Harvard University Grants: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका का टॉप संस्थान है, जहां दुनियाभर से स्टूडेंट्स पढ़ने आते हैं। हालांकि, इन दिनों ये यूनिवर्सिटी कई तरह की परेशानियां झेल रही हैं, जिसमें ग्रांट्स रोकना सबसे अहम है।
Harvard University News: अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पिछले कुछ महीनों से मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को मिलने वाली 450 मिलियन डॉलर की ग्रांट में कटौती कर दी है। ये फैसला तब लिया गया है, जब हार्वर्ड ने ट्रंप सरकार के उन आरोपों का विरोध किया, जिसमें कहा गया कि यूनिवर्सिटी उदारवाद और यहूदी विरोधी भावनाओं का गढ़ बन चुकी है।Harvard University फ्री ट्यूशन 2025! कौन है योग्य और कैसे करें आवेदन?, जानें दरअसल, एक सरकारी यहूदी विरोधी टास्क फोर्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को आठ फेडरल एजेंजिसों से मिलने वाले ग्रांट्स नहीं दिए जाएंगे। यहां गौर करने वाली बात ये है कि ट्रंप सरकार पहले ही हार्वर्ड को मिलने वाले 2.
2 अरब डॉलर के ग्रांट को फ्रीज कर चुकी है। हार्वर्ड भी देश के उन संस्थानों में शामिल है, जहां पिछले साल फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन हुए थे। ट्रंप ने कहा था कि वह प्रदर्शनों का अड्डा बनने वाली यूनिवर्सिटी पर एक्शन लेंगे।सरकार ने हार्वर्ड को क्या कहा है?ट्रंप सरकार के बनाए टास्क फोर्स द्वारा लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दिखावे की संस्कृति और भेदभाव का अड्डा बन चुकी है। अब इसे अकेडमिक एक्सलेंस में अपनी विरासत को दोबारा हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसमें आगे लिखा गया कि हार्वर्ड कैंपस में एक गंभीर समस्या भी है। यूनिवर्सिटी के नेता जवाबदेही के बजाय तुष्टीकरण को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे उन्हें टैक्सपेयर्स से मिलने वाला समर्थन नहीं दिया जाएगा। हार्वर्ड पर लगातार हो रहा एक्शनहार्वर्ड यूनिवर्सिटी को व्हाइट हाउस की ओर से लगातार प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह अमेरिका की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी थी, जिसने खुले तौर पर सरकार के उस आदेश का विरोध किया था जिसमें फिलिस्तीन समर्थक एक्टिविज्म को सीमित करने और विविधता, समानता और समावेश प्रथाओं को समाप्त करने की मांग की गई थी।ट्रंप ने कहा है कि वह चाहते हैं कि हार्वर्ड का टैक्स-एग्जेम्प्ट स्टेटस खत्म हो जाए। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने यह भी धमकी दी है कि वह विदेशी छात्रों को एडमिशन देने की यूनिवर्सिटी की योग्यता को रद्द कर देगा। पिछले हफ्ते, शिक्षा विभाग ने कहा कि हार्वर्ड को तब तक कोई नई संघीय ग्रांट नहीं मिलेगी जब तक कि वह सरकार की मांगों को पूरा नहीं करता।
Harvard University Grants Stops Harvard University Donald Trump Harvard University Funds Freeze Donald Trump Govt On Harvard University Harvard University News In Hindi हार्वर्ड यूनिवर्सिटी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रांट्स फ्रीज हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन हार्वर्ड में पढ़ाई कैसे करें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को झटका, ट्रंप की मांग न मानना पड़ा भारी; 18 हजार करोड़ रुपये की अनुदान राशि रोकीडोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को तगड़ा झटका दिया है। अमेरिका की सबसे मशहूर विश्वविद्यालयों में शुमार हार्वर्ड को मिलने वाले 2.
Read more »
ट्रंप की मांगों पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दी ये चुनौती, तो रोकी गई करोड़ों की फंडिंगट्रंप सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सामने ऐसी क्या मांगें रखी थीं जिनके न मानने से व्हाइट हाउस ने उठाया ये क़दम
Read more »
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद और बढ़ा, ट्रंप ने 'राजनीतिक संस्था' मानकर टैक्स लगाने की दी धमकीअमेरिका के 140 साल पुराने संस्थान हार्वर्ड विश्वविद्यालय को ट्रंप प्रशासन ने अपने पत्र में कहा कि यूनिवर्सिटी को अपने शासन, हायरिंग के तरीकों और एडमिशन प्रक्रियाओं में बदलाव करना चाहिए.
Read more »
ट्रंप ने रोकी 2.2 बिलियन की फंडिंग तो कोर्ट पहुंची हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कहा- गंभीर होंगे इसके परिणामहार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 18 हजार करोड़ रुपये) की फंडिंग रोकने को लेकर मुकदमा दायर किया है।
Read more »
ट्रंप से 'दो-दो हाथ' की तैयारी में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अब अमेरिकी सरकार पर ही कर दिया केस; क्या है मामला?ट्रंप सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की 2.
Read more »
ट्रंप को कोर्ट में घसीटने वाली दुनिया की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कितनी अमीरट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की संघीय मदद रोक दी है और उसे मिलने वाली अन्य छूटों को भी बंद करने की धमकी दी है.
Read more »
