Hardik Pandya Mahieka sharma Gift: हार्दिक पांड्या ने देश की पहली मर्सिडीज बेंज वी-क्लॉस एमपीवी की डिलीवरी ली है. जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
By; Aaj Tak Autoइंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इस समय सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बाइक इनके चर्चा में आने की वजह क्रिकेट नहीं बल्कि इनकी लग्ज़री कारें हैं.हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने गैराज में फेरारी 12 सिलिंड्री स्पोर्ट कार को शामिल किया था.
जिसकी कीमत तकरीबन 12 करोड़ रुपये है.अब हार्दिक पांड्या ने देश की पहली मर्सिडीज बेंज वी-क्लॉस एमपीवी की डिलीवरी ली है. जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक ने ये लग्ज़री एमपीवी कार अपनी गर्लफ्रेंड मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा को गिफ्ट की है.मुंबई के मर्सिडीज बेंज की डीलरशिप ऑटोहैंगर ने इस कार की डिलीवरी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.डीलरशिप ने अपने पोस्ट में लिखा है कि,"ऑटोहैंगर ने गर्व के साथ भारत की पहली मर्सिडीज बेंज वी-क्लॉस की डिलीवरी हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा को दी."Mercedes-Benz V-Class को इसी महीने की दो तारीख को एक बार फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है.आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एमपीवी कार की शुरुआती कीमत 1.40 करोड़ रुपये रखी गई है.ख़ास बात ये है कि ये कार 3,430 मिमी के एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस के साथ आती है, जो भारत में बिकने वाली किसी भी मर्सिडीज़ कार में सबसे लंबा है.कार में ड्यूल-टोन 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. जो इस कार के साइड प्रोफाइल को शानदार बनाते हैं.V-Class का केबिन खास तौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 4-सीटर और 6-सीटर लेआउट का विकल्प मिलता है.लाउंज सीट्स इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हैं और इनमें रिक्लाइन, मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन और दो इंटीरियर थीम्स भी दी गई हैं.V-Class को भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है. पहला V300 d डीज़ल और दूसरा V300 पेट्रोल.टर्बो डीज़ल इंजन 237 hp की पावर देता है. पेट्रोल वर्जन में भी 2-लीटर इंजन है, जो 231 hp की पावर जेनरेट करता है. साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलती है.सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग जैसे फीचर्स हैं.
Hardik Pandya Girlfriend Gift Hardik Pandya Ki Girlfriend Hardik Pandya Mercedes-Benz V-Class Mahieka Sharma Mercedes Mercedes V-Class Price India Mercedes-Benz V-Class India First V-Class Gift
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BSEB 10th Passing Marks 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक में कितने नंबर पर पास होते हैं? समझ लें पूरा क्राइटेरियाBihar Board Class 10 2026 Passing Marks: बिहार बोर्ड में 12वीं के बाद 10वीं के नतीजे भी आज घोषित होने वाले हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि मैट्रिक में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? यहां आप पूरा गणित समझ सकते हैं।
Read more »
BSEB 10th Result 2026 (OUT) Direct Link: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस Link पर सबसे पहले चेक करेंBSEB Bihar Board 10th Result 2026 Declared Link: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। अब Bihar Board Class 10th Result 2026 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है। यहां आप ऑफिशियल लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते...
Read more »
Bihar Board 10th Topper List: बिहार बोर्ड 10वीं की टॉपर पुष्पांजलि और सबरीन; यहां देखें पूरी टॉपर लिस्टBihar Board 10th Class Topper List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम के साथ-साथ बोर्ड ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत भी बताया है। 10वीं में कुल
Read more »
नेपाल सरकार ने छात्र राजनीति पर रोक लगाई: 5वीं क्लास तक एग्जाम भी खत्म; स्कूलों और कॉलेजों को अपने विदेशी न...Nepals new education policy bans exams till Class 5 & foreign school names. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
