स्थानीय लोगों ने घरों की लाइटें आदि तुरंत बंद कर दीं. करौर पंचायत के पूर्व उप प्रधान संजीव कुमार और मुख्यमंत्री की गृह पंचायत अमलेहड़ की प्रधान सोनिया ठाकुर ने बताया कि पहले यह ड्रोन सेरा गांव के ऊपर उड़ते हुए देखे गए.
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पैतृक निवास के बेहद करीब अति संवेदनशील स्थल पर भी काफी देर तक एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया जहां उनकी वयोवृद्ध माता समेत अन्य परिजन भी घर में रह रहे हैं.
हमीरपुर के पुलिस थाना नादौन के तहत गौना, सेरा, माझियार से साथ लगते क्षेत्रों में ड्रोन देखे जाने की सूचना से देर शाम हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए रवाना हुई. क्षेत्र में आसमान में चार ड्रोन उड़ते हुए देखे गए. स्थानीय लोगों ने घरों की लाइटें आदि तुरंत बंद कर दीं. करौर पंचायत के पूर्व उप प्रधान संजीव कुमार और मुख्यमंत्री की गृह पंचायत अमलेहड़ की प्रधान सोनिया ठाकुर ने बताया कि पहले यह ड्रोन सेरा गांव के ऊपर उड़ते हुए देखे गए. जिनमें से एक गौना की ओर, एक माझयार की ओर और एक कोहला गांव की ओर बहुत तेज गति से जाता हुआ देखा गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक ड्रोन क्रैश हो गया है.हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नही हुई है. थाना प्रभारी नादौन निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को तुरंत मौका पर भेजा गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि डीएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर भेजे गए हैं. मामले में जांच की जा रही है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});
Himachal Pradesh CM Drone Seen Near Himachal CM House Himachal Pradesh News सुखविंदर सिंह सुक्खु हिमाचल प्रदेश सीएम सुक्खू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेशनल हेराल्ड हमारा अखबार, हम भरपूर विज्ञापन देंगे... CM सुक्खू के बयान पर बवाल, अनुराग ठाकुर ने पूछा ये सवालहिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने नेशनल हेराल्ड अखबार को 2.
Read more »
मुख्यमंत्री सुक्खू: ठेकेदारों को बकाया भुगतान 30 अप्रैल तकहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को ठेकेदारों के बकाया भुगतान और हिमकेयर योजना के तहत अस्पतालों के बकाया बिलों के शीघ्र भुगतान के लिए निर्देश दिए हैं।
Read more »
लाहौर में शहबाज शरीफ के घर के पास गिरा ड्रोन, पाकिस्तान की सेना में मचा हड़कंपIndia Pakistan War: भारत की सेना के जवाबी एक्शन के बाद पाकिस्तान की सेना के हाथ-पांव फूले हुए हैं. वो अपने प्रधानमंत्री को भी सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है. लाहौर में पाकिस्तानी सेना के पैतृक निवास के पास ड्रोन अटैक हुआ है.
Read more »
Chandigarh Drone Attack News: चंडीगढ़ में ड्रोन से हवाई हमले की आशंका, एयरफोर्स के अलर्ट के बाद बजा सायरन, ...Chandigarh Drone Attack: भारत पाकिस्तान वॉर के बीच शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब चंडीगढ़ के डीसी की तरफ से संदेश दिया गया कि ड्रोन से मिसाइल अटैक किया जा सकता है.
Read more »
Himachal News: सीएम सुक्खू के घर के बेहद करीब दिखे संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप; लोगों ने घरों की लाइटें की बंदपुलिस थाना नादौन के तहत गौना, सेरा, माझियार सहित साथ लगते क्षेत्रों में ड्रोन देखे जाने की सूचना से देर शाम हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सूचना मिलने के बाद
Read more »
दहशत में हिमाचल, सीएम सुक्खू के परिवारिक घर पर मंडराया ड्रोन, सेना और पुलिस सतर्कHimachal pradesh news : हिमाचल प्रदेश के नादौन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैतृक निवास के पास बुधवार शाम को चार ड्रोन मंडराते हुए देखे गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इन ड्रोन की गतिविधि को लेकर लोग दहशत में आ गए और घरों की बत्तियां तक बंद कर दीं. एक ड्रोन के क्रैश होने की सूचना मिली है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
Read more »
