आईपीएल 2026 (IPL 2026) की सबसे चर्चित टीम मुंबई इंडियंस (MI) के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा (Mahieka Sharma) को हाल ही में लॉन्च मर्सिडीज बेंज की लग्जरी वैन वी-क्लास (Mercedes-Benz V-Class) गिफ्ट की है, जिसकी ऑन-रोड प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा है। हाल ही में हार्दिक ने अपने लिए 12 करोड़ रुपये मूल्य...
Hardik Pandya Gifted Mercedes V Class To Mahieka S harma: हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं और इसकी काफी सारे वजहों में उनकी लग्जरी कारों के प्रति दीवानगी भी बड़ी वजह है। भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने विश्व कप जीतने के बाद अपने लिए फेरारी की सुपरकार 12 फेरारी 12 सिलिंड्री खरीदी थी और अब इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के कैप्टन ने अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के लिए मर्सिडीज बेंज की नई लग्जरी वैन वी-क्लास खरीदी है।बड़े लोगों की खास कार मर्सिडीज बेंज वी-क्लास हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.
40 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि हार्दिक ने महीका शर्मा को देश की पहली 2026 मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास गिफ्ट की है। यह ओब्सिडियन ब्लैक कलर की है। भारतीय बाजार में लग्जरी एमपीवी सेगमेंट की बढ़ती डिमांड और बड़े लोगों में टोयोटा वेलफायर और लेक्सस एलएम की बढ़ती डिमांड को देखते हुए मर्सिडीज ने अपनी वी-क्लास की वापसी की और इस बार कंपनी ने लग्जरी ऑन-व्हील टर्म को एक खास परिभाषा देते हुए द प्राइवेट सूट तक पहुंचा दिया।अमीरों की फेवरेट वैन आपको बता दें कि मर्सिडीज बेंज ने अपनी नई वी-क्लास को बिजनेस मीटिंग या फैमिली टूरिंग के लिए परफेक्ट चॉइस बताकर पेश किया है। लगभग 5.4 मीटर लंबी यह लग्जरी वैन काफी सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शंस के साथ आती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें सेगमेंट में सबसे बड़ा 3.4 मीटर का एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस दिया गया है। इसकी वजह से केबिन में भरपूर स्पेस मिलता है और आप चाहें तो इसे अलग-अलग सीट कॉन्फिगरेशन में कस्टमाइज्ड करा सकते हैं। मर्सिडीज वी-क्लास को 6 सीटर लेआउट में पेश किया गया है।टॉप क्लास फीचर्स से लैस अब आपको मर्सिडीज वी-क्लास की खूबियों के बारे में बताएं तो इसमें एएमजी लाइन एक्सटीरियर, इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल, मल्टी-बीम एलईडी हेडलाइट्स, आकर्षक रियर लुक, 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स जैसी बाहरी सुविधाओं के साथ ही प्रीमियम इंटीरियर और सभी तीनों कतारों की सीटों में वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है, जो कि सेगमेंट फर्स्ट है। इसके साथ ही सेकेंड रो की कैप्टन सीटों में मसाज फंक्शन और एक्सटेंडेबल लेग सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल जाती है। बाद बाकी लुगानो लेदर अपहॉल्स्ट्री, 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, बर्मेस्टर का 15-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयरमैटिक सस्पेंशन, 360 डिग्री कैमरा और 7 स्टैंडर्ड एयरबैग के साथ ही लेवल 2 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं। नई वी-क्लास को EURO-NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।इंजन और पावर नई मर्सिडीज बेंज वी-क्लास में पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन विकल्प भी मिल जाते हैं। इसका 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 231 पीएस की पावर और 370 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 2.0 लीटर डीजल इंजन 237 पीएस पावर और 500 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। 9G-Tronic ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस मर्सिडीज वी-क्लास परफॉर्मेंस के मामले में अच्छी है और खास बात यह है कि इसे मर्सिडीज बेंज पुणे के चाकण स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाएगी।
Hardik Pandya New Luxury Van Hardik Pandya Mahieka Sharma New Car Mahieka Sharma Latest News Mercedes Benz V Class Price And Features Mercedes Benz V Class Luxury Van Hardik Pandya Ferrari 12Cilindri हार्दिक पांड्या महीका शर्मा मर्सिडीज बेंज वी क्लास
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP: नशे में पिता ने 12 साल की बेटी को डंडों से पीट-पीटकर मार डालाबुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र में 12 वर्षीय पूजा की पिता ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप है कि बच्ची ने दुकान से बिना बताए टॉफी ले ली थी, जिससे गुस्साए पिता ने बेरहमी से पिटाई की. गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है.
Read more »
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी गठित, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष बनाए गएअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डेढ़ साल बाद हिमाचल प्रदेश में अपनी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष शामिल हैं, जिसमें कई नए चेहरों को मौका मिला है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के बाद सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस पुनर्गठन से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद...
Read more »
देहरादून हवाई अड्डे से 12 शहरों के लिए 34 नई उड़ानें, ग्रीष्मकालीन शेड्यूल किया जारीदेहरादून हवाई अड्डे के लिए ग्रीष्मकालीन उड़ान शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें कुल 34 उड़ानें शामिल हैं।
Read more »
नेपाल सरकार ने छात्र राजनीति पर रोक लगाई: 5वीं क्लास तक एग्जाम भी खत्म; स्कूलों और कॉलेजों को अपने विदेशी न...Nepals new education policy bans exams till Class 5 & foreign school names. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
हार्दिक ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की देश की पहली V-Class कार! कीमत है इतनीHardik Pandya Mahieka sharma Gift: हार्दिक पांड्या ने देश की पहली मर्सिडीज बेंज वी-क्लॉस एमपीवी की डिलीवरी ली है. जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
Read more »
मासिक राशिफल दिसंबर 2025: अप्रैल में ग्रहों का गोचर और 12 राशियों पर प्रभावसाल के चौथे महीने अप्रैल में ग्रहों की चाल बदलने वाली है, जिससे सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और शनि के गोचर से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के जीवन में बदलाव आएंगे।
Read more »
