न्यूजीलैंड हमला, 6 भारतीयों के मारे जाने की आशंका, मृतक संख्‍या 49

United States News News

न्यूजीलैंड हमला, 6 भारतीयों के मारे जाने की आशंका, मृतक संख्‍या 49
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 51%

क्राइस्टचर्च में हुए हमले में 6 भारतीय भी हो सकते हैं शिकार NewZealandShooting Christchurch

न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहली के मुताबिक छह भारतीयों के मारे जाने की आशंका है। इनमें 2 भारतीय हैं, जबकि 4 लोग भारतीय मूल के हैं। हालांकि न्यूजीलैंड सरकार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। एक हमलावर ऑस्ट्रेलियाई मूल का है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंदा आर्डर्न ने बताया कि 10 लोग लिनवुड और 30 लोग हेगले पार्क के पाय डींस एवेन्यू मस्जिद में मारे गए। गोलीबारी में 20 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने इसे एक आतंकवादी घटना बताया और कहा कि देश में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने आज के दिन को सबसे काले दिनों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं और मुझे विश्वास है कि पूरे न्यूजीलैंडवासियों की संवेदनाएं हताहतों और उनके परिजनों के साथ हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हमलावरों में से एक के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने की पुष्टि की है। वह न्यूजीलैंड में ही रह रहा था। स्कॉट ने कहा कि हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसे एक चरमपंथी, दक्षिणपंथी हिंसक आतंकवादी ने अंजाम दिया है। इस हमले ने हमें याद दिलाया है कि हमारे बीच शैतान हमेशा मौजूद है, जो कभी भी हम पर हमला कर सकता है। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। पुलिस ने मध्य क्राइस्टचर्च इलाके के सभी लोगों को अगले नोटिस तक अपने घरों में रहने के निर्देश दिए हैं। क्राइस्टचर्च के स्कूलों को भी कुछ समय तक बंद रखने के बाद खोल दिया गया है। हमले के कारण न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच शनिवार से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट मैच रद्द हो गया है। हमले के बाद बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा कि पूरी टीम हमले में सुरक्षित बच गई है। डरावना अनुभव, कृपया हमारे लिए दुआ करें।.

न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहली के मुताबिक छह भारतीयों के मारे जाने की आशंका है। इनमें 2 भारतीय हैं, जबकि 4 लोग भारतीय मूल के हैं। हालांकि न्यूजीलैंड सरकार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। एक हमलावर ऑस्ट्रेलियाई मूल का है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंदा आर्डर्न ने बताया कि 10 लोग लिनवुड और 30 लोग हेगले पार्क के पाय डींस एवेन्यू मस्जिद में मारे गए। गोलीबारी में 20 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने इसे एक आतंकवादी घटना बताया और कहा कि देश में ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने आज के दिन को सबसे काले दिनों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं और मुझे विश्वास है कि पूरे न्यूजीलैंडवासियों की संवेदनाएं हताहतों और उनके परिजनों के साथ हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने हमलावरों में से एक के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने की पुष्टि की है। वह न्यूजीलैंड में ही रह रहा था। स्कॉट ने कहा कि हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसे एक चरमपंथी, दक्षिणपंथी हिंसक आतंकवादी ने अंजाम दिया है। इस हमले ने हमें याद दिलाया है कि हमारे बीच शैतान हमेशा मौजूद है, जो कभी भी हम पर हमला कर सकता है। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। पुलिस ने मध्य क्राइस्टचर्च इलाके के सभी लोगों को अगले नोटिस तक अपने घरों में रहने के निर्देश दिए हैं। क्राइस्टचर्च के स्कूलों को भी कुछ समय तक बंद रखने के बाद खोल दिया गया है। हमले के कारण न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच शनिवार से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट मैच रद्द हो गया है। हमले के बाद बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा कि पूरी टीम हमले में सुरक्षित बच गई है। डरावना अनुभव, कृपया हमारे लिए दुआ करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोआकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »

Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »

सीआरपीएफ पर हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर समेत जैश के 2 आतंकी मारे गएसीआरपीएफ पर हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर समेत जैश के 2 आतंकी मारे गएan encounter broke out between security forces and militants in Jammu and Kashmir Pulwama | सुरक्षाबलों को पिंगलिश इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में मारे गए
Read more »

रमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीरमजान के दौरान चुनाव में मुस्लिमों के मतदान में कोई फर्क नहीं पड़ेगा : ओवैसीएआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'मेरा आकलन है कि रमजान के महीने में अधिक मत प्रतिशत सामने आएगा.'
Read more »

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले के 21 दिन के भीतर मारे गए 18 आतंकी, आठ पाकिस्तानी- Amarujalaजम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले के 21 दिन के भीतर मारे गए 18 आतंकी, आठ पाकिस्तानी- Amarujalaजम्मू-कश्मीर: पुलवामा हमले के 21 दिन के भीतर मारे गए 18 आतंकी, आठ पाकिस्तानी adgpi JammuAndKashmir PulwamaAttack PulwamaTerroristAttack
Read more »

पुलवामा हमले का मुख्य साजिशकर्ता मारा गया: भारतीय सेनापुलवामा हमले का मुख्य साजिशकर्ता मारा गया: भारतीय सेनापिंगलिना गांव में सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ में तीन चरमपं​थी मारे गए हैं.
Read more »

रमज़ान में लड़ी गई थी ‘जंग-ए-बदर’, फिर चुनाव पर सियासत क्यों– News18 हिंदीरमज़ान में लड़ी गई थी ‘जंग-ए-बदर’, फिर चुनाव पर सियासत क्यों– News18 हिंदीउलेमाओं का कहना है कि जब रमज़ान के दौरान जंग-ए-बदर लड़ी गई थी तो फिर कुछ घंटे में वोट डालने की कवायद से कैसा घबराना.
Read more »

जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारजैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के गढ़ आउटर मणिपुर सीट के बारे में जाने सब कुछलोकसभा चुनाव: कांग्रेस के गढ़ आउटर मणिपुर सीट के बारे में जाने सब कुछपहाड़ियों और घाटियों में बसे मणिपुर राज्य में दो चरणों में मतदान होने हैं. पहले चरण में 11 अप्रैल और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को नतीजे आएंगे. साल 2014 में आउटर मणिपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के थांगसो बाइटे को जीत मिली थी.
Read more »

क्राइस्टचर्च हमला: छह भारतीय मूल के लोगों के मारे जाने की आशंकाक्राइस्टचर्च हमला: छह भारतीय मूल के लोगों के मारे जाने की आशंकान्यूज़ीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त के मुताबिक़ गोलीबारी में छह भारतीय मूल के लोगों के मारे जाने की आशंका है. दो मस्जिदों में हुए हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हुई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:59:40