भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 एशिया कप का पहला मैच एकतरफा साबित हो गया। दुबई में रविवार को पाकिस्तान 127 रन ही बना सका। भारत ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले में 61 रन बना दिए, फिर 15वें ओवर में ही टारगेट हासिल करPakistan hit the first T20 six against Bumrah Hardik Wicket First...
पाकिस्तान ने बुमराह के खिलाफ पहला टी-20 छक्का लगाया, भारत का सेकेंड बेस्ट पावरप्ले स्कोर; रिकॉर्ड्सभारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 एशिया कप का पहला मैच एकतरफा साबित हो गया। दुबई में रविवार को पाकिस्तान 127 रन ही बना सका। भारत ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले में 61 रन बना दिए, फिर 16वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। हार्दिक पंड्या ने मैच की पहली लीगल गेंद पर विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ टी-20 में पाकिस्तानी बैटर्स ने पहली बार ही छक्का लगाया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना सेकेंड बेस्ट पावरप्ले स्कोर भी बनाया।मैच की शुरुआत भारत से हार्दिक पंड्या ने की। उन्होंने पहली गेंद वाइड फेंकी, लेकिन उसके बाद पहली लीगल डिलीवरी पर विकेट भी ले लिया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ बॉल फेंकी। सईम अयूब डिफेंस करने गए, लेकिन बैकवर्ड पॉइंट पोजिशन पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच हो गए। हार्दिक मैच की पहली लीगल गेंद पर विकेट लेने वाले भारत के दूसरे ही बॉलर बने। उनसे पहले 2024 में लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के खिलाफ भी पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। अर्शदीप ने तब शयन जहांगीर को पवेलियन भेजा था।जसप्रीत बुमराह ने 2016 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टी-20 खेला था। तब से एशिया कप से पहले तक उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 5 टी-20 खेले। 5.
77 की इकोनॉमी से 104 रन दिए और 7 विकेट झटके। इस दौरान पाकिस्तानी बैटर्स एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे, लेकिन एशिया कप मैच में उनके खिलाफ साहिबजादा फरहान ने 2 छक्के लगा दिए। बुमराह के खिलाफ सभी फॉर्मेट में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 391 गेंद बाद छक्का लगाया है।टी-20 पावरप्ले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सेकेंड बेस्ट पावरप्ले स्कोर रहा। इससे पहले 2022 के एशिया कप में दुबई के ही मैदान पर भारत ने 62 रन बनाए थे। भारत ने तीसरी बार ही पावरप्ले में पाकिस्तान के खिलाफ 50 रन का स्कोर पार किया।टीम इंडिया ने 20 ओवर में पाकिस्तान के 9 विकेट झटक लिए। भारत के खिलाफ लगातार 8वें टी-20 में किसी टीम ने अपने 9 से ज्यादा विकेट गंवा दिए। इन 8 मुकाबलों में 3 बार टीम ने 9 विकेट गंवाए, वहीं 5 बार टीमें ऑलआउट भी हुईं। इनमें से 7 मैचों में भारत को जीत भी मिली। इकलौती हार इंग्लैंड ने थमाई थी।भारत ने पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार छठा मैच हराया। पाकिस्तान को आखिरी जीत एशिया कप में ही 4 सितंबर 2022 को दुबई के मैदान पर मिली थी। तब से भारत ने पाकिस्तान को 3 टी-20 और 3 वनडे में हराया। इस दौरान 2023 एशिया कप का एक वनडे मुकाबला बेनतीजा भी रहा था। भारत ने पहली बार ही पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 6 इंटरनेशनल मैच जीते हैं।कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर जिताया, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलायापहले मैच में रजत पाटीदार और दूसरे तीसरे मैच में तिलक वर्मा होंगे कप्तानभारतीय वीमेंस टीम को 8 विकेट से हराया; लिचफील्ड, मूनी-सदरलैंड ने खेलीं अर्धशतकीय पारियांसरकार के खिलाफ नारेबाजी, नेता बोले- पीएम मोदी ने देश का भरोसा तोड़ालखीमपुर में नदी में बहा ट्रैक्टर, VIDEOअरब सागर से आ रही नमी, बारिश की संभावनाभोजपुर में 12 साल के बच्चे की मौत
Asia Cup T20 Asia Cup Records Hardik Pandya Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav Abhishek Sharma Shubman Gill Varun Chakravorthy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हॉटेलबाहेर, मैदानात, बससमोर... विराटच्या Autograph साठी चिमुकल्याची धावपळ; Video चा शेवट पाहाचIPL 2025 Virat Kohli Viral Video: विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेटमधून निवृत्त झाल्यानंतर पहिल्यांदाच क्लब क्रिकेट स्पर्धेमध्ये आयपीएल 2025 च्या माध्यमातून टी-20 सामना खेळणार आहे.
Read more »
बांग्लादेश से टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान: बाबर, रिजवान और शाहीन बाहर; फरहान, हसन, अयूब की टीम...Bangladesh Vs Pakistan T20 Players List Squad 2025 Update; बांग्लादेश से टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान- बाबर, रिजवान और शाहीन बाहर- 25 मई को पहला मुकाबला
Read more »
'2027 चा वर्ल्डकप खेळायचाय म्हणून T-20 मधून रिटायर होतोय'; मॅच विनर खेळाडूचा चाहत्यांना धक्काCricketer Announces Retirement From T20: आपल्या संघासाठी टी-20 मध्ये सर्वाधिक विकेट्स घेणाऱ्यांच्या यादीत दुसऱ्या स्थानी असलेल्या या खेळाडूने निवृत्तीनंतर अचानक निवृत्ती का जाहीर केली याबद्दल मत नोंदवलं आहे.
Read more »
सॉल्ट का इंग्लैंड के लिए सबसे तेज T20 इंटरनेशनल शतक: अफ्रीका को 146 रन से हराया; इंग्लैंड ने T20 में पहली ब...मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 146 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 304 रन बनाए, जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उसका सर्वोच्च स्कोर और दुनिया काPhil Salt smashed 141* off 60 balls as England posted 304/2, their highest T20I total, to crush South Africa by...
Read more »
भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले के गेमचेंजर्स: बुमराह, हार्दिक ने हारे हुए मैच जिताए; क्या शाहीन-नवाज PAK क...भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी-20 एशिया कप में ग्रुप स्टेज का महामुकाबला खेला जाएगा। इसी साल पहलगाम हमले के बाद मई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से हिसाब बराबर किया था। इस छोटी जंग के बाद दोनों देश पहली बार ही क्रिकेट केWho will be the game changer in India-Pakistan Asia Cup...
Read more »
IND vs PAK: टीम इंडिया में शामिल हैं 5 ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेला एक भी मैचIND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का भारतीय टीम को वैसे तो काफी अनुभव है. मगर, मौजूदा भारतीय टीम में 6 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कोई टी-20 मैच नहीं खेला. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
