हिजबुल्लाह ने किया इजरायल पर रॉकेट से हमला
बेरूत, 2 अगस्त । लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसने दक्षिणी लेबनान पर हवाई हमले के जवाब में इजरायल पर रॉकेट से हमला किया है। हिजबुल्लाह ने गुरुवार को एक बयान में कहा, चामा को निशाना बनाकर किए गए हमले और कई नागरिकों की शहादत के जवाब में, इस्लामिक प्रतिरोध सेनानियों ने आज पश्चिमी गैलिली में दुश्मन सेना के ठिकानों पर रॉकेट से बमबारी की। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि उसने जल अल-आलम पर भी रॉकेट से हमला किया। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि लेबनानी सेना ने इजरायल में दो अलग-अलग बैचों में लगभग 70 रॉकेटों दागे जाने की निगरानी की, और उनमें से कुछ को इजरायली आयरन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली द्वारा रोक दिया गया। इजरायली सरकारी टीवी चैनल कान ने बताया कि रॉकेट पश्चिमी गैलिली की ओर दागे गए, जिनमें से 15 को रोक दिया गया और बाकी खाली इलाकों में गिरे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यह ताजा हमला मंगलवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिएह पर इजराइली हमले के बाद हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जिसमें हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडर फौद शोकोर की मौत हो गई थी। हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह ने उचित समय और स्थान पर इजरायली हमले का जवाब देने की धमकी दी थी। उधर, इजरायली सेना ने गाजा शहर में एक अपार्टमेंट ब्लॉक पर बमबारी की है, जिसमें कितने लोग मारे गए हैं, उसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के सूत्रों ने बताया कि अपार्टमेंट के मलबे से कई शवों को निकाला गया है, जो अबू हाशेम परिवार का था और गाजा शहर के अल-जला स्ट्रीट पर स्थित था। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel Hezbollah War: टॉप कमांडर की मौत के बाद गुस्से में आग-बबूला हुआ हिजबुल्लाह, ताबड़तोड़ दाग दिए 200 से ज्यादा रॉकेटईरान समर्थित आतंकवादी समूह की तरफ से किया गया हमला लेबनान-इजरायल सीमा पर महीनों से चल रहे तनाव में सबसे बड़े हमलों में से एक था पिछले कुछ हफ्तों से इजरायल और हिजबुल्ला के बीच में तनाव बढ़ गया है। लेबनानी हिजबुल्लाह ग्रुप का इस मामले में कहना है कि उसने हमले के जवाब में इजरायल में कई सैन्य ठिकानों पर 200 से अधिक रॉकेट दागे...
Read more »
Israel News: 40 रॉकेट के खिलाफ इजरायल ने हिजबुल्लाह पर लिया बड़ा एक्शन, एयर डिफेंस सिस्टम को बनाया निशानालेबनान के हिजबुल्लाह ने इजरायल पर 40 से ज्यादा रॉकेट दागे थे। अब इजरायल ने हिजबुल्लाह के एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला करके इसका जवाब दिया है। बता दें कि गोलान पर 40 रॉकेट दागे जाने के बाद इजरायली वायु सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमला किया है। बताया जा रहा है दोनों के बीच चल रही लड़ाई जल्द ही जंग में तब्दील ले सकती...
Read more »
गोलन हाइट्स में रॉकेट हमले में 10 की मौत, हिजबुल्लाह का हमले से इनकारगोलन हाइट्स में रॉकेट हमले में 10 की मौत, हिजबुल्लाह का हमले से इनकार
Read more »
Hezbollah: कौन है हिजबुल्लाह, कब और कैसे हुई स्थापना, क्या इजरायल के साथ जंग करने की है ताकत?लेबनान में मौजूद संगठन हिजबुल्लाह इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जंग का खतरा बढ़ता जा रहा है। इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स पर रॉकेट हमले में 12 लोगों की मौत से इजरायल भड़का है। वह किसी भी वक्त हिजबुल्लाह पर बड़ा हमला कर सकता है। लेबनान की कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया...
Read more »
इजरायल ने 12 मासूमों की मौत का लिया बदला, लेबनान में घुसकर हिजबुल्लाह कमांडर पर किया हमलाइजरायली सेना ने हवाई हमले करते हुए मंगलवार देर रात बेरूत में एक हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाया। हालांकि इसमें कमांडर की मौत हुई है कि नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। हमला करके इजरायल ने साफ संदेश दिया है। कुछ दिन पहले हिजबुल्लाह ने एक इजरायल के गोलान में रॉकेट हमला किया था जिसमें 12 बच्चे मारे गए...
Read more »
इजराइल की बेरूत पर एयर स्ट्राइक, हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडर को मारने का किया दावाIsrael-Hezbollah Conflict: इजरायल का यह हमला तीन दिन पहले सीमा पार से हुए रॉकेट अटैक का बदला लेने के लिए किया गया जिसमें 12 युवा मारे गए थे.
Read more »
