हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के दाखिले पर बैन

United States News News

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के दाखिले पर बैन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

162 नोबेल पुरस्कार विजेता देने वाली प्रतिष्ठित और अमेरिका की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड के खिलाफ ट्रंप प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति ट्रंप की मांग मानने से इनकार कर दिया था.

डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने गुरुवार को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के दाखिले पर रोक लगा दी. ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों को दाखिला देने का विश्वविद्यालय का अधिकार रद्द कर दिया.होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री क्रिस्टी नोएम ने इस आइवी लीग इंस्टीट्यूट को एक पत्र भेजकर आधिकारिक रूप से इसकी जनाकरी दी.

चिठ्ठी में लिखा है,"तुरंत प्रभाव से लागू, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट एंड विजिटर्स एक्सचेंज प्रोग्राम सर्टिफिकेट रद्द किया जाता है." आइवी लीग इंस्टीट्यूट ही अमेरिका में विदेशी छात्रों को अनुमति देने वाला मुख्य सिस्टम है. देश की यूनिवर्सिटियां इसी सिस्टम से जुड़ी हैं. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इस फैसले के बाद एक बयान जारी कर कहा,"हम अंतरराष्ट्रीय छात्रों और स्कॉलरों की मेजबानी करने की हार्वर्ड की क्षमता के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध हैं."फंडिंग काटने के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शनट्रंप प्रशासन के इस फैसले से यूनिवर्सिटी के कैम्ब्रिज और मैसाच्युसेट्स कैंपस में भी हड़कंप मचा हुआ है. एक स्टूडेंट के मुताबिक, छात्र समुदाय घबराया हुआ है. 2024-25 के अकादमिक सत्र में हार्वर्ड में नामांकन कराने वाले छात्रों की संख्या 27 फीसदी से ज्यादा थी. अभी यह भी साफ नहीं है कि ये आदेश सिर्फ नए विदेशी छात्रों पर ही लागू होता है या नए व पुराने स्टूटेंड्स पर भी.यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष की छात्रा एलिस गॉयर ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि, अब वे अपने भविष्य को लेकर भी संशय से भर गई हैं,"हमें तो बस अभी खबर ही मिली है, मुझे कई अंतरराष्ट्रीय मित्रों से मैसेज मिल रहे हैं. हर कोई थोड़ा घबराया हुआ है."अमेरिका की इस सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में गाजा पर इस्राएल की भीषण बमबारी के खिलाफ 2024 में बड़े प्रदर्शन हुए. ऐसे ही प्रदर्शन अमेरिका की अन्य व कई यूरोपीय यूनिवर्सिटियों में भी हुए. प्रदर्शनों के दौरानरिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर राष्ट्रपति चुनावों की तैयारी कर रहे थे. अपने प्रचार अभियान में उन्होंने इन प्रदर्शनों की आलोचना की और प्रदर्शनकारी छात्रों को हमास के प्रति सहानुभूति रखने का जिम्मेदार ठहराया.तस्वीर: Ben Curtis/AP/dpa/picture alliance जनवरी 2025 में राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप अपनी प्रशासनिक ताकत के साथ इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं. उनका प्रशासन, प्रदर्शनों में शामिल कुछ विदेशी छात्रों को अमेरिका छोड़ने का आदेश दे चुका है. हार्वर्ड विश्वविद्यालय को मिलने वाली सरकारी फंडिंग का बड़ा हिस्सा काट दिया गया है. असल में ट्रंप का आरोप है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी"यहूदी विरोध" और"वोक" उदारवादी विचारधारा के लिए पनाहगाह सी बन गई है. वह चाहते हैं कि यूनिवर्सिटी छात्रों के दाखिले और नई भर्तियों से जुड़े दस्तावेज निगरानी के लिए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग को दे, ताकि उसके छात्रों और स्कॉलरों की जांच की जा सके. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ऐसा करने से इनकार कर चुकी है. विश्वविद्यालय के इस इनकार के बाद ही ट्रंप प्रशासन ने यह कदम उठाया है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक इस कार्रवाई को उसका अकादमिक और रिसर्च मिशन को कमजोर पड़ेगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

DW Hindi /  🏆 8. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान कॉन्फ्रेंस पर विवाद: पहलगाम हमले के बाद हुआ इवेंट, पाकिस्तानी वित्त मंत्...हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान कॉन्फ्रेंस पर विवाद: पहलगाम हमले के बाद हुआ इवेंट, पाकिस्तानी वित्त मंत्...Pakistan Attack Harvard South Asia Institute Conference Controversy छात्रों ने लिखा, 'आतंकवाद को बढ़ावा देने या उसे उचित ठहराने वाली सरकार के प्रतिनिधियों का स्वागत करने से हार्वर्ड के इसमें शामिल होने का जोखिम है।' उन्होंने यह भी मांग की कि हार्वर्ड पहलगाम हमले की सार्वजनिक रूप से निंदा...
Read more »

ट्रंप प्रशासन का हार्वर्ड को बड़ा झटका... रद्द किया यूनिवर्सिटी का SEVP सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, विदेशी छात्रों के एडमिशन पर लगाई रोकट्रंप प्रशासन का हार्वर्ड को बड़ा झटका... रद्द किया यूनिवर्सिटी का SEVP सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, विदेशी छात्रों के एडमिशन पर लगाई रोकडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम सर्टिफिकेशन को रद्द कर दिया है. होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी ने हार्वर्ड को लिखे अपने पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, 'हार्वर्ड ने अपने कैंपस में हिंसा, यहूदी-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समन्वय किया है.
Read more »

ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को विदेशी छात्रों के नामांकन से रोकाट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को विदेशी छात्रों के नामांकन से रोकासरकार का आरोप है कि हार्वर्ड में यहूदी विरोधी भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. सरकार का कहना है कि विदेशी छात्रों को दाखिला देना एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं.
Read more »

हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के एडमिशन पर रोक: ट्रम्प प्रशासन बोला- यूनिवर्सिटी यहूदी-विरोधी सोच को बढ़ावा द...हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के एडमिशन पर रोक: ट्रम्प प्रशासन बोला- यूनिवर्सिटी यहूदी-विरोधी सोच को बढ़ावा द...अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को विदेशी स्टूडेंट्स को एडमिशन देने से रोक दिया है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने हार्वर्ड को एक लेटर भेजा है। उसमें लिखा है कि हार्वर्ड का स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम...
Read more »

हार्वर्ड में अब विदेशी छात्रों को नहीं मिलेगा दाखिला, ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोकहार्वर्ड में अब विदेशी छात्रों को नहीं मिलेगा दाखिला, ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोकसरकार का आरोप है कि हार्वर्ड में यहूदी विरोधी भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मिलकर काम किया जा रहा है. सरकार का कहना है कि विदेशी छात्रों को दाखिला देना एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं.
Read more »

Harvard University: डोनाल्ड ट्रंप के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी वाले फैसले से भारत के कितने स्टूडेंट्स का भविष्य ...Harvard University: डोनाल्ड ट्रंप के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी वाले फैसले से भारत के कितने स्टूडेंट्स का भविष्य ...Harvard University, Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया की सबसे मशहूर यूनिवर्सिटीज में से एक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अब डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने एक नया फैसला सुनाते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी स्टूडेंट्स के एडमिशन पर रोक लगा दी है. इससे भारतीय छात्रों पर भी असर पड़ेगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:13:55