Slogans of Bharat Mata Ki Jai echoed in the stadium 1.
पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया; दुबई स्टेडियम में 'भारत माता की जय' के नारे गूंजेएशिया कप में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत भारतीय सेना को समर्पित कर दी। सूर्या और टीम इंडिया का मैसेज साफ था कि यह जीत देश के जवानों को सम्मान देने के लिए है। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने थी। खास बात यह रही कि मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले टॉस के वक्त भी सूर्या ने PAK कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉस के वक्त और मैच के बाद प्रतिद्विंद्वी खिलाड़ियों का हाथ-मिलाना कर्टसी माना जाता है। मतलब एक-दूसरे के लिए सम्मानजनक व्यवहार। भारतीय टीम ने संदेश दे दिया कि एशिया कप में खेलना इस टूर्नामेंट के लिए उसका कमिटमेंट है, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों से कर्टसी निभाने का उनका कोई इरादा नहीं है।पढ़िए IND vs PAK मैच के टॉप-13 मोमेंट्स.
..रविवार की सूर्यकुमार यादव का 35वां जन्मदिन था और स्टेडियम में फैंस ने उन्हें बधाई दी। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में होस्ट संजय मांजरेकर ने उनके लिए हैप्पी बर्थ-डे सॉन्ग भी गया। सूर्या ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा यह जीत भारत को रिटर्न गिफ्ट है। प्रजेंटेशन के अंत में सूर्या ने कहा, हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता दिखाते हैं और आज की जीत हम इंडियन आर्म्ड फोर्स को डेडिकेट करते हैं।16वें ओवर की पांचवीं बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने सिक्स लगाकर मैच जिताया। उन्होंने सुफियान मुकीम की बॉल पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स लगाया। मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया।भारतीय पारी के 8वें ओवर के बाद इंडियन फैंस ने टीम को सपोर्ट करते हुए 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस समय भारत को जीत के लिए 57 रन की जरूरत थी। स्टेडियम में करीब 70% फैंस भारतीय टीम के सपोर्टर थे।4. टॉस के वक्त कप्तानों की नजरें तक नहीं मिलीटॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। दोनों ने एक-दूसरे से नजरें भी नहीं मिलाईं। इंटरनेशनल मैचों में टॉस के बाद दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने की परंपरा रही है।हार्दिक पंड्या ने भारत को पहले ही ओवर में विकेट दिलाया। उनकी पहली बॉल वाइड रही। फिर पंड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल डाली। इसे सईम अयूब ने पॉइंट पर खेल दिया। जहां जसप्रीत बुमराह ने कैच पकड़ किया। सईम अयूब खाता भी नहीं खोल सके। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। पंड्या के इस ओवर से 5 रन आए।फखर जमान जब रिव्यू लेकर आउट होने से बचे तब वे शून्य के स्कोर पर थे। जसप्रीत बुमराह के ओवर में फखर जमान रिव्यू लेकर आउट होने से बचे। ओवर की चौथी बॉल बुमराह ने इनस्विंगिंग यॉर्कर डाली, जो फखर के पैर पर लगी। यहां उन्हें फील्ड अंपायर ने LBW दे दिया। बैटर फखर ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा कि बॉल लेग स्टंप के बाहर पिच हो रही थी। ऐसे में फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इसी ओवर की दूसरी बॉल पर बुमराह ने मोहम्मद हारिस को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। बुमराह ने गुड लेंथ बॉल डाली, जिस पर हारिस ने लेग साइड पर बड़ा शॉर्ट खेलना चाहा। यहां टाइमिंग सही नहीं रही। बॉल डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर खड़ी हो गई। जहां हार्दिक पंड्या ने दौड़ते हुए कैच पकड़ा।9वें ओवर की दूसरी बॉल पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा रिव्यू लेकर आउट होने से बचे। वरुण चक्रवर्ती की 94 किमी रफ्तार की गुगली बॉल पर आगा ने स्वीप शॉट खेला। बॉल, बैट से कनेक्ट नहीं हुई और आगा के पैड पर जा लगी। यहां अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। आगा ने रिव्यू लिया और हॉक-आई के मुताबिक, गेंद बैट को चकमा देकर लेग स्टंप के बाहर निकल रही थी। पाकिस्तान का यह दूसरा सफल रिव्यू रहा। हालांकि, 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर अक्षर पटेल ने सलमान आगा को 3 रन पर आउट कर दिया।13वें ओवर की लगातार दो बॉल पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने दो मौके बनाए। कुलदीप ने ओवर की तीसरी बॉल शॉर्ट ऑफ लेंथ की फेंकी। हसन नवाज ने सामने की तरफ शॉट खेला। कुलदीप ने खुद की बॉल पर डाइव लगाई, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली ही बॉल पर कुलदीप ने हसन को आउट कर दिया। इस बार हसन ने फुल लेंथ बॉल पर स्वीप शॉट खेला। बॉल, बैट पर सही से कनेक्ट नहीं हुई और अक्षर पटेल ने आसान-सा कैच लपक लिया। ओवर की पांचवीं बॉल पर कुलदीप ने ओवर का दूसरा विकेट भी निकाला। उन्होंने मोहम्मद नवाज को शून्य के स्कोर पर LBW आउट कर दिया।14वें ओवर की दूसरी बॉल पर पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान रिव्यू लेकर आउट होने से बचे। यहां फरहान ने अक्षर पटेल की फुल लेंथ बॉल पर डिफेंस किया था। बॉल उनके पैड पर लगी। भारतीय प्लेयर्स की अपील पर अंपायर ने आउट दे दिया। फरहान ने रिव्यू लिया और रिप्ले में पता चला कि बॉल लेग स्टंप मिस कर रही थी।128 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम की शुरुआत ओपनर अभिषेक शर्मा ने चौके के साथ की। उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी के पहले ओवर की पहली दो बॉल पर बाउंड्री लगाई। उन्होंने पहली बॉल पर चौका और दूसरी बॉल पर सिक्स लगा दिया।दूसरे ओवर में भारत ने अपना पहला विकेट गंवाया। सईम अयूब ने ओवर की आखिरी बॉल बाहर की तरफ फेंकी। गिल आगे निकलकर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वे यहां चूक गए और विकेटकीपर मोहम्मद हारिस ने उन्हें स्टंपिंग आउट कर दिया। गिल 10 रन बनाकर आउट हुए। विकेट से पहले गिल ने लगातार 2 चौके लगाए थे।10वें ओवर की पहली बॉल पर तिलक वर्मा ने 98 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। सुफियान मुकीम ने बॉल हवा में फेंकी। तिलक ने एक घुटने पर बैठकर स्लॉग स्वीप खेला और बॉल स्टेडियम के दूसरे टियर में बैठे दर्शकों के पास पहुंची दी।11वें ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। खुद की ही बॉलिंग पर मोहम्मद नवाज से तिलक का आसान-सा कैच छोड़ दिया। तिलक ने ओवर की चौथी बॉल पर गलती से गेंदबाज की दिशा में शॉट खेल दिया, लेकिन नवाज कैच पकड़ नहीं सके। उन्होंने बॉल को पकड़ने के तीन प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव LBW होने से बच गए। यहां पाकिस्तान ने रिव्यू भी गंवा दिया।कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर जिताया, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलायाभारतीय वीमेंस टीम को 8 विकेट से हराया; लिचफील्ड, मूनी-सदरलैंड ने खेलीं अर्धशतकीय पारियांRCB को पहला IPL जिताया, सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी जिताने के भी करीबAICWA ने शहीदों के अपमान का आरोप लगाया, कहा–फिल्म इंडस्ट्री भी विरोध में सामने आएलखीमपुर में नदी में बहा ट्रैक्टर, VIDEOअरब सागर से आ रही नमी, बारिश की संभावनाभोजपुर में 12 साल के बच्चे की मौत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंगाल BJP चीफ सुकांत मजूमदार का बड़ा हमला- वक्फ में तृणमूल नेताओं की जमीन, इसीलिए भड़का रहे हिंसाJai Jawan with Abhishek Bachchan
Read more »
Operation Sindoor: ഭാരത് മാതാ കീ ജയ്... ഓപ്പറേഷന് സിന്ദൂരിന ശേഷം പ്രതികരിച്ച് പ്രതിരോധമന്ത്രി രാജ്നാഥ് സിങ്Operation Sindoor: Defence Minister Rajnath Singh says Bharat Mata Ki Jai after India launches attack . Operation Sindoor: ഭാരത് മാതാ കീ ജയ് ... ഓപ്പറേഷന് സിന്ദൂരിന ശേഷം പ്രതികരിച്ച് പ്രതിരോധമന്ത്രി രാജ്നാഥ് സിങ്
Read more »
Bharat mata picture in rajbhavan controversy: പരിസ്ഥിതി ദിനാഘോഷം ഭാരതാംബയുടെ ചിത്രത്തിന് മുന്നിൽ; മന്ത്രിമാര് പങ്കെടുക്കാത്തതിൽ പ്രതിഷേധമറിയിച്ച് ഗവർണർഭാരതാംബ ചിത്രവിവാദത്തിന് പിന്നാലെയാണ് പരിസ്ഥിതി ദിനാഘോഷത്തിന്റെ ചിത്രങ്ങൾ രാജ്ഭവൻ പുറത്തുവിട്ടിരിക്കുന്നത്
Read more »
Parvati Mata Ki Aarti: माता पार्वती की आरतीParvati Mata Aarti In Hindi: माता की आरती गाने से मानसिक शांति मिलती है और सुख-समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति होती है. भक्तों को कठिनाइयों से छुटकारा मिलता है. माता पार्वती की आरती आइए पढ़ें.
Read more »
दुर्गा माता की आरती | Durga Mata Ki Aarti Lyrics in HindiDurga Mata Ki Aarti Lyrics in Hindi, Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri: जय अंबे गौरी मैय्या जय श्यामा गौरी, नवरात्रि में माता की आरती का गायन सुबह शाम करने से माता अत्यंत प्रसन्न होती हैं। नवधा भक्ति में भक्ति के कई तरीके हैं जिनमें गायन वादन और आरती भी शामिल है। माता गौरी और दुर्गा आरती से प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। इसलिए...
Read more »
Patna Vande Bharat Sleeper Train: कितना होगा किराया, कब से चलेगी ट्रेनPatna Vande Bharat Sleeper Train: How much will be the fare, when will the train start running, Patna Vande Bharat Sleeper Train: कितना होगा किराया, कब से चलेगी ट्रेन
Read more »
