हॉरर से डर लगता था, लेकिन टीम की मदद से आसान हुआ सफर: प्राजक्ता कोली

United States News News

हॉरर से डर लगता था, लेकिन टीम की मदद से आसान हुआ सफर: प्राजक्ता कोली
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

हॉरर से डर लगता था, लेकिन टीम की मदद से आसान हुआ सफर: प्राजक्ता कोली

मुंबई, 18 अगस्त । कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली हालिया रिलीज साइकोलॉजिकल-हॉरर स्ट्रीमिंग सीरीज अंधेरा को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वह हॉरर या पैरानॉर्मल जॉनर से ज्यादा अवगत नहीं थीं, लेकिन उनकी टीम की मदद से सब कुछ मुमकिन हो गया। Advertismentप्राजक्ता सीरीज में एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में आईएएनएस से बातचीत में बताया कि वह हॉरर शैली से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं। शो की शुरुआत में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन शो के निर्माता और निर्देशक की मदद से उन्होंने जल्दी ही खुद को संभाल लिया और अच्छा काम किया। अभिनेत्री ने बताया, मैं हॉरर जॉनर के लिए बिल्कुल नई थी; मैं डरावनी फिल्में या शोज नहीं देखती। इसलिए इसकी कहानी को अच्छे-से समझने के लिए शो के क्रिएटर गौरव और डायरेक्टर राघव सर से लंबी बातचीत करती थी। शूटिंग के दौरान सीन से पहले और सीन के बीच में अगर कोई सवाल होता था, तो हम खुलकर बात करते थे। सेट पर माहौल काफी शानदार था, जिससे मुझे काम करना आसान लगा। अभिनेत्री ने आगे कहा, मैं हमेशा से ही इस बारे में विचार करती हूं, कि अगर किसी सीन की शूटिंग करनी है, तो उससे संबंधित डायलॉग को गहराई के साथ समझें, इससे काम करने में आसानी हो जाती है। लेकिन इस सीरीज की शूटिंग के दौरान मुझे ज्यादा समझने में या विचार करने की जरूरत नहीं पड़ी और इसकी वजह थे, लेखक और डायरेक्टर। उन्होंने कहानी और किरदारों को इतनी अच्छी तरह से लिखा था कि हमें अपने रोल निभाने में आसानी हुआ। वैसे सच बताऊं तो, मैंने द कॉन्जुरिंग के अलावा किसी भी पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर कहानी नहीं देखी है। अंधेरा मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें इंस्पेक्टर कल्पना कदम और मेडिकल स्टूडेंट जय की कहानी दिखाई गई है, जो एक लापता व्यक्ति के केस में उलझ जाते हैं। यह केस उन्हें शहर के नीचे छिपी एक भयावह शक्ति की ओर ले जाता है। यह सीरीज क्या होगा अगर अंधेरा जीवित हो जाए? जैसे काल्पनिक सवाल की खोज करती है। इसमें सुरवीन चावला और प्रिया बापट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और राघव दार द्वारा निर्देशित यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। --आईएएनएस एनएस/केआर डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तुमने पापा को थप्पड़ मारा, तुमसे बात नहीं करनी... छोटी लड़की की बातों पर हरभजन सिंह शर्म से झेंप गए!तुमने पापा को थप्पड़ मारा, तुमसे बात नहीं करनी... छोटी लड़की की बातों पर हरभजन सिंह शर्म से झेंप गए!टीम इंडिया के दिग्गज हरभजन सिंह ने अश्विन से गहरे राज खोले। उन्होंने बताया कि किस तरह से श्रीसंत की बेटी ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया था।
Read more »

पानी की टंकी से सांप निकालना हुआ आसान, निकालने से पहले बरतें ये सावधानीपानी की टंकी से सांप निकालना हुआ आसान, निकालने से पहले बरतें ये सावधानीSnake Found: बारिश के दिनों में सांप के निकलने की खबरें सामने आती रहती है. बारिश के मौसम में लोगों को पानी की टंकी, टॉयलेट टैंक कई भी सांप मिल जाता है. Others | लाइफ़स्टाइल
Read more »

राहुल गांधी की हरकतों से लगता है जैसे चीन के एजेंट हों: आचार्य प्रमोद कृष्णमराहुल गांधी की हरकतों से लगता है जैसे चीन के एजेंट हों: आचार्य प्रमोद कृष्णमराहुल गांधी की हरकतों से लगता है जैसे चीन के एजेंट हों: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Read more »

अजरबैजान को पाक से मिलेंगे JF-17 विमान, आर्मेनिया की भारत के Su-30 MKI पर नजर, ब्रह्मोस के साथ बनता है 'अजेय' हथियारअजरबैजान को पाक से मिलेंगे JF-17 विमान, आर्मेनिया की भारत के Su-30 MKI पर नजर, ब्रह्मोस के साथ बनता है 'अजेय' हथियारआर्मेनिया की लंबे समय से अजरबैजान से तनातनी चल रही है। इस संघर्ष में अजरबैजान को पाकिस्तान-तुर्की से मदद मिली है तो आर्मेनिया को भारत से हथियार मिल रहे हैं।
Read more »

फूलन देवी : चंबल की 'बैंडिट क्वीन' से लेकर संसद तक का सफरफूलन देवी : चंबल की 'बैंडिट क्वीन' से लेकर संसद तक का सफरफूलन देवी : चंबल की 'बैंडिट क्वीन' से लेकर संसद तक का सफर
Read more »

कुत्ते के काटने पर पानी से क्यों लगता है डर, जानिए इसके पीछे की वजहकुत्ते के काटने पर पानी से क्यों लगता है डर, जानिए इसके पीछे की वजहइन दिनों कुत्ते के काटने के केस काफी ज्यादा सामने आ रहे है. वहीं हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में सभी स्ट्रे डॉग्स को 8 हफ्तों के भीतर शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया है. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:11