैसे ही मुझे पता चला कि फ़ायरिंग की घटना हुई है, मैंने उसे उसके मोबाइल पर फ़ोन करने की कोशिश की. हालांकि, उस तरफ़ से किसी ने फ़ोन नहीं उठाया. हम परेशान हो गए. मेरी पत्नी तो बिस्तर पर पड़ी हुई है." "मेरी बहू ने न्यूज़ीलैंड में अधिकारियों से संपर्क करके उसके बारे में जानना चाहा है मगर उसे कहा गया है कि थोड़ा इंतज़ार करें." "हम अपने स्तर पर भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां है. हमने क्राइस्ट चर्च में भारतीय अधिकारियों से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया है. असदुद्दीन ओवैसी ने भी हमें मदद का भरोसा दिया है. अगर ज़रूरी हुआ तो हम न्यूज़ीलैंड जाएंगे. हमें उम्मीद है कि फ़राज़ वापस आएगा."ख़ुर्शीद जहांगीर हैदराबाद के एंबरपेट में रहते हैं. वह न्यूज़ीलैंड हमले में ज़ख़्मी हुए अहमद इक़बाल के भाई हैं. जहांगीर ने बीबीसी को बताया,"हम कुल नौ भाई-बहन हैं. इक़बाल सबसे छोटा है. वह न्यूज़ीलैंड में बस गया है और पिछले 15 सालों से अपने परिवार के साथ वहां रह रहा है.""कई नौकरियों में क़िस्मत आज़माने के बाद उसने नौकरी छोड़ छह महीने पहले ही अपना रेस्तरां शुरू किया था. हमें जानकारी मिली है क वह शूटिंग में बुरी तरह घायल हुआ है. हालांकि ऑपरेशन के बाद उसे लगी गोली निकाल दी गई है. धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार हो रहा है." जहांगीर बताते हैं कि इस ख़बर को सुनकर उनकी मां को सदमा लगा है. उन्होंने कहा,"शुक्रवार सुबह उसने मां से बात की थी. मेरी मां 80 साल की हैं. हमने उन्हें गोलीबारी की घटना की जानकारी नहीं दी क्योंकि हमें लगा कि इस उम्र में वह ऐसी ख़बर को सह नहीं पाएंगी. हालांकि बाद में उन्हें कहीं से पता चला और वह सदमे में चली गईं." "मेरी भाभी विदेश में अकेले ही इस सबसे से जूझ रही हैं और वो भी दो बच्चों के साथ. हम न्यूज़ीलैंड जाने की तैयारी कर रहे हैं. ज़रूरी मंज़ूरी आदि का इंतज़ार है."श्रीलता न्यूज़ीलैंड मे रहती हैं और इन दिनों छुट्टियों पर भारत आई हैं. उन्होंने बीबीसी से बात करते हुए न्यूज़ीलैंड के माहौल के बारे में बताया.श्रीलता ने कहा,"हम 16 साल पहले न्यूज़ीलैंड जाकर बस गए थे. हम ऑकलैंड में रहते हैं. तेलुगू राज्यों के बहुत से लोग वहां बसे हुए हैं. न्यूज़ीलैंड शांतिपूर्ण देश है. न्यूज़ीलैंड में छोटे से एक्सिडेंट को भी बड़ा मामला माना जाता है और लोग ऐसे इस पर चर्चा करते हैं जैसे बड़ी बात हो गई हो. हम शुक्रवार को हुई फ़ायरिंग की घटना के बारे में सुनकर हैरान हैं." श्रीलता बताती हैं कि 2011 में आए भीषण भूकंप के बाद हुए पुनर्निर्माण के कारण क्राइस्ट चर्च में नौकरियों के अवसर बढ़ गए है. इस कारण बहुत सारे तेलुगू भाषी लोग कारोबार या नौकरी करने के इरादे से वहां बसे है. उनकी नज़र में अगर ऑकलैंड से तुलना की जाए तो क्राइस्ट चर्च ज़्यादा शांतिपूर्ण जगह है. वह कहती हैं,"मैंने शहर में रहने वाले अपने कुछ दोस्तों से बात की है. उन्होंने मुझे बताया है कि पूरे इलाक़े में पुलिस तैनात है और चीज़ें धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं." ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने ट्वीट करके न्यूज़ीलैंड में मौजूद अधिकारियों से हताहतों की मदद करने के लिए कहा है. हैदराबाद के मेयर बोंथू राममोहन और एमआईएम पार्टी के नेताओं ने प्रभावितों के परिजनों से मुलाक़ात की और उनके साथ हमदर्दी जताई.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारजैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »

शहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदशहरी और ग्रामीण आबादी के बीच 'फंसा' नोएडा, जानिए कितना खरे उतरे सांसदउत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र की पहचान नोएडा और ग्रेटर नोएडा से है। ये दोनों औद्योगिक महानगर ना केवल देश, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक महानगरों से इतर इस इलाके की पहचान बेहतरीन खेती के क्षेत्र के रूप में भी है। दो नदी हिंडन और यमुना के बीच बसे इलाके की अधिकांश जमीन उपजाऊ है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मंजूरी मिलने के बाद से इलाके में संपर्क मार्गों समेत विकासीय परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। दिल्ली के बाहर एनसीआर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
Read more »

सतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्यासतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्यासतना। मध्यप्रदेश के सतना में फिर एक बार फिरौती के लिए अगवा एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को सतना के नागौद में रहिकवारा में पांच साल के मासूम शिवकांत का अपहरण उस वक्त हो गया था जब वो घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के घर के बाहर से दिनदहाड़े अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परेशान परिवार वालों ने बच्चे की तलाश की, फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Read more »

LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में फायरिंग, 27 की मौत, FB पर लाइव था हमलावरLIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में फायरिंग, 27 की मौत, FB पर लाइव था हमलावरLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »

क्राइस्टचर्च हमला: छह भारतीय मूल के लोगों के मारे जाने की आशंकाक्राइस्टचर्च हमला: छह भारतीय मूल के लोगों के मारे जाने की आशंकान्यूज़ीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त के मुताबिक़ गोलीबारी में छह भारतीय मूल के लोगों के मारे जाने की आशंका है. दो मस्जिदों में हुए हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हुई है.
Read more »

न्यूजीलैंड हमला, 6 भारतीयों के मारे जाने की आशंका, मृतक संख्‍या 49न्यूजीलैंड हमला, 6 भारतीयों के मारे जाने की आशंका, मृतक संख्‍या 49नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में चार बंदूकधारियों द्वारा दो मस्जिदों पर किए गए हमले में करीब 49 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस बीच, इस हमले में 6 भारतीयों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि असकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »

बाल-बाल बचे बांग्लादेशी खिलाड़ी बस में रो रहे थेबाल-बाल बचे बांग्लादेशी खिलाड़ी बस में रो रहे थेChristchurch मस्जिद पर हमले में बाल-बाल बचे बांग्लादेशी क्रिकेटर बस में रो रहे थे
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:00:19