Harvard University: डोनाल्ड ट्रंप के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी वाले फैसले से भारत के कितने स्टूडेंट्स का भविष्य ...

Harvard University News

Harvard University: डोनाल्ड ट्रंप के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी वाले फैसले से भारत के कितने स्टूडेंट्स का भविष्य ...
Donald TrumpIndia America RelationsHarvard University Ban On International Students
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

Harvard University, Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया की सबसे मशहूर यूनिवर्सिटीज में से एक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. अब डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने एक नया फैसला सुनाते हुए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी स्टूडेंट्स के एडमिशन पर रोक लगा दी है. इससे भारतीय छात्रों पर भी असर पड़ेगा.

नई दिल्ली . हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दुनियाभर के स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में इसे चौथे नंबर पर रखा गया है. लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच चल रहे तनाव के कारण अब स्टूडेंट्स यहां एडमिशन नहीं ले पाएंगे.

दरअसल, ट्रंप सरकार ने विदेशी स्टूडेंट्स के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन पर रोक लगवा दी है. भारत समेत कई देशों के स्टूडेंट्स हर साल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं. आंतरिक सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को एक पत्र भेजा है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने उसी के हवाले से यह जानकारी दी है. नोएम ने पत्र में लिखा- मैं आपको सूचित करना चाहती हूं हार्वर्ड विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स और शैक्षणिक आदान-प्रदान के एडमिशन कार्यक्रम का सर्टिफिकेशन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. भारतीय स्टूडेंट्स पर गिरेगी गाज ट्रंप सरकार के इस फैसले का असर उन तमाम भारतीयों पर पड़ेगा, जो वहां पढ़ाई कर रहे हैं या इस सत्र में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले थे. हार्वर्ड के ऑफिशियल रिकॉर्ड के मुताबिक, हर साल 500 से 800 भारतीय स्टूडेंट्स यहां एडमिशन लेते हैं. दुनियाभर से करीब 6800 छात्र यहां पढ़ाई करते हैं. इस साल 788 भारतीय स्टूडेंट्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था. डोनाल्ड ट्रंप सरकारी के इस फैसले के बाद से इन स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ने वाली है. ट्रंप सरकार ने दिए 2 विकल्प विदेशी स्टूडेंट्स पर डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच चल रहे तनाव का गहरा असर पड़ने वाला है. इस फैसले के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे विदेशी स्टूडेंट्स को स्पष्ट तौर पर 2 ऑप्शन दिए गए हैं. उनसे कहा गया है कि वे चाहें तो किसी अन्य संस्थान में एडमिशन लेकर पढ़ाई पूरी कर लें या फिर अमेरिका में अपना लीगल स्टेटस गंवा दें. भारतीय स्टूडेंट्स के पास अमेरिका के ही दूसरे संस्थान में एडमिशन का विकल्प रहेगा. हालांकि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें अमेरिका छोड़ना पड़ेगा. यह भी पढ़ें- jac.jharkhand.gov.in पर देखें अपडेट, कब आएगा झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट? विदेशी स्टूडेंट्स पर लगा बैन कब से लागू होगा? इस तनाव के बीच हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में मौजूदा सेमेस्टर पूरा कर चुके स्टूडेंट्स के लिए एक राहत भरी खबर भी है. अमेरिकी के आंतरिक सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने हार्वर्ड यूनिवर्स्टी को भेजे गए अपने पत्र में लिखा है कि मौजूदा सत्र वाले स्टूडेंट्स हार्वर्ड से ग्रेजुएशन पूरा कर सकेंगे. उन्होंने लिखा है कि ट्रंप सरकार ने जो बदलाव किया है, वह 2025-26 के एकेडमिक ईयर से लागू होगा. इसका मतलब है कि मौजूदा स्टूडेंट्स को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Donald Trump India America Relations Harvard University Ban On International Students Foreign University हार्वर्ड यूनिवर्सिटी हार्वर्ड विश्वविद्यालय डोनाल्ड ट्रंप ट्रंप सरकार अमेरिका

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कश्मीर का ज़िक्र कर भारत और पाकिस्तान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या बोले?कश्मीर का ज़िक्र कर भारत और पाकिस्तान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या बोले?जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच फिर तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी.
Read more »

Pahalgam Terror Attack : डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका से लेकर भारत तक मची सनसनीPahalgam Terror Attack : डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका से लेकर भारत तक मची सनसनीPahalgam Terror Attack: Donald Trump's statement creates sensation from America to India, डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका से लेकर भारत तक मची सनसनी
Read more »

'धैर्य बनाए रखें, हमें ही फायदा होगा', Tariff War के बीच अमेरिकी GDP में आई गिरावट; फिर भी ट्रंप को टेंशन नहीं'धैर्य बनाए रखें, हमें ही फायदा होगा', Tariff War के बीच अमेरिकी GDP में आई गिरावट; फिर भी ट्रंप को टेंशन नहींUS Economy अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। पहली तिमाही में 0.
Read more »

हार्वर्ड के सरकारी ग्रांट पर ट्रंप का बैन- यूनिवर्सिटी ने झुकने से किया इनकार, कुछ यूं जवाब दियाहार्वर्ड के सरकारी ग्रांट पर ट्रंप का बैन- यूनिवर्सिटी ने झुकने से किया इनकार, कुछ यूं जवाब दियाअमेरिका के कुछ सबसे प्रमुख यूनिवर्सिटी कैंपस में फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने उनपर कड़ी कार्रवाई शुरू की है.
Read more »

भारत-पाक सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान हमारे लिए चिंता का विषय: मनोज झा ने सरकार से पूछे सवालभारत-पाक सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान हमारे लिए चिंता का विषय: मनोज झा ने सरकार से पूछे सवालमनोज झा ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैसे कह सकते हैं कि उन्होंने भारत-पाक के बीच सीजफायर कराया। हमारी घोषणा से पहले वह कैसे घोषणा कर सकते हैं?
Read more »

Harvard University: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पीछे हाथ-पैर धोकर पड़े डोनाल्ड ट्रंप, अब विदेशी स्टूडेंट्स का एडमिशन किया बैन, वजह बहुत खतरनाक हैHarvard University: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पीछे हाथ-पैर धोकर पड़े डोनाल्ड ट्रंप, अब विदेशी स्टूडेंट्स का एडमिशन किया बैन, वजह बहुत खतरनाक हैअमेरिका के राष्ट्रपति और उनका प्रशासन एकबार फिर हार्वर्ड विश्वविद्यालय पर बड़ी कार्रवाई की है. डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने नया ऐलान करते हुए बताया है कि अब हार्वर्ड में विदेशी छात्रों को दाखिला नहीं मिलेगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:13:37