हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे रॉकेट, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे रॉकेट, सैन्य ठिकानों को बनाया निशानाबेरूत, 14 अगस्त । हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार, हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों पर भारी तादात में रॉकेट दागे हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार, हिजबुल्लाह ने मंगलवार देर रात माउंट नेरिया बेस पर रॉकेट दागे हैं। बताया जा रहा है कि यहां इजरायल के गोलानी ब्रिगेड बलों के बटालियन का मुख्यालय है। नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाकों ने मंगलवार रात 10 बजे जल अल-देइर में इजरायली सैनिकों की तैनाती वाले ठिकानों पर भारी मात्रा में रॉकेट दागे हैं। एनएनए ने कहा कि इजरायल के लड़ाकू विमानों ने लेबनान के तिरी, हद्दथा और राचाफ में हवाई हमले किए। रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने लेबनान के काफर किला और खियाम गांवों के अलावा कुनिन नगरपालिका पर भी हवाई हमले किए। अल-मनार और अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इजरायल के मेरोन बेस पर 20 से अधिक रॉकेट दागे थे। अल-मनार ने बताया कि पश्चिमी गलील में भारी रॉकेट दागे गए। विस्फोट के बाद क्षेत्र में सायरन की आवाजें सुनी गईं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा में घुसकर हमास के ठिकानों पर कार्रवाई की। लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में इजरायल की ओर रॉकेट दागे। इसके बाद से ही लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। इससे पहले बेरूत पर इजरायल ने बड़ा हमला किया था, जिसमें हिजबुल्लाह के वरिष्ठ सैन्य कमांडर फौद शोकोर और सात नागरिक मारे गए थे। हिजबुल्लाह के महासचिव हसन नसरल्लाह ने इस हमले के बाद इजरायल को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लेबनान की राजधानी में इजरायल की एयरस्ट्राइक, आंतकी संगठन हिजबुल्लाह कमांडर को बनाया निशानाइजरायल के डिफेंस मंत्री योव ग्लान्ट (Yoav Gallant) की ओर से किए गए एक ट्वीट में बताया गया कि हिजबुल्लाह के आतंकियों ने रेड लाइन क्रॉस की थी. जिसके बाद IDF ने जवाबी कार्रवाई की.
Read more »
हिजबुल्लाह ने किया इजरायल पर रॉकेट से हमलाहिजबुल्लाह ने किया इजरायल पर रॉकेट से हमला
Read more »
कमांडर की मौत से बौखलाए हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे कई रॉकेटहमास चीफ़ इस्माइल हानिया के तेहरान में मारे जाने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने इज़रायल पर सीधे हमले का आदेश दिया है.
Read more »
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी रॉकेट्स की बौछार, क्षेत्र में बढ़ा तनावहिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी रॉकेट्स की बौछार, क्षेत्र में बढ़ा तनाव
Read more »
हिजबुल्ला ने इजरायली सैन्य अड्डे पर दागे रॉकेटहिजबुल्ला ने इजरायली सैन्य अड्डे पर दागे रॉकेट
Read more »
Israel targets Hezbollah: इजरायल ने लगातार दूसरे दिन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बरसाए बम, सैन्य इमारतों को बनाया निशानाIsrael Hezbollah Tension: आईडीएफ का कहना है कि उसके विमानों ने दक्षिणी लेबनान के काफर किला, मरवाहिन और मेस अल-जबल इलाकों में हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सैन्य इमारतों पर हमला किया.
Read more »
