Google Chrome New Update: अब इंटरनेट चलाने का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है. Google ने अपने Chrome ब्राउजर को AI की शक्ति से लैस करते हुए उसे पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बना दिया है.
Google Chrome New Update: जरा सोचिए, आप सिर्फ एक लाइन लिखें और आपका इंटरनेट ब्राउजर खुद ही आपके लिए होटल बुक कर दे या फिर खुद ही आपकी पसंद के अपार्टमेंट खोज कर निकाले दे? सोचने में यह किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि हकीकत है.
टेक दिग्गज गूगल के क्रोम ब्राउजर में अब यह शक्ति आ गई है. गूगल ने अपने क्रोम ब्राउजर को Gemini की जादुई शक्तियों से लैस कर दिया है. Nano Banana फीचर से लेकर Auto browse जैसे फीचर्स के साथ गूगल ने ब्राउजिंग की पूरी परिभाषा ही बदल कर रख दी है. आइए जानते हैं क्रोम में हुए नए बदलाव और फीचर्स को जो आपके ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल सकते हैं. Chrome ब्राउजर अब पूरी तरह से AI-पावर्ड बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. गूगल ने क्रोम के लिए कई नए Gemini AI फीचर्स जोड़ा है जो यूजर्स के काम को और भी आसान बनाते हैं. इस अपडेट का सबसे खास फीचर है Auto browse. यह एक एजेंटिक AI टूल है जो यूजर के एक सिंगल प्रॉम्प्ट पर वेब ब्राउजर के अन्दर खुद से ही टास्क पूरा कर सकता है. उदाहरण के लिए जैसे आप इसे निर्देश दे सकते हैं कि मेरे पसंदीदा अपार्टमेंट्स में से उन्हें हटा दें जो पेट-फ्रेंडली नहीं हैं, और ब्राउजर खुद यह काम कर देगा. अभी यह फीचर अमेरिका में AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू हुआ है. जल्द ही दूसरे देशों लिए भी यह फीचर रोल आउट होना शुरू हो जाएगा. We’re introducing major updates to Gemini in GoogleChrome for MacOS, Windows and Chromebook Plus. Built on Gemini 3, our most intelligent model, these powerful new AI features can help you multitask more easily and get the most out of the web pic.twitter.comOxwTdrUrDy — Google January 28, 2026 क्या है नए फीचर्स? Nano Banana टूल जो एक एडवांस इमेज जनरेशन टूल है, अब सीधे क्रोम ब्राउजर में काम करेगा. Personal Intelligence नाम का यह फीचर आपके Gmail और Google Photos जैसे ऐप्स से जानकारी जुटाएगा जिससे आपकी पसंद और जरूरत के हिसाब से जवाब दे सके. क्रोम में अब दाईं ओर एक साइड पैनल होगा जहां Gemini चैटबॉट हर समय आपकी सहायता के लिए मौजूद रहेगा. ये भी पढे़ंः Budget 2026: भारतीय टेक कंपनियों ने सरकार के सामने रखी विश-लिस्ट, सस्ती हो सकती... गूगल क्रोम की वाइस प्रेसिडेंट परिसा तबरीज के मुताबिक क्रोम अब पिछली बातचीत को याद रखेगा जिससे यूजर्स को वेब पर खोज के दौरान सटीक और पर्सनलाइज्ड उत्तर मिलेंगे. OpenAI से मुकाबला हुआ तेज गूगल का यह कदम सीधे तौर पर OpenAI के नए ब्राउजर Atlas को टक्कर देने वाले ब्राउजर के रूप में देखा जा रहा है. बीते साल यानी 2025 के अक्टूबर में एटलस के लॉन्च के बाद गूगल के शेयरों में गिरावट देखी गई थी. अब गूगल अपने यूनिवर्सल असिस्टेंट के विजन के साथ ब्राउजर मार्केट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने का प्रयास कर रहा है. ये भी पढे़ंः UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar ऐप, अब घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर और पता मिनटों में
Chrome Auto Browse Agentic AI Nano Banana Image Generator Chrome AI Sidebar Update Google Personal Intelligence Feature Chrome Vs Openai Atlas Browser Google Deepmind Universal Assistant AI Powered Web Browsing Chrome Pro Ultra AI Subscription गूगल क्रोम नए फीचर्स जेमिनी एआई अपडेट गूगल ऑटो ब्राउज फीचर नैनो बनाना टूल गूगल क्रोम एआई ब्राउजर टेक न्यूज़ हिंदी क्रोम पर्सनल इंटेलिजेंस गूगल बनाम ओपनएआई एटलस इंटरनेट सर्फिंग का भविष्य
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या AI सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए खतरा है? वर्कडे के CEO ने दिया जवाबआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी वर्कडे के CEO कार्ल एशेनबैक का बयान। उन्होंने AI के कारण सॉफ्टवेयर नौकरियों के खत्म होने के डर को गलत बताया, जबकि उनकी कंपनी ने पिछले साल AI पर फोकस करने के लिए छंटनी की थी। AI पर आधारित निवेश और OpenAI के साथ साझेदारी पर भी चर्चा।
Read more »
लखनऊ में आज जुटेंगे प्रदेशभर की यूनिवर्सिटी के कुलपति: 2 दिवसीय AI सम्मेलन का होगा आगाज, 290 से ज्यादा एक्स...Lucknow AI Conference 27 January 2024. Follow Uttar Pradesh (UP) State Universities Vice Chancellors and Academic Leaders Inauguration Latest Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
AI की बढ़ती ताकत बन सकती है सिरदर्द! डेलॉयट की चेतावनी- बेलगाम हो रहे हैं AI Agentsटेक की दुनिया में AI एजेंट्स (AI Agents) को लेकर जितनी चर्चा है, उतनी ही चिंता भी बढ़ने लगी है. डेलॉयट एआई इंस्टीट्यूट (Deloitte AI Institute) की CEO बीना अमाननाथ ने आगाह किया है कि एआई एजेंट्स पर नियंत्रण रखना आम चैटबॉट्स के मुकाबले कहीं ज्यादा मुश्किल है.
Read more »
लाखों Mac यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका! Google के एक फैसले ने बढ़ाई मुसीबत, क्या अब बदलना पड़ेगा कंप्यूटर?Google Chrome Mac Updates: टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव होता रहता है और इसका असर सीधे यूजर्स पर पड़ता है. खासकर उन लोगों पर जो अभी भी पुराने लेकिन भरोसेमंद डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं. अब ऐसा ही एक बदलाव पुराने Mac यूजर्स के लिए परेशानी का कारण बन सकता है.
Read more »
AI वीडियो बनाने का नया ट्रेंड: Kuaishou का Kling प्लेटफॉर्म Google और OpenAI को देगा टक्करआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से वीडियो बनाने का चलन बढ़ रहा है और क्रिएटर्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou का Kling प्लेटफॉर्म, Google के Veo और OpenAI के Sora जैसे बड़े AI वीडियो एडिटिंग टूल्स को कड़ी टक्कर दे रहा है। Kling को जून 2024 में लॉन्च किया गया था।
Read more »
Google का ₹85 करोड़ वाला गिफ्ट! भारत के पुराने सरकारी पोर्टल्स में लगेगा AI का तड़का, बदल जाएगा शिक्षा का पूरा गणितAI in Indian Education System: भारत का सरकारी एजुकेशन सिस्टम अब टेक्नोलॉजी की सहायता से एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को क्लासरूम तक पहुंचाने के लिए Google ने Wadhwani AI को ₹85 करोड़ का अनुदान दिया है.
Read more »
