हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेट

United States News News

हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेट

हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेटबेरूत, 8 सितंबर । हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल के कई जगहों को निशाना बनाया है। हिजबुल्लाह ने एक बयान में बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायल के हमलों के जवाब में उत्तरी इजरायल में कई बस्तियों पर रॉकेट दागे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, लेबनान के सशस्त्र समूह ने शनिवार को तीन अलग-अलग बयान जारी किए। उन्होंने इन बयानों में बताया कि उसने माउंट नेरिया स्थित इजरायल के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे। इसके अलावा मनोट बस्ती में इजरायली सैनिकों पर रॉकेटों से हमला किया। यही नहीं, लेबनान के बेका क्षेत्र में एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया है। उन्होंने बयान में आगे कहा, उसने मिशर बेस में मुख्य खुफिया मुख्यालय के अलावा मिसगाव अम, अल-आलम, समाका और हदाब यारून पर आर्टिलरी शेल और रॉकेटों से हमला किया। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि लेबनानी सेना ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इजरायल में हुए सतह से सतह पर मार करने वाली 40 मिसाइलों की लॉन्चिंग पर निगरानी रखी। इनमें से कुछ मिसाइलों को इजरायल ने रोक लिया था, लेकिन कुछ मिसाइलें दक्षिण-पूर्वी लेबनान के हवाई क्षेत्र में फट गईं। सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी लेबनान पर हुए इजरायल के ड्रोन हमले में लेबनानी नागरिक रक्षा के तीन कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने यह भी कहा कि इजरायली युद्धक विमानों और ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान के चार सीमावर्ती शहरों और गांवों पर शनिवार को बड़ी तादाद में निशाना बनाया। इन हमलों से कई क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचा है। ज्ञात हो कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इन हमलों के जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। इजरायली सैन्य कार्रवाई के बाद हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में हमले किए। 8 अक्टूबर 2023 के बाद से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हिजबुल्ला ने इजरायली सैन्य अड्डे पर दागे रॉकेटहिजबुल्ला ने इजरायली सैन्य अड्डे पर दागे रॉकेटहिजबुल्ला ने इजरायली सैन्य अड्डे पर दागे रॉकेट
Read more »

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे रॉकेट, सैन्य ठिकानों को बनाया निशानाहिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे रॉकेट, सैन्य ठिकानों को बनाया निशानाहिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे रॉकेट, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
Read more »

इजरायली सेना ने फिर बनाया हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना, मारे गए चार आतंकीइजरायली सेना ने फिर बनाया हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना, मारे गए चार आतंकीइजरायली सेना ने फिर बनाया हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना, मारे गए चार आतंकी
Read more »

Hezbollah Attack: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे 50 से ज्यादा रॉकेट, सैकड़ों घरों को किया तबाहHezbollah Attack: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे 50 से ज्यादा रॉकेट, सैकड़ों घरों को किया तबाहHezbollah Attack: लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने बुधवार को इजरायल पर 50 से रॉकेट दागे. इस हमले में सैकड़ों घट नेस्तनाबूद हो गए हैं. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हिजबुल्लाह के हमले से छुट्टियां मनाने आए लोग डरे सहमे हुए हैं.
Read more »

Israel Hezbollah War: लेबनान में इजरायल ने बरसाई मिसाइलें, हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों का दिया मुंहतोड़ जवाबIsrael Hezbollah War: लेबनान में इजरायल ने बरसाई मिसाइलें, हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों का दिया मुंहतोड़ जवाबइजरायल की सेना Israel military ने कहा कि उसने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आतंकवादी समूह के रॉकेट लांचरों पर हमले करके उन्हें मार गिराया। इजरायली सेना ने ये हमले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किए हैं। वहीं हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसने प्रमुख इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई विस्फोटक ड्रोन...
Read more »

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचों पर किया हमलाइजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचों पर किया हमलाइजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचों पर किया हमला
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:06:03