ट्रंप को कोर्ट में घसीटने वाली दुनिया की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कितनी अमीर

United States News News

ट्रंप को कोर्ट में घसीटने वाली दुनिया की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कितनी अमीर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 369 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 151%
  • Publisher: 51%

ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की संघीय मदद रोक दी है और उसे मिलने वाली अन्य छूटों को भी बंद करने की धमकी दी है.

ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की दो अरब डॉलर की संघीय मदद रोक दी हैहार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने ट्रंप प्रशासन के ख़िलाफ़ अमेरिकी अदालत में मुकदमा दायर किया है. यूनिवर्सिटी ने उस फ़ैसले को चुनौती दी है जिसके तहत ट्रंप प्रशासन ने उसकी अरबों डॉलर की फंडिंग रोक दी थी.

सोमवार को यह मुक़दमा दायर किया गया. पिछले हफ़्ते ही इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने ट्रंप प्रशासन की ओर से रखी गई मांगों को ख़ारिज कर दिया था. ट्रंप प्रशासन ने यूनिवर्सिटी से मांग की थी और कहा था कि कैंपस में यहूदी विरोधी भावनाओं लड़ने और विविधता संबंधी पहलकदियों पर अंकुश लगाए. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केंद्रीय फ़ंडिंग के 2.2 अरब डॉलर को रोक दिया और यूनिवर्सिटी की टैक्स छूट को भी रद्द करने की धमकी दी.सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में भारत ने क्या पाकिस्तान को अप्रासंगिक बना दिया है?सोमवार को यूनिवर्सिटी को लिखे एक पत्र में हार्वर्ड के अध्यक्ष एलन एम गार्बर ने कहा, "सरकार के दबाव के नतीजे बहुत गंभीर और दूरगामी होंगे. " गार्बर ने कहा कि फ़ंडिंग रोके जाने से पिडियाट्रिक कैंसर, अल्ज़ाइमर और पार्किंसंस बीमारी समेत कई अहम रिसर्च प्रभावित होंगी.में कहा गया है, "हाल के सप्ताहों में, संघीय सरकार ने ऐसी अहम फ़ंडिंग साझेदारियों पर व्यापक हमला किया है जो इन बेशक़ीमती रिसर्च को संभव बनाने के लिए ज़रूरी हैं." इसमें कहा गया है कि सरकार संघीय फ़ंडिंग को रोककर हार्वर्ड में अकादमिक फ़ैसलों पर नियंत्रण हासिल करना चाहती है.फ़ंडिंग रोकने के अलावा ट्रंप प्रशासन ने कुछ दिनों पहले हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के प्रवेश को बंद करने की भी धमकी दी थी.इसमें कहा गया है, "हार्वर्ड जैसे संस्थानों को संघीय मदद बंद होने जा रही है क्योंकि ये कठिनाई में जी रहे अमेरिकी परिवारों के टैक्स से अपने बहुत अधिक तनख्वाह पाने वाले नौकरशाहों को अमीर बना रहे हैं. " बयान में व्हाइट हाउस प्रवक्ता हैरिसन फ़ील्ड्स ने कहा, "करदाताओं का धन एक विशेषाधिकार है और इस विशेषाधिकार को पाने के लिए ज़रूरी बुनियादी शर्तों को पूरा करने में हार्वर्ड विफल रहा है." गार्बर खुद एक यहूदी हैं और उन्होंने माना कि हार्वर्ड कैंपस में यहूदी विरोध के मुद्दे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि इस समस्या को हल करने के लिए उन्होंने एक टास्क फ़ोर्स गठित कर दिया था. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में यहूदी विरोध और मुस्लिम विरोधी पक्षपात की जांच के लिए गठित टास्क फ़ोर्स की रिपोर्ट जारी करेगी.कुछ दिन पहले ट्रंप ने हार्वर्ड पर 'रेडिकल लेफ़्ट' होने का आरोप लगाया था और कहा था कि 'यह संस्थान अब एक बेहतर शिक्षा की जगह नहीं रहा.' अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के निशाने पर पहले ही यह शैक्षणिक संस्थान रहा है. अपने एक भाषण में जेडी वेंस ने विश्वविद्यालयों को 'दुश्मन' क़रार दिया था. राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भी ट्रंप ने विश्वविद्यालयों के फ़ंड में कटौती की बात कही थी. ग़ज़ा में अक्तूबर 2023 के संघर्ष से एक साल पहले ही उन्होंने एक स्वतंत्र अभिव्यक्ति की एक नीति की रूपरेखा पेश की थी, जिसमें वामपंथी सेंसरशिप नीतियों को ख़त्म करने का वादा किया गया था. उनका इशारा शैक्षणिक कैंपस थे.हार्वर्ड ने साफ़ कर दिया है कि वह अपनी स्वतंत्रता से कोई समझौता नहीं करेगा ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड से मांग की है कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम, नियुक्ति और प्रवेश डेटा का सरकारी अनुमोदित बाहरी ऑडिट कराया जाए. इसके जवाब में हार्वर्ड ने एक तीखा पत्र लिखते हुए इस मांग को ख़ारिज कर दिया. हार्वर्ड के वकीलों ने 14 अप्रैल को ट्रंप प्रशासन से कहा, "विश्वविद्यालय अपनी स्वतंत्रता का आत्मसमर्पण या अपने संवैधानिक अधिकारियों को तिलांजलि नहीं देगा." "न तो हार्वर्ड और ना ही कोई अन्य निजी यूनिवर्सिटी संघीय सरकार द्वारा खुद पर कब्ज़ा किए जाने की इजाज़त देगी. हार्वर्ड सरकार की शर्तों को सैद्धांतिक रूप से समझौते के रूप में स्वीकार नहीं करेगा." इस यूनिवर्सिटी से निकलने वाले कई छात्र शीर्ष पदों पर पहुंचे हैं. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति भी उनमें से एक हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी को अपना समर्थन दिया है. मैसाचुसेट्स में स्थित हार्वर्ड अमेरिका की एक अग्रणी यूनिवर्सिटी है और यही एकमात्र संस्थान नहीं है जो संघीय फ़ंडिंग रोके जाने से मुश्किलों में है. नई वैज्ञानिक खोजों में इसकी अहम भूमिका रही है. ट्रंप प्रशासन द्वारा गठित एंटीसीमिटिज़्म टास्क फ़ोर्स ने समीक्षा के लिए 60 विश्वविद्यालयों की पहचान की थी. ट्रंप प्रशासन ने इवी लीग संस्थाओं को भी निशाने पर लिया है जिनमें कॉर्नेल यूनिवर्सिटी का एक अरब डॉलर और ब्राउन यूनिवर्सिटी के 51 करोड़ डॉलर का फ़ंड रोक दिया गया है. पिछले साल कैंपस में फ़लस्तीनी समर्थक प्रदर्शन का केंद्र रही कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने, 40 करोड़ डॉलर की संघीय फ़ंडिंग को रोके जाने की धमकी के बाद कुछ शर्तों पर रज़ामंदी दे दी है.हार्वर्ड के पास 53.2 अरब डॉलर की एंडावमेंट यानी अनुदान राशि है, जोकि कुछ छोटे देशों की जीडीपी से भी अधिक है. मौजूदा संकट से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी निपटने में सक्षम है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि इसके बावजूद उसे फ़ंड का संकट झेलना पड़ सकता है. अमेरिकन काउंसिल ऑन एजुकेशन के प्रवक्ता स्टीवन ब्लूम ने कहा, "अधिकांश नीति निर्माता अनुदान को एक डेबिट कार्ड समझते हैं जहां आप धन निकाल सकते हैं और किसी भी मक़सद के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है." हालांकि हार्वर्ड का अनुदान आश्चर्यजनक है, लेकिन ब्लूम का कहना है कि 70 फ़ीसदी धन विशेष परियोजनाओं के लिए निर्धारित होता है, जोकि शैक्षणिक अनुदानों के लिए एक सामान्य बात है. हार्वर्ड को उसी तरह से खर्च करना होता है जैसा उसके दानदाताओं ने निर्देश दिया है या फिर क़ानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. लेकिन हार्वर्ड का खर्च बहुत बड़ा है. साल 2024 का ही इसका ऑपरेटिंग बजट 6.4 अरब डॉलर था, जिसका 16 फ़ीसदी संघीय सरकार से आता है और ऐसी चीजों पर इसे खर्च किया जाता है जो पूरे अमेरिका के लिए फ़ायदेमंद हो जैसे कि बायोमेडिकल रिसर्च. ब्लूम ने कहा कि अनुदान के लिए एक स्पष्ट नियम है कि यूनिवर्सिटी को हर साल अपने कुल अनुदान का 5 फ़ीसदी से अधिक खर्च नहीं करना चाहिए. दो अरब डॉलर के नुकसान की भरपाई का मतलब है कि उसे अपनी अनुदान राशि को बढ़ाकर 40 अरब डॉलर करना होगा. अगर ट्रंप इस संस्थान की टैक्स छूट भी ख़त्म कर देते हैं तो हार्वर्ड के सामने मुश्किल और बड़ी हो जाएगी.ग्रेटर बोस्टन के पूरे इलाके में हार्वर्ड का कैंपस फैला हुआ है. ब्लूमबर्ग के एक अनुमान के अनुसार, 2023 में विश्वविद्यालय ने प्रॉपर्टी टैक्स में 15.8 करोड़ डॉलर की बचत की थी.अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा?के अनुसार, साल 2024 में अनुदान की राशि 53.2 अरब डॉलर थी, जो कि 2023 में 50.7 अरब डॉलर था. पिछले साल इस अनुदान राशि पर यूनिवर्सिटी को 9.6 फ़ीसदी का रिटर्न हासिल हुआ.डेट बॉन्ड्स और अन्य कर्ज 30 जून 2024 तक 6.2 अरब डॉलर था.जहां तक अचल संपत्ति की बात है तो यूनिवर्सिटी ने पिछले साल पूंजी में 63.9 करोड़ डॉलर का निवेश किया, जोकि 2023 में 51.2 करोड़ डॉलर था. यूनिवर्सिटी ने साल 2024 में सिर्फ़ रिसर्च पर ही एक अरब डॉलर का खर्च किया था. यूनिवर्सिटी के बयान के अनुसार, 2023 में संस्थान ने इसके अतिरिक्त 48.9 करोड़ डॉलर खर्च किए थे. हार्वर्ड वेबसाइट के अनुसार, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने इसे AAA रेटिंग दी है जबकि मूडी इनवेस्टर सर्विसेज़ ने इसे Aaa रेटिंग दी है. यूनिवर्सिटी को अनुदान देने वालों की संख्या 14000 है और इससे मिलने वाले रिटर्न से वैज्ञानिक रिसर्च में अनूठी खोजें, वित्तीय सहायता कार्यक्रम और कई विषयों में प्रोफ़ेसरशिप को फ़ंड किया जाता है. साल 2024 में हार्वर्ड के 12 विभागों में दुनिया भर के 24,596 छात्रों ने प्रवेश लिया था. इसके अलावा हार्वर्ड कॉलेज में 7,063 अंडर ग्रेजुएट छात्र थे. छात्रों से मिलने वाला राजस्व 2024 में 1.4 अरब डॉलर था.टैरिफ़ के कारण चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के बीच फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट की कितनी उम्मीद अमेरिका में डिज़ाइन, चीन में तैयार: ट्रंप के टैरिफ़ ने आईफ़ोन बनाने वाली एप्पल के लिए ऐसे खड़ी की मुसीबतपश्चिम बंगाल: नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों का कोलकाता में प्रदर्शन जारीकर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ़्तार, जानिए पूरा मामलाजब दिल्ली में कोर्ट की महिला जज को मिली धमकी, "तू बाहर मिल, देखते हैं कैसे ज़िंदा घर जाती है"वक़्फ़ क़ानून पर विवाद के बीच पीएम मोदी का सऊदी अरब दौरा, क्या इस पर भी होगी बात?सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में भारत ने क्या पाकिस्तान को अप्रासंगिक बना दिया है?कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ़्तार, जानिए पूरा मामलासोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और क्या निवेश का यह सही समय हैडीआरडीओ ने तैयार की लेज़र से ड्रोन को राख करने की टेक्नोलॉजी, भारत चुनिंदा देशों में शामिल

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को झटका, ट्रंप की मांग न मानना पड़ा भारी; 18 हजार करोड़ रुपये की अनुदान राशि रोकीहार्वर्ड यूनिवर्सिटी को झटका, ट्रंप की मांग न मानना पड़ा भारी; 18 हजार करोड़ रुपये की अनुदान राशि रोकीडोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को तगड़ा झटका दिया है। अमेरिका की सबसे मशहूर विश्वविद्यालयों में शुमार हार्वर्ड को मिलने वाले 2.
Read more »

अमेरिका ने रोकी प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की 2.2 अरब डॉलर की फंडिंग, जानें ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसलाअमेरिका ने रोकी प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की 2.2 अरब डॉलर की फंडिंग, जानें ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसलाट्रंप प्रशासन के मुताबिक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में यहूदी छात्रों और प्रोफेसरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
Read more »

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद और बढ़ा, ट्रंप ने 'राजनीतिक संस्था' मानकर टैक्स लगाने की दी धमकीहार्वर्ड यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद और बढ़ा, ट्रंप ने 'राजनीतिक संस्था' मानकर टैक्स लगाने की दी धमकीअमेरिका के 140 साल पुराने संस्थान हार्वर्ड विश्वविद्यालय को ट्रंप प्रशासन ने अपने पत्र में कहा कि यूनिवर्सिटी को अपने शासन, हायरिंग के तरीकों और एडमिशन प्रक्रियाओं में बदलाव करना चाहिए.
Read more »

हार्वर्ड के पीछे पड़े ट्रंप... अब दी ये वॉर्निंग, भारतीयों सहित विदेशी स्टूडेंट्स को होगी मुश्किलहार्वर्ड के पीछे पड़े ट्रंप... अब दी ये वॉर्निंग, भारतीयों सहित विदेशी स्टूडेंट्स को होगी मुश्किलदुनिया की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की 2.7 अरब डॉलर की फंडिंग रोक दी है. ट्रंप ने यह फैसला यहूदियों के खिलाफ बढ़ती नफरत और फिलिस्तीन के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों को रोकने में यूनिवर्सिटी के असफल रहने का आरोप लगाकर लिया है. ट्रंप ने इसे संघीय कानून का उल्लंघन बताते हुए कहा कि ऐसी यूनिवर्सिटी को सरकारी फंडिंग का अधिकार नहीं है.
Read more »

ट्रंप ने रोकी 2.2 बिलियन की फंडिंग तो कोर्ट पहुंची हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कहा- गंभीर होंगे इसके परिणामट्रंप ने रोकी 2.2 बिलियन की फंडिंग तो कोर्ट पहुंची हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कहा- गंभीर होंगे इसके परिणामहार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 18 हजार करोड़ रुपये) की फंडिंग रोकने को लेकर मुकदमा दायर किया है।
Read more »

ट्रंप से 'दो-दो हाथ' की तैयारी में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अब अमेरिकी सरकार पर ही कर दिया केस; क्या है मामला?ट्रंप से 'दो-दो हाथ' की तैयारी में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अब अमेरिकी सरकार पर ही कर दिया केस; क्या है मामला?ट्रंप सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की 2.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:34:55