AI की बढ़ती ताकत बन सकती है सिरदर्द! डेलॉयट की चेतावनी- बेलगाम हो रहे हैं AI Agents

AI Agents News

AI की बढ़ती ताकत बन सकती है सिरदर्द! डेलॉयट की चेतावनी- बेलगाम हो रहे हैं AI Agents
Business Use Of AIAI GovernanceAI Oversight
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 128%
  • Publisher: 63%

टेक की दुनिया में AI एजेंट्स (AI Agents) को लेकर जितनी चर्चा है, उतनी ही चिंता भी बढ़ने लगी है. डेलॉयट एआई इंस्टीट्यूट (Deloitte AI Institute) की CEO बीना अमाननाथ ने आगाह किया है कि एआई एजेंट्स पर नियंत्रण रखना आम चैटबॉट्स के मुकाबले कहीं ज्यादा मुश्किल है.

दुनिया भर की कंपनियां कामकाज तेज करने के लिए अब एआई एजेंटों का सहारा ले रही हैं. कॉर्पोरेट वर्ल्ड में तेजी से यह ट्रेंड बढ़ रहा है. कंपनियां अब चैटबॉट से आगे निकल कर ऐसे स्मार्ट सॉफ्टवेयर अपना रही हैं जो खुद कई स्टेप में काम कर सकता है.

रिपोर्ट बनाना, डेटा देखना, ईमेल भेजना, सिस्टम अपडेट करना या ऑनलाइन टूल्स के जरिए काम पूरा करना ये सब अब मशीनें करने लगी हैं. इसमें कंपनियों का मकसद साफ है कि वह समय की बचत, काम में तेजी और कर्मचारियों पर बोझ कम करना चाहती है. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स अब इसे आने वाले समय का बड़ा कॉर्पोरेट खतरा मान रहे हैं. डेलॉयट एआई इंस्टीट्यूट की प्रमुख बीना अमाननाथ ने आगाह किया है कि एआई एजेंट्स पर नियंत्रण रखना आम चैटबॉट्स के मुकाबले कहीं ज्यादा मुश्किल रहने वाला है. क्या हैं एआई एजेंट्स और क्यों है ये अलग? एआई एजेंट साधारण चैटबॉट से अलग होते हैं. ये सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देते, बल्कि खुद कई स्टेप वाले काम भी कर सकते हैं. इन्हें आप एक बार काम समझा दें तो ये अपने स्तर पर फैसले लेते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. यही वजह है कि कई कंपनियां इन्हें डिजिटल असिस्टेंट नहीं, बल्कि डिजिटल कर्मचारी की तरह देखने लगी हैं. खासकर आईटी, फाइनेंस, कस्टमर सपोर्ट और डेटा मैनेजमेंट जैसे विभागों में इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. डेलॉयट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो साल में इनका इस्तेमाल 23% से बढ़कर 74% होने वाला है. बीना अमाननाथ ने क्यों जताई चिंता? बीना अमाननाथ का कहना है कि एआई एजेंट्स को सीधे एक्शन लेने के लिए बनाया गया है. ऐसे में अगर इन पर सही देखभाल नहीं करते, तो इनको आप नियंत्रण में नहीं रख सकते हैं. यहीं से असली चिंता शुरू होती है. अगर इन्हें गलत निर्देश मिल जाएं,डेटा अधूरा हो या सिस्टम में कोई गड़बड़ी हो जाए तो ये गलत फैसले भी ले सकते हैं. कई बार ये ऐसे सिस्टम या डेटा तक भी पहुंच सकते हैं, जो संवेदनशील हो. साइबर हमलों में भी अब ऐसे एआई टूल्स को भ्रमित कर नुकसान करवाने की कोशिशें बढ़ रही हैं. किसने क्या फैसला लिया, समझना मुश्किल? एआई एजेंट्स के साथ एक बड़ी समस्या जवाबदेही की भी है. आप इंसान से पूछ सकते हैं कि उसने कोई फैसला क्यों लिया? लेकिन एआई एजेंट ने किसी खास तरीके से काम क्यों किया? यह समझना हमेशा आसान नहीं होता है. अगर कोई वित्तीय गड़बड़ी, डेटा लीक या गलत प्रोसेसिंग हो जाए, तो जिम्मेदारी तय करना सिरदर्द बन सकता है. सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कई दफ्तरों में कर्मचारी खुद नहीं जानते कि उनके सिस्टम में किस स्तर तक एआई काम कर रहा है. हैरानी की बात यह है कि जहां 74% कंपनियां इन्हें अपनाने की तैयारी में हैं, तो वहीं केवल 21% बिजनेस लीडर्स का मानना है कि उनके पास इन्हें कंट्रोल करने के लिए पुख्ता इंतजाम हैं. इसका मतलब जहां तकनीक रफ्तार से भाग रही है, तो वहीं इसके सिक्योरिटी के नियम कछुए की चाल चल रहे हैं. सुरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग भी हर जगह नहीं दी जा रही. ऐसे में अनजाने में गलत फाइल शेयर करना या संवेदनशील जानकारी एआई टूल में डाल देना बड़ा खतरा बन सकता है. डेलॉयट की सलाह टेक्नोलॉजी की रफ्तार कानून और नियमों से कहीं तेज है. इसलिए अब डेलॉयट का कहना है कि कंपनियों को पहले साफ नियम बनाने चाहिए एआई एजेंट क्या कर सकते हैं और क्या नहीं? किन फैसलों में इंसान की मंजूरी जरूरी होगी, यह भी पहले से तय होना चाहिए. इसके साथ हर कार्रवाई का रिकॉर्ड रखने वाले सिस्टम पर लगातार निगरानी और समय-समय पर जांच होनी चाहिए. एआई एजेंट काम आसान बना सकते हैं, लेकिन बिना लगाम के यही ताकत मुसीबत भी बन सकती है. यह भी पढ़ें:- ट्रंप का AI दांव..अब इंसान नहीं, रोबोट बनाएंगे कानून; 20 मिनट में तैयार होगा ड्रॉफ्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Business Use Of AI AI Governance AI Oversight Risk Management In AI Deloitte AI Institute Safety Measures For AI AI Adoption Challenges Deloitte Real-Time Monitoring Of AI Agents डेलॉयट एआई रिपोर्ट एआई एजेंट्स खतरा बीना अमाननाथ टेक न्यूज हिंदी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुरक्षा Deloitte AI Report AI Agents Threat Beena Amannath Tech News Hindi Artificial Intelligence Security

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टेक एक्सपर्ट्स के बाद पोप लियो ने AI को लेकर दी बड़ी चेतावनी, AI साइकोसिस को बताया खतरनाक, जानिए क्या है ये बीमारीटेक एक्सपर्ट्स के बाद पोप लियो ने AI को लेकर दी बड़ी चेतावनी, AI साइकोसिस को बताया खतरनाक, जानिए क्या है ये बीमारीPope Leo XIV AI Warning: AI को लेकर उठ रही चिंताओं ने अब टेक दिग्गजों के साथ दुनिया के सबसे प्रभावशाली धार्मिक नेताओं में शुमार पोप लियो XIV को भी चिंता में डाल दिया है. AI के बढ़ते प्रभाव को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए पोप ने AI साइकोसिस बीमारी को लेकर भी लोगों को सावधान किया है.
Read more »

कौन है ये पर्पल बालों वाली AI लड़की? सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे इसके खतरनाक मीम्स, रातों-रात बनी इंटरनेट पर सनसनीकौन है ये पर्पल बालों वाली AI लड़की? सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे इसके खतरनाक मीम्स, रातों-रात बनी इंटरनेट पर सनसनीAI का इस्तेमाल किस कदर खतरनाक हो सकता है उसका एक उदाहरण ब्रिटेन में देखने को मिला है। जहां सरकार ने युवाओं को चरमपंथ से दूर रखने के लिए एक AI कैरेक्टर को लॉन्च किया था लेकिन आज वह खुद नफरत की पहचान बन चुकी है। चलिए जानते हैं इस अनोखी AI लड़की अमेलिया के बारे...
Read more »

ग्लोबल AI रैंकिंग में भारत क्यों है टॉप 5 में, यूं ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने दावोस में IMF को दिखाया आईनाग्लोबल AI रैंकिंग में भारत क्यों है टॉप 5 में, यूं ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने दावोस में IMF को दिखाया आईनादावोस में अश्विनी वैष्णव ने IMF को आईना दिखाते हुए भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी AI शक्ति बताया। स्टैनफॉर्ड स्टडी के अनुसार, अमेरिका और चीन के बाद भारत AI तैयारी में सबसे आगे है। बेहतरीन AI स्किल्स, 10,300 करोड़ का 'इंडिया AI मिशन' और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर भारत को ग्लोबल लीडर बनाता...
Read more »

क्या AI सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए खतरा है? वर्कडे के CEO ने दिया जवाबक्या AI सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए खतरा है? वर्कडे के CEO ने दिया जवाबआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी वर्कडे के CEO कार्ल एशेनबैक का बयान। उन्होंने AI के कारण सॉफ्टवेयर नौकरियों के खत्म होने के डर को गलत बताया, जबकि उनकी कंपनी ने पिछले साल AI पर फोकस करने के लिए छंटनी की थी। AI पर आधारित निवेश और OpenAI के साथ साझेदारी पर भी चर्चा।
Read more »

AI से बढ़ रहा डिप्रेशन का खतरा, अमेरिका में हुई ये स्टडी चौंका देगीAI से बढ़ रहा डिप्रेशन का खतरा, अमेरिका में हुई ये स्टडी चौंका देगीजो लोग AI चैटबॉट्स का अधिक इस्तेमाल करते हैं, उनमें अवसाद (Depression) और एंग्जायटी (Anxiety) के लक्षण अधिक देखे गए हैं। यह रिसर्च ऑनलाइन सर्वे पर आधारित था, जो 2025 में अप्रैल से मई के बीच किया गया।
Read more »

लखनऊ में आज जुटेंगे प्रदेशभर की यूनिवर्सिटी के कुलपति: 2 दिवसीय AI सम्मेलन का होगा आगाज, 290 से ज्यादा एक्स...लखनऊ में आज जुटेंगे प्रदेशभर की यूनिवर्सिटी के कुलपति: 2 दिवसीय AI सम्मेलन का होगा आगाज, 290 से ज्यादा एक्स...Lucknow AI Conference 27 January 2024. Follow Uttar Pradesh (UP) State Universities Vice Chancellors and Academic Leaders Inauguration Latest Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:14:08