हिजबुल्लाह नेता नसरल्लाह की हत्या को मिडिल ईस्ट के कई देशों ने बताया क्रूर

United States News News

हिजबुल्लाह नेता नसरल्लाह की हत्या को मिडिल ईस्ट के कई देशों ने बताया क्रूर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

हिजबुल्लाह नेता नसरल्लाह की हत्या को मिडिल ईस्ट के कई देशों ने बताया क्रूर

हिजबुल्लाह नेता नसरल्लाह की हत्या को मिडिल ईस्ट के कई देशों ने बताया क्रूरकाहिरा, 29 सितंबर । मिडिल ईस्ट के कई देशों ने हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत को क्रूर बताया है। इजरायल विरोधी गुटों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए इजरायली हमलों की सख्त मुखालफत की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम इजरायली युद्धक विमानों ने दहिह में हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर हवाई हमले किए। इस हमले में इजरायली सेना के अनुसार नसरल्लाह के साथ कुछ अन्य ग्रुप कमांडर भी मारे गए थे। हिजबुल्लाह ने शनिवार को नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की। हिजबुल्ला ने नसरल्लाह की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उसे एक महान शहीद बताया। हिजबुल्लाह ने नसरल्लाह को वीर, साहसी, बहादुर, बुद्धिमान, व्यावहारिक और वफादार नेता बताया, जो करीब 30 वर्षों से फिलिस्तीन, गाजा, और पीड़ित फिलिस्तीनी लोगों के लिए लड़ाई का नेतृत्व कर रहे थे। लेबनान के एमटीवी चैनल के अनुसार, शुक्रवार को बेरूत में किए गए हवाई हमलों में करीब 6 लोग मारे गए और 91 लोग घायल हुए। इस दौरान कई आवासीय इमारतें ढह गईं, और आसपास के बुनियादी ढांचों को भी भारी नुकसान पहुंचा। हिजबुल्लाह की ओर से नसरल्लाह की मौत की पुष्टि करने के बाद, हमास ने दहिह में इजरायली हवाई हमलों की निंदा की। हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी कर इसे एक कायरतापूर्ण आतंकवादी कृत्य, नरसंहार और एक घृणित अपराध बताया। उसने कहा इस हमले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इजरायल खून खराबा और क्रूरता की हदें पार करता है। इसके लिए वो लोगों की जान तक लेने से गुरेज नहीं करता है। वहीं हमास ने इस जघन्य अपराध के बाद क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता पर पड़ने वाले गंभीर परिणामों के लिए इजरायल को जिम्मेदार बताया। इसके अलावा, इजरायल के लिए अमेरिकी प्रशासन की ओर से मिल रहे निरंतर समर्थन की भी निंदा की। इसी बीच, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने एक्स पर इजरायल के क्रूर और अमानवीय हमलों की निंदा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेजी से उचित कदम उठाने की अपील की। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने नसरल्लाह की शहादत पर पांच दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने भी नसरल्लाह की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने नसरल्लाह की मौत को लेबनान, पश्चिम एशिया और मुस्लिम दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति बताया। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल 8 अक्टूबर से लेबनान पर हो रहे इजरायली हमले में 104 बच्चों और 194 महिलाओं सहित 1,640 लोग मारे गए हैं और 8,408 से अधिक घायल हुए हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेटहिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेटहिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेट
Read more »

लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल का प्रचंड प्रहार, एयरस्ट्राइक में 100 की मौत; 400 से ज्यादा घायललेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल का प्रचंड प्रहार, एयरस्ट्राइक में 100 की मौत; 400 से ज्यादा घायलIsrael Airstrike: इजरायल ने सोमवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा घायल हो गए.
Read more »

इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को दिया बड़ा जख्म, बेरूत हमले में बेटी जैनब की मौतइजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को दिया बड़ा जख्म, बेरूत हमले में बेटी जैनब की मौतबेरूत में हुए इजरायली हमलों हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब की मौत की खबर है. हालांकि हिजबुल्लाह या लेबनानी अधिकारियों की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है. जानें हैं जैनब...
Read more »

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह सुप्रीमो हसन नसरल्लाह को मार दियाइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह सुप्रीमो हसन नसरल्लाह को मार दियाइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया है। यह घटना लेबनान और ईरान दोनों देशों के लिए एक भयावह सपने जैसी है।
Read more »

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की इजरायली हमले में मौतहिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की इजरायली हमले में मौततेहरान: इजरायल के शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत हो गई। इस हमले के कुछ देर बाद ही इजरायली सेना ने दावा कर दिया था कि उसने नसरल्लाह को मार दिया है। हिजबुल्लाह ने हमले के एक दिन बाद यानी शनिवार को नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की।
Read more »

इजरायल ने मध्य क्षेत्र में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगाया प्रतिबंधइजरायल ने मध्य क्षेत्र में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगाया प्रतिबंधहिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद, इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मध्य इजरायल में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:05:51