जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है। यह हमला पायसन चोटी पर ट्रैकिंग के लिए गए पर्यटकों के समूह पर किया गया, जहां आतंकियों ने गोलीबारी की. इस हमले में छह लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें चार पर्यटक और दो स्थानीय घोड़े वाले शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया. दर्जन भर से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हुए. सूत्रों के अनुसार, अब तक 26 लोगों की मौत की आशंका है.
इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिनको गोलियां लगी हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सीआरपीएफ की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं. Advertisementदरअसल, कश्मीर में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर आतंकवाद नजर नहीं आता, पहलगाम उसमें से एक ऐसा हिस्सा है. यहां पर पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. मार्च में हुई बर्फबारी के बाद सैकड़ों की तदाद में पर्यटक यहां लगातार पहुंच रहे हैं. पहलगाम के एक पहाड़ के टॉप पर ट्रैकिंग के लिए पर्यटक जाते हैं. वहां पर ये आतंकी हमला हुआ. पर्यटकों पर वहां छुपे आतंकियों ने गोलीबारी की. LIVE: घटनास्थल पर क्या हैं ताजा हालात?अमित शाम श्रीनगर में हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं. मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए.#WATCH | Srinagar | J&K CM Omar Abdullah briefs Union Home Minister Amit Shah over Pahalgam terrorist attack. LG Manoj Sinha and other high-level officials also present. pic.twitter.com/bxgkiVRmW0— ANI April 22, 2025गुजरात से पहलगाम आए हुए एक पर्यटक से आजतक ने बातचीत की. पर्यटक ने बताया कि जब वह टिकट काउंटर के पास पहुंचकर 5 से 10 मिनट बैठे ही थे कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनाई दी. फिर सभी लोग भागना शुरू कर दिया. हमले में उन्हें हाथ में चोट लगी है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण को सौंप दी गई है. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा, 'आतंकवादी हमले में मारे गए मंजूनाथ की पत्नी पल्लवी से बात की. स्थानीय प्रशासन उनके पास पहुंच गया है और उनके रहने और सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं'. I have spoken with Mrs. Pallavi, wife of Sri Manjunath, who was killed in the terrorist attack earlier today. They hail from Shimoga in Karnataka. Have also spoken with other family members who have been injured. Local administration has reached to them and made all arrangements… — Tejasvi Surya April 22, 2025 श्रीनगर पहुंचकर अमित शाम हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं. मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए. Union Home Minister Amit Shah reaches J&K's Srinagar to hold a high-level meeting in the wake of the terrorist attack on tourists in Pahalgam pic.twitter.com/OgKSliEVeW — ANI April 22, 2025 महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि दहशतगर्दों द्वारा यह हमला जम्मू-कश्मीर के विकास की यात्रा को रोकने का प्रयास था. आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. #WATCH | Mumbai: On Pahalgam terror attack, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "We condemn this attack... This attack was attempted at stopping J&K's journey towards development... Our Prime Minister has taken cognisance. Home Minister Amit Shah is reaching there, and strict… pic.twitter.com/q5Uq3fXX5R — ANI April 22, 2025 पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद जम्मू में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. #WATCH | Bajrang Dal workers in Jammu hold protest following terrorist attack on tourists in Pahalgam pic.twitter.com/jRsYRAQeM1 — ANI April 22, 2025 समाचार एजेंसी एएनाई से पहलगाम में आतंकी हमला होने से ठीक पहले उस घटनास्थल से निकले महाराष्ट्र के नागपुर के पर्यटक से बातचीत की है. पर्यटक ने एएनाई से बात करते हुए बताया कि वह जब घटनास्थल से निकले ही थे कि आतंकियों की ओर से की गई गोलीबारी की आवाज सुनी. हर कोई उस जगह से भागने की कोशिश कर रहा था. हम भी उस जगह से जल्द से जल्द भागने जाते थे, इसलिए पीछे मुड़कर नहीं देखा. #WATCH | Anantnag, J&K | A tourist couple from Maharashtra's Nagpur who were present at the spot of the terrorist attack on tourists in Pahalgam, say, "This incident happened when we had just left the place of the incident. We could hear the sound of firing for a long time.… pic.twitter.com/yXF3JLnSMz — ANI April 22, 2025 एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अनुरोध किया है कि असावरी जगदाले, प्रगति जगदाले, संतोष जगदाले , कौस्तुभ गणबोटे , और संगीता गबोटे को सहायता प्रदान करें. NCP-SCP MP Supriya Sule tweets, "Requesting Omar Abdullah for providing immediate medical aid and support to the following people hailing from Pune who have suffered injuries in the Pahalgham firing incident today: Asawari Jagdale, Pragati Jagdale, Santosh Jagdale April 22, 2025 सूत्रों के अनुसार, मरने वालों की संख्या 20 से बढ़कर 26 पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार, आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों की भी मौत हुई है. आतंकियों की कायराना करतूत के खिलाफ पहलगाम में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला है. अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं. राजभवन में शाह को सुरक्षा अधिकारी घटना को लेकर विवरण देंगे. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने श्रीनगर आवास से पहलगाम के लिए रवाना हुए. #WATCH | Srinagar: J&K CM Omar Abdullah leaves from his residence as he departs for Pahalgam. Terrorists opened fire on tourists in Pahalgam's Baisaran earlier today. Several tourists are feared dead. pic.twitter.com/A4CHPOro6u — ANI April 22, 2025 पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत में इजरायल दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर ने कहा कि पर्यटकों पर हुए इस बर्बर आतंकी हमले से बेहद दुखी हूं. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल भारत के साथ एकजुटता के सात खड़ा है. #WATCH | On Pahalgam terrorist attack, Guy Nir, Spokesperson of Israel Embassy in India, says, "Deeply saddened by the heinous terror attack on tourists in Pahalgam, Jammu & Kashmir. My thoughts are with the victims and their families. Israel stands united with India in the fight… pic.twitter.com/TiDUqXOEMT — ANI April 22, 2025 उत्तरी सेना के कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार उदमपुर से श्रीनगर के लिए रवाना हो रहे हैं. रक्षा मंत्री के सूत्रों के अनुसार, यहां उन्हें स्थानीय फॉर्मेशन कमांडर्स मौजूदा स्थिति को लेकर विवरण देंगे. Northern Army Commander Lt Gen MV Suchendra Kumar is rushing to J&K's Srinagar from New Delhi. He will be briefed by local formation commanders on the present security situation in Kashmir Valley. He was in New Delhi for a conference: Defence sources — ANI April 22, 2025 सूत्रों के अनुसार, आतंकी हमले में 20 लोगों की मारे जाने की आशंका है. हालांकि, आधिकारिक आंकड़ा अभी आना बाकी है. आधिकारिक तौर पर अभी एक की मौत की पुष्टि हुई है. सुरक्षाबलों द्वारा पहलगाम में एंटी टेरर ऑपरेशन शुरू किया गया. अमित शाह रात करीब 8 बजे श्रीनगर पहुंचेंगे. यहां वह अस्पताल में घायल लोगों से मुलाकात करेंगे. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शख्स की पहचान कर्नाटक के शिमोगा जिले के मंजूनाथ के तौर पर हुई है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्य सचिव और डीजीपी तथा दिल्ली रेजिडेंट कमिश्नर के साथ आपात बैठक बुलाई. अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए 24*7 आपातकालीन हेल्प डेस्क की घोषणा की है. पहलगाम आतंकी हमले पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. निहत्थे मासूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है. इस दुःखद घड़ी में पूरा देश एकजुट है, पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और हम आतंक के हर रूप की कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हैं. उच्च-स्तरीय बैठक के बाद अमित शाह शाम करीब सात बजे जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का निंदा की. प्रधानमंत्री ने लिखा, 'जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. इस घिनौने हमले के पीछे जो भी है उसे कटघरे में लाया जाएगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई की प्रतिबद्धता अटूट है और यह और भी मजबूत होगी'. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकी हमले की निंदा की है. निर्दोष लोगों पर हुए हमले को कायरतापूर्ण बताया. Deeply anguished by the news of terrorist attack in Pahalgam . This dastardly attack on innocent civilians is an act of cowardice and highly reprehensible. My thoughts and prayers are with the innocent victims and their families. — Rajnath Singh April 22, 2025 प्रधानमंत्री मोदी से हुई फोन पर बातचीत के बाद अमित शाह शाम को करीब सात बजे दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होंगे. पहगलाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह से फोन पर बात की है. प्रधानमंत्री ने शाह से उचित कदम उठाने को कहा है. प्रधानमंत्री ने शाह को घटनास्थल का दौरा करने को कहा है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई है. बैठक में आईबी के गृह सचिव और गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी मौजूद हैं. जम्मू-कश्मीर के लोग और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस मीटिंग में जुड़ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए हमले को लेकर कहा कि वह स्तब्ध हैं. पर्यटकों पर किया गया हमला बेहद घृणित है. इस हमले के अपराधी दरिंदे हैं, अमानवीय हैं और तिरस्कार के पात्र हैं. श्रीनगर से लौट रहा हूं. घायल लोगों की निगरानी करने के लिए मेरे सहयोगी अस्पताल पहुंच चुके हैं. I’m shocked beyond belief. This attack on our visitors is an abomination. The perpetrators of this attack are animals, inhuman & worthy of contempt. No words of condemnation are enough. I send my sympathies to the families of the deceased. I’ve spoken to my colleague @sakinaitoo… — Omar Abdullah April 22, 2025 घायलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. घायलों की संख्या अब 12 पहुंच गई है. जिसमें से चार की हालत गंभीर है. एक पर्यटक की मौत हो गई है. बीजेपी नेता रविंदर रैना ने पहलगाम में हुआ आतंकी हमला को कायराना बताया है. रविंदर ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी भारतीय सुरक्षाबलों का सामना नहीं कर सकते, इसलिए निहत्थे और मासूम पर्यटकों को निशाना बनाया. #WATCH | Nowshera, Rajouri | On firing incident reported in Pahalgam, BJP leader Ravinder Raina says, "Pakistani terrorists have carried out a cowardly terrorist attack on tourists in Pahalgam, South Kashmir. Cowardly Pakistani terrorists cannot face the brave soldiers of the… pic.twitter.com/pFbYgMksQD — ANI April 22, 2025 इस आतंकी हमले में एक शख्स की मौत हो गई है. घायलों का इलाज किया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की. महबूबा ने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है. खुफिया सुरक्षा एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में TRF के आतंकी तंजीम का हाथ है. दो से तीन हमलावर पुलिस/आर्मी यूनिफॉर्म में थे. हमले के बाद आई तस्वीर में पर्यटक घबराए हुए दिख रहे हैं. वह अपने होटल की ओर तेजी से भागते नजर आए.पहलगाम से आए ताजा तस्वीर में एक महिला रोते हुए नजर आ रही हैं. महिला रो-रोकर बता रही हैं कि उनके बेटे को गोली लगी है. आसपास खड़े लोग उन्हें दिलासा दे रहे हैं.आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. सुरक्षाबलों ने पर्यटकों से नहीं घबराने की अपील की है. वहीं, पहलगाम से आई ताजा तस्वीर में नजर आ रहा है कि कई स्थानीय लोग अपनी दुकान को बंद कर दिया.J&K के पूर्व DGP एसपी वैद ने हमले को लेकर क्या कहा? Advertisement पहलगाम में हुए आतंकी हमला चिंताजनक खबर है. कुछ समय में अमरनाथ यात्रा भी आने वाली है और पहलगाम में ही बेस कैंप है. प्रदेश में टूरिज्म अभी पीक पर है. क्योंकि भारत के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. ज्यादातर आतंकी टूरिस्ट पर हमला नहीं करते है. क्योंकि इसे स्थानीय लोगों के व्यापार पर असर पड़ेगा. ये पर्यटक जहां पहुंचे थे वो पहाड़ की ऊंचाई थी, सभी जगह पुलिसवाले नहीं पहुंच सकते. आतंकी को मौका मिला और उन्होंने पर्यटकों को टारगेट किया. कश्मीर घाटी और जम्मू के क्षेत्र में 90 फीसदी जो अभी आतंकी मौजूद हैं वह पाकिस्तान से इन्फिलिटरेट होकर अंदर आए हैं. लोकल आतंकी को सेंसिटिविटी रहती है, उनकी संख्या बेहद ही कम है. ये भी देखें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pahalgam Terrorist attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, दहशतगर्दों की फायरिंग में कई टूरिस्ट्स घायलPahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. दहशतगर्दों के इस हमले में कुछ टूरिस्ट्स के घायल होने की खबर है. सेना ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. दहशतगर्दों ने पर्यटकों पर ये फायरिंग बैसरंग इलाके में की है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 6 लोग घायलजम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है। यह हमला पायसन चोटी पर ट्रैकिंग के लिए गए पर्यटकों के समूह पर किया गया, जहां आतंकियों ने गोलीबारी की. इस हमले में छह लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें चार पर्यटक और दो स्थानीय घोड़े वाले शामिल हैं.
Read more »
Breaking News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमलाJammu-Kashmir के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने कुछ पर्यटकों को निशाना बनाया है. इस हमले में 5 पर्यटक घायल हुए हैं. सूचना के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं.
Read more »
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 5-6 घायल और 1 मौतजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है. आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है.
Read more »
Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमलाPahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने कुछ पर्यटकों को निशाना बनाया, इस हमले में 1 की मौत और 8 पर्यटक घायल हुए हैं. सूचना के बाद सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है.
Read more »
जम्मू-कश्मीर: कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला, 20 से अधिक लोगों की मौतहमले में कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. कुछ घायलों को अनंतनाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आतंकवादी हमला बताते हुए कहा है कि ज़िम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा.
Read more »
