हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद, इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मध्य इजरायल में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
इजरायल ने मध्य क्षेत्र में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगाया प्रतिबंधयरूशलम, 28 सितम्बर । इजरायली रक्षा बलों ने शनिवार को मध्य इजरायल में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद आईडीएफ के होम फ्रंट कमांड ने सभाओं पर अपने निर्देश कड़े कर दिए। आईडीएफ प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, हम इजरायली निवासियों को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। उन्होंने कहा, आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हैं, हमें और भी काम पूरे करने हैं। सबसे पहले लोगों को वापस लौटाना है, जिन्हें हमास ने गाजा में क्रूरतापूर्वक बंधक बना रखा है और उत्तर और दक्षिण के निवासियों को सुरक्षित उनके घरों में वापस भेजना है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, कड़े निर्देशों के बाद, इजरायली प्रीमियर लीग के शनिवार और रविवार के फुटबॉल मैच मध्य इजरायल में बंद दरवाजों के पीछे आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार शाम को इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह में हिजबुल्लाह के मुख्य मुख्यालय पर हवाई हमले किए। शनिवार को इजरायल रक्षा बलों के एक बयान के अनुसार इस हमले में नसरल्लाह और सशस्त्र समूह के कुछ अन्य कमांडर मारे गए। इजरायल ने सोमवार से लेबनान में हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जो 2006 के बाद से देश में सबसे व्यापक इजरायली सैन्य कार्रवाई है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
İsrail Hizbullah Hasssan Nasrallah Toplantılar Güvenlik
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचों पर किया हमलाइजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचों पर किया हमला
Read more »
बनवाना है राशन कार्ड, तो यहां करें ऑनलाइन आवेदन, बस चाहिए यह कागजात, जानें पूरी प्रक्रियाविभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने पर उसके सत्यापन की कार्यवाही ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र में संबंधित अधिशासी अधिकारी के माध्यम से कराई जाएगी.
Read more »
लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दागी 150 मिसाइलेंलेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दागी 150 मिसाइलें
Read more »
लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायल का प्रचंड प्रहार, एयरस्ट्राइक में 100 की मौत; 400 से ज्यादा घायलIsrael Airstrike: इजरायल ने सोमवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 100 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा घायल हो गए.
Read more »
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों पर किया हमलाइजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 300 से अधिक ठिकानों पर किया हमला
Read more »
वाडा ने सिनर डोपिंग मामले में सीएएस से खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगाने की मांग कीवाडा ने सिनर डोपिंग मामले में सीएएस से खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
Read more »
