हार के बाद राहुल गांधी आज जा रहे हैं अमेठी, क्या देना चाहते हैं संदेश

United States News News

हार के बाद राहुल गांधी आज जा रहे हैं अमेठी, क्या देना चाहते हैं संदेश
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

राहुल अमेठी से चुनाव भले ही हार गए हो, लेकिन उनका आत्मीय रिश्ता अमेठी से आज भी बना हुआ है.

राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार आज अमेठी जा रहे हैं. अपनी यात्रा में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका हाल जानेंगे. संभवतः चुनाव नतीजों की भी समीक्षा करेंगे. लेकिन इससे इतर बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने इस दौरे को मीडिया से दूर रखेंगे, इसका मतलब है कि वह इस यात्रा को बिल्कुल कैमरे की नजर से दूर रखना चाहते हैं.

असल में, राहुल गांधी की इस यात्रा का संदेश यह है कि भले ही वह अमेठी से चुनाव हार गए हैं, लेकिन उनका आत्मीय रिश्ता अमेठी से बना हुआ है. यह उनकी कर्मभूमि है, जो उन्हें विरासत में मिली है, और इसे वह संभाल कर रखना चाहेंगे. अमेठी ऐसी संसदीय सीट रही है जिसका कांग्रेस और खासकर गांधी परिवार से गहरा रिश्ता रहा है. अमेठी सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी और उस दौरान हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विद्याधर वाजपेयी संसद पहुंचे थे. इस सीट का संसदीय इतिहास बताता है कि अब तक यहां से ज्यादातर समय कांग्रेस जीतती रही है. बहुत कम मौके आए जब कांग्रेस के हाथ से यह सीट फिसली हो. आपातकाल के बाद 1977 में जनता पार्टी के रविंद्र प्रताप सिंह इस सीट से जीत थे जबकि 1980 में जब दोबारा चुनाव हुए तो संजय गांधी जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे. 1998 में यह सीट फिर बीजेपी के झोली में चली गई और संजय सिंह चुनाव जीते. इस तरह इक्का-दुक्का मौकों को छोड़ दिया जाए तो इस सीट पर अमूमन कांग्रेस और गांधी परिवार का ही कब्जा रहा है.संजय गांधी, फिर राजीव गांधी के बाद दो बार कांग्रेस के ही सतीश शर्मा इस सीट से जीते. 1999 में हुए चुनाव में सोनिया गांधी मैदान में उतरीं और संसद पहुंचीं. इसके बाद 2004 से राहुल गांधी अमेठी से लगातार संसद पहुंचते रहे. लेकिन इस बार फिर कांग्रेस चूक गई और 1998 के बाद अमेठी सीट बीजेपी के खाते में चली गई और स्मृति ईरानी जीत हासिल करने में कामयाब रहीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल गांधी की कुर्सी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को बैठाने की उठी मांग, भोपाल में लगे पोस्टरराहुल गांधी की कुर्सी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को बैठाने की उठी मांग, भोपाल में लगे पोस्टरमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सिंधिया समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के बाहर ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुछ पोस्टर्स भी लगाए हैं, जिनमें सिंधिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान सौंपने की अपील की गई है.
Read more »

राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करके फंसे सुब्रमण्यम स्वामी, CG कांग्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्टराहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करके फंसे सुब्रमण्यम स्वामी, CG कांग्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्टसुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए उन्हें 'नशेड़ी' कहा था, जिसे लेकर कांग्रेसी काफी गुस्से में हैं और कई जगह तो राहुल गांधी के समर्थक सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं.
Read more »

सोनिया और राहुल गांधी ने दिए कांग्रेस के नए सांसदों को टिप्ससोनिया और राहुल गांधी ने दिए कांग्रेस के नए सांसदों को टिप्सकांग्रेस ने अपने नए सांसदों को संसदीय कार्यप्रणाली जानकारी देने के साथ सदन में भागीदारी को लेकर ग्रूमिंग क्लास लगाई। INCIndia RahulGandhi soniagandhi priyankagandhi
Read more »

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी पर टिकी है निगाहें-Navbharat Timesज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी पर टिकी है निगाहें-Navbharat TimesLucknow Political News: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार हुई। हार की जिम्मेदारी लेते हुए पश्चिमी यूपी में पार्टी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा दे दिया। अब कुछ लोग दबी जुबान में ही कह रहे हैं कि हार की जिम्मेदारी तो प्रियंका गांधी की भी बनती है।
Read more »

अमेठी में राहुल गांधी कल करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, मीडिया की नो एंट्रीअमेठी में राहुल गांधी कल करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, मीडिया की नो एंट्रीकांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में मीडिया की नो एंट्री है. राहुल गांधी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ काम करेंगे. राहुल गांधी निर्मला इंस्टीट्यूट ऑफ विमेन एजुकेशन, गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुप्त बैठक करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:49:15