इजरायल के हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके शरीर पर कोई सीधा घाव नहीं था और ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत बंकर में दम घुटने से हुई है।
बेरूत: इजरायल के हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। उसे शुक्रवार देर रात एक हवाई हमले में मार गिराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हसन नसरल्लाह के शव पर जख्म के कोई भी निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में उसकी मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हसन नसरल्लाह हिजबुल्लाह का सर्वेसर्वा था और उसकी निष्ठा ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के प्रति थी। इजरायल ने नसरल्ला को मारकर हिजबुल्लाह को लगभग नेतृत्व विहीन कर दिया है। इजरायल ी हवाई हमलों में पहले ही हिजबुल्लाह के कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं।दम घुटने से हुई नसरल्लाह की मौत इजरायल के चैनल 12 ने बताया है कि हसन नसरल्लाह की मौत बिना हवा वाले बंकर में दम घुटने से हुई है। यही वजह है कि उसका शव मलबे से सही सलामत बरामद हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोटों से निकलने वाली जहरीली गैसें उस कमरे में घुस गईं, जहां नसरल्लाह छिपा हुआ था, जिससे उसकी धीरे-धीरे मौत हो गई। इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि नसरल्लाह के शरीर पर कोई सीधा घाव नहीं था और ऐसा प्रतीत होता है कि मौत का कारण विस्फोट के कारण पैदा हुए झटकों से हुआ था।नौ दिन में हिजबुल्लाह का खात्मा इजरायल ने मात्र नौ दिनों में हसन नसरल्लाह समेत हिजबुल्ला के लगभग सभी हाई रैंक कमांडरों को मार गिराया है। इसके अलावा पेजर और वॉकी टॉकी फटने से हिजबुल्लाह के मध्य स्तर के कई दूसरे लड़ाके भी मारे गए थे और हजारों की संख्या में घायल भी हुए थे। 17 सितंबर को बेरुत स्थित ईरानी दूतावास में पेजर फटने से लेबनान में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन घटनाओं ने पहले ही हिजबुल्लाह को तबाह करके रखा था। जमीन पर मौजूद हिजबुल्लाह के आधे लड़ाके काम के लायक नहीं बचे थे। इजरायल ी इंटेलीजेंस की बड़ी भूमिकालेबनान से हिजबुल्लाह के खात्मे में इजरायल ी इंटेलीजेंस ने बड़ी भूमिका अदा की। उसने सटीक सूचनाओं को इजरायल ी सेना तक पहुंचाया और उसके बाद ऑपरेशन की प्लानिंग की गई और उसे अंजाम दिया गया। इजरायल ने जिस तरह से हिजबुल्लाह को खत्म किया है, इससे ईरान को भी खतरा महसूस होने लगा है। यही कारण है कि ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया है।.
बेरूत: इजरायल के हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। उसे शुक्रवार देर रात एक हवाई हमले में मार गिराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हसन नसरल्लाह के शव पर जख्म के कोई भी निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में उसकी मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हसन नसरल्लाह हिजबुल्लाह का सर्वेसर्वा था और उसकी निष्ठा ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के प्रति थी। इजरायल ने नसरल्ला को मारकर हिजबुल्लाह को लगभग नेतृत्व विहीन कर दिया है। इजरायली हवाई हमलों में पहले ही हिजबुल्लाह के कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं।दम घुटने से हुई नसरल्लाह की मौतइजरायल के चैनल 12 ने बताया है कि हसन नसरल्लाह की मौत बिना हवा वाले बंकर में दम घुटने से हुई है। यही वजह है कि उसका शव मलबे से सही सलामत बरामद हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोटों से निकलने वाली जहरीली गैसें उस कमरे में घुस गईं, जहां नसरल्लाह छिपा हुआ था, जिससे उसकी धीरे-धीरे मौत हो गई। इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि नसरल्लाह के शरीर पर कोई सीधा घाव नहीं था और ऐसा प्रतीत होता है कि मौत का कारण विस्फोट के कारण पैदा हुए झटकों से हुआ था।नौ दिन में हिजबुल्लाह का खात्माइजरायल ने मात्र नौ दिनों में हसन नसरल्लाह समेत हिजबुल्ला के लगभग सभी हाई रैंक कमांडरों को मार गिराया है। इसके अलावा पेजर और वॉकी टॉकी फटने से हिजबुल्लाह के मध्य स्तर के कई दूसरे लड़ाके भी मारे गए थे और हजारों की संख्या में घायल भी हुए थे। 17 सितंबर को बेरुत स्थित ईरानी दूतावास में पेजर फटने से लेबनान में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन घटनाओं ने पहले ही हिजबुल्लाह को तबाह करके रखा था। जमीन पर मौजूद हिजबुल्लाह के आधे लड़ाके काम के लायक नहीं बचे थे।इजरायली इंटेलीजेंस की बड़ी भूमिकालेबनान से हिजबुल्लाह के खात्मे में इजरायली इंटेलीजेंस ने बड़ी भूमिका अदा की। उसने सटीक सूचनाओं को इजरायली सेना तक पहुंचाया और उसके बाद ऑपरेशन की प्लानिंग की गई और उसे अंजाम दिया गया। इजरायल ने जिस तरह से हिजबुल्लाह को खत्म किया है, इससे ईरान को भी खतरा महसूस होने लगा है। यही कारण है कि ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया है।
हिजबुल्लाह हसन नसरल्लाह इजरायल हवाई हमला दम घुटना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल के मिसाइल हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब की भी मौतNasrallah Daughter Death: दक्षिणी बेरूत में हिज़्बुल्लाह के गढ़ों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में जैनब की मौत हुई है. हालांकि, हिज़्बुल्लाह या लेबनानी मीडिया की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है.
Read more »
इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावाइजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावा
Read more »
हसन नसरल्लाह: हिजबुल्लाह का ताकतवर चीफ जो था इजरायल का दुश्मन नंबर एकहसन नसरल्लाह: हिजबुल्लाह का ताकतवर चीफ जो था इजरायल का दुश्मन नंबर एक
Read more »
हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की इजरायली हमले में मौततेहरान: इजरायल के शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत हो गई। इस हमले के कुछ देर बाद ही इजरायली सेना ने दावा कर दिया था कि उसने नसरल्लाह को मार दिया है। हिजबुल्लाह ने हमले के एक दिन बाद यानी शनिवार को नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की।
Read more »
इजरायल में लेबनान पर हुए हवाई हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौततेल अवीव: इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान में भीषण हवाई हमला किया, जिसमें हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत हो गई। यह इजरायल का नसरल्लाह को मारने के लिए किया गया खास ऑपरेशन था, जिसमें इजरायली रक्षा बल, सरकार और खुफिया एजेंसी शामिल थीं। इस ऑपरेशन को इजरायली बलों ने अपने सबसे खास अभियानों में से एक बताया है।
Read more »
इजरायल ने मध्य क्षेत्र में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगाया प्रतिबंधहिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद, इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मध्य इजरायल में 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
Read more »
