हितों का टकराव: इस दिन BCCI के लोकपाल के सामने पेश होंगे सचिन-लक्ष्‍मण– News18 हिंदी

United States News News

हितों का टकराव: इस दिन BCCI के लोकपाल के सामने पेश होंगे सचिन-लक्ष्‍मण– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन के समक्ष 14 मई को सचिन और लक्ष्‍मण पेश होंगे

Updated:टीम इंडिया के महान बल्‍लेबाज़ सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्‍मण को हितों के टकराव के कथित मामले में निजी तौर सुनवाई के लिए बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन के समक्ष 14 मई को पेश होंगे. जबकि इस मामले में शिकायतकर्ता मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के संजीव गुप्ता और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को भी न्यायमूर्ति जैन ने गवाही के लिए बुलाया है.

संजीव गुप्ता ने मास्‍टर ब्‍लास्‍टर और लक्ष्मण पर हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इन दोनों ही क्रिकेटरों ने किसी भी तरह के हितों के टकराव से इनकार किया है. उनका का आरोप है कि ये दोनों क्रिकेटर बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति का सदस्‍य होने के बावजूद आईपीएल में शामिल हैं. आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम के आइकन हैं तो लक्ष्‍मण सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े हुए हैं.आपको बता दें कि क्रिकेट सलाहकार समिति के के तीनों सदस्य सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड के लोकपाल डीके जैन ने नोटिस जारी किया था, लेकिन तीनों ने अपने हलफनामे में हितों के टकराव के आरोपों को खारिज कर दिया था.जबकि इस मामले में हाल ही में तेंदुलकर ने बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन को 13 बिंदुओ में अपना जवाब सौपा है, जिसमें उन्होंने निवेदन किया है कि प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को बुलाकर इस मसले पर ‘उनकी स्थिति स्पष्ट’ की जाए. तेंदुलकर ने 10वें , 11वें और 12वें बिंदू में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘किसी पक्षपात के बिना नोटिस प्राप्तकर्ता इस बात पर आश्चर्य जाहिर करता है कि उसे सीएसी सदस्य बनाने का फैसला बीसीसीआई ने ही लिया था और अब वे ही इसे हितों के टकराव का मामला बता रहे हैं. नोटिस प्राप्तकर्ता को संन्यास के बाद 2013 में ही मुंबई इंडियंस का आइकन बनाया था, जो सीएसी के अस्तित्व में आने से काफी पहले से है.’ लक्ष्मण की तरह तेंदुलकर ने भी आरोप लगाये कि ना तो सीईओ और ना ही सीओए ने कभी भी सीएसी के तौर पर उनकी नियुक्ति से जुड़ी शर्तों के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘नोटिस प्रप्तकर्ता ने सीएसी में अपनी भूमिका के बारे में कई बार बीसीसीआई से स्पष्टिकरण की मांग की, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला. बीसीसीआई को पता है कि सीएसी सिर्फ सलाहकार की भूमिका निभा सकता है ऐसे में मुंबई इंडियंस के आइकन के तौर पर रहना कोई टकराव का मामला नहीं है.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यौन उत्‍पीड़न मामला: आज तीन सदस्यीय पैनल के सामने पेश होंगे CJI– News18 हिंदीयौन उत्‍पीड़न मामला: आज तीन सदस्यीय पैनल के सामने पेश होंगे CJI– News18 हिंदीयौन उत्‍पीड़न मामले की जांच कर रहे पैनल में दो महिला जज, जस्टिस इंदु मल्‍होत्रा और इंदिरा बनर्जी शामिल हैं. वे इन कैमरा जांच कर रही हैं.
Read more »

मानहानि केसः सीएम केजरीवाल समेत AAP के कई नेताओं को कोर्ट में पेश होने के आदेशमानहानि केसः सीएम केजरीवाल समेत AAP के कई नेताओं को कोर्ट में पेश होने के आदेशइससे पहले अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने केजरीवाल और अन्य आरोपियों को 30 अप्रैल तक पेश होने के लिए कहा था।
Read more »

126वें राजा होंगे राजकुमार नारुहितो, 30 साल के शासन के बाद पिता अकिहितो सौंपेंगे बागडोर126वें राजा होंगे राजकुमार नारुहितो, 30 साल के शासन के बाद पिता अकिहितो सौंपेंगे बागडोर200 साल में पहली बार किसी राजा ने खुद राजगद्दी छोड़ी 2016 में राजा अकिहितो ने दिए थे सिंहासन छोड़ने के संकेत | Naruhito becomes new emperor in Japan
Read more »

Harassment allegations against CJI: तीन जजों की जांच कमिटी के सामने पेश हुए मुख्य न्यायाधीशHarassment allegations against CJI: तीन जजों की जांच कमिटी के सामने पेश हुए मुख्य न्यायाधीशHarassment allegations against CJI अमर्यादित आचरण के आरोपों के मामले मे मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (Chief Justice Ranjan Gogoi) जांच कमिटी के सामने पेश हुए...CJIRanjanGogoi SupremeCourt
Read more »

कुमार संगकारा होंगे एमसीसी के नए अध्यक्ष, 233 साल के इतिहास में पहले गैर-ब्रिटिश क्रिकेटरकुमार संगकारा होंगे एमसीसी के नए अध्यक्ष, 233 साल के इतिहास में पहले गैर-ब्रिटिश क्रिकेटरश्रीलंका के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा को मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का अध्यक्ष बनाया गया
Read more »

Samsung के नए स्मार्टफोन M40 के फीचर्स लीक, कम कीमत में होंगे तीन कैमरे– News18 हिंदीSamsung के नए स्मार्टफोन M40 के फीचर्स लीक, कम कीमत में होंगे तीन कैमरे– News18 हिंदीSamsung upcoming budget phone Galaxy M40 features leaked know spotted on geekbench, सैमसंग का नया स्मार्टफोन Galaxy M40 जल्दी बाज़ार में दस्तक दे सकता है. इस फोन को गीकबेंज वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फोन जल्दी लॉन्च किया जा सकता है. लिस्टिंग में इस फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं.
Read more »

सचिन का बीसीसीआई लोकपाल को जवाब, कहा- मौजूदा हालात के लिए बोर्ड ही जिम्मेदारसचिन का बीसीसीआई लोकपाल को जवाब, कहा- मौजूदा हालात के लिए बोर्ड ही जिम्मेदारसचिन बीसीसीआई की सीएसी के सदस्य और मुंबई इंडियंस के ‘आइकन’ पूर्व क्रिकेटर ने डीके जैन से कहा- विनोद राय और राहुल जौहरी से उनकी भूमिका के बारे में पूछें | Sachin Tendulkar rejected BCCI observation No tractable conflict BCCI responsible this situation
Read more »

WhatsApp का यूज़र्स को तोहफा, अब पहले से ज़्यादा Stickers का कर सकेंगे इस्तेमाल– News18 हिंदीWhatsApp का यूज़र्स को तोहफा, अब पहले से ज़्यादा Stickers का कर सकेंगे इस्तेमाल– News18 हिंदीWhatsApp rollout third party apps support from Gboard keyboard see how it look, वॉट्सऐप के पॉपुलर फीचर ‘Sticker’ के लिए नया अपडेट पेश किया गया है. WABetaInfo के ट्वीट के मुताबिक WhatsApp अपने स्टिकर्स के साथ थर्ड-पार्टी कीबोर्ड को इंटिग्रेट कर दिया है, जिससे यूज़र्स को कई नए स्टिकर्स मिलेंगे. बता दें कि हमें अपने फोन में अलग-अलग तरह के कीबोर्ड इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलता है, जिसमें Gboard, SwiftKeyBoard जैसे कीबोर्ड शामिल हैं.
Read more »

हितों का टकराव: सचिन का लोकपाल को जवाब, मौजूदा हालात के लिए BCCI जिम्‍मेदार– News18 हिंदीहितों का टकराव: सचिन का लोकपाल को जवाब, मौजूदा हालात के लिए BCCI जिम्‍मेदार– News18 हिंदीसचिन पर आरोप है कि वह क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य के साथ मुंबई इंडियंस के ‘आइकन’ होने के कारण दोहरी भूमिका निभा रहे हैं जो हितों के टकराव का मामला है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:50:29