हाइवे किनारे मिला युवती का नग्न शव... कुत्ते नोच रहे थे लाश, हमीरपुर में दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका

हमीरपुर हत्या News

हाइवे किनारे मिला युवती का नग्न शव... कुत्ते नोच रहे थे लाश, हमीरपुर में दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका
युवती नग्न शवमौदहा रमना गांवकानपुर सागर हाइवे
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

Hamipur Crime News: हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रमना गांव के पास हाइवे किनारे एक अज्ञात युवती का नग्न शव मिला।

पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रमना गांव के पास कानपुर-सागर नेशनल हाइवे किनारे गुरुवार सुबह एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवती का रक्तरंजित नग्न शव मिला। शव को कुत्ते नोच रहे थे, जिस दृश्य ने राहगीरों को हिला कर रख दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राहगीरों ने दी सूचनाघटना की जानकारी मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों ने हृदयविदारक दृश्य देखकर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। शव पूरी तरह नग्न हालत में था और रक्त से सना हुआ था। कुत्तों ने शव के कुछ हिस्सों को नोच लिया था।फोरेंसिक टीम तैनातघटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ.

दीक्षा शर्मा, एएसपी मनोज गुप्ता और सीओ आरके पांडेय स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच-पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को तुरंत लगाया गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से मृतका की जींस पैंट, जालीदार कुर्ता बरामद किया है।मृतका के दोनों पैरों की अंगूठियों में चांदी की बिछियां और हाथ की कलाई में लाल कलावा बंधा हुआ है। ये वस्तुएं शिनाख्त में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में शिनाख्त के लिए फोटो भेज रही है।कई टीमें गठितशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो हत्यारों और मृतका की पहचान तक पहुंचने में जुटी हैं।दरिंदगी की आशंकाप्रथम दृष्टया लग रहा है कि दरिंदगी के बाद हत्या कर शव हाइवे किनारे फेंका गया। गौरतलब है कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र में ही इससे पहले बांदा की एक महिला की हत्या कर शव फेंकने की घटना हुई थी, जिसका खुलासा कई दिन बाद हुआ था।जिले में बढ़ रहा हत्या का ग्राफहमीरपुर जिले में हत्या की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी सुराग मिले तो तुरंत सूचित करें।एसपी का बयानएसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने कहा, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द खुलासा होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

युवती नग्न शव मौदहा रमना गांव कानपुर सागर हाइवे फोरेंसिक जांच Hamirpur Murder Nude Woman Body Maudaha Ramna Village Kanpur Sagar Highway Forensic Investigation

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Crime News: തിരുവനന്തപുരത്ത് സ്‌കൂൾ വിദ്യാർഥിയെ കഴുത്തറുത്ത് കൊല്ലാൻ ശ്രമം; പ്രതി പിടിയിൽCrime News: തിരുവനന്തപുരത്ത് സ്‌കൂൾ വിദ്യാർഥിയെ കഴുത്തറുത്ത് കൊല്ലാൻ ശ്രമം; പ്രതി പിടിയിൽCrime News: കുളത്തൂർ കൊന്നവിളാകം വീട്ടിൽ അഭിജിത്ത് (34) നെയാണ് തുമ്പ പൊലീസ് അറസ്റ്റ് ചെയ്തത്
Read more »

Crime News: സഹപാഠിയുടെ വീട് കയറി ആക്രമിച്ച് ഒരു സംഘം പ്ലസ് ടു വിദ്യാർത്ഥികൾ; സംഭവം തിരുവനന്തപുരത്ത്Crime News: സഹപാഠിയുടെ വീട് കയറി ആക്രമിച്ച് ഒരു സംഘം പ്ലസ് ടു വിദ്യാർത്ഥികൾ; സംഭവം തിരുവനന്തപുരത്ത്Crime News: ബൈക്കിലെത്തിയ 15 ഓളം വരുന്ന സംഘമാണ് വീട് കയറി ആക്രമിച്ചത്
Read more »

4 முறை வன்கொடுமை பெண் மருத்துவர் கையில் எழுதிய மரண குறிப்பு4 முறை வன்கொடுமை பெண் மருத்துவர் கையில் எழுதிய மரண குறிப்புMaharashtra Crime News: பெண் மருத்துவரை நான்கு முறை பாலியல் வன்கொடுமைக்கு உள்ளாக்கி, தற்கொலைக்கு காரணமான சப்-இன்ஸ்பெக்டர் சஸ்பெண்ட் செய்யப்பட்டுள்ளார்.
Read more »

Crime News: 76കാരിയെ തലയ്ക്കടിച്ച് കൊലപ്പെടുത്താൻ ശ്രമം; മകൻ അറസ്റ്റിൽCrime News: 76കാരിയെ തലയ്ക്കടിച്ച് കൊലപ്പെടുത്താൻ ശ്രമം; മകൻ അറസ്റ്റിൽCrime News: സ്വത്ത് തട്ടിയെടുക്കാൻ വേണ്ടിയായിരുന്നു കൊലപാതക ശ്രമം.
Read more »

पुण्यात रक्तरंजित थरार! तीन दिवसांत दुसरा खून, 17 वर्षांच्या मयंक खराडेची भरदिवसा निर्घृण हत्यापुण्यात रक्तरंजित थरार! तीन दिवसांत दुसरा खून, 17 वर्षांच्या मयंक खराडेची भरदिवसा निर्घृण हत्याPune Crime News: पुण्यातील बाजीराव रस्त्यावर भरदिवसा मयंक खराडे या तरुणाची कोयत्याने निर्घृण हत्या करण्यात आली.
Read more »

ಗದಗ ಪೊಲೀಸರ ಭರ್ಜರಿ ಕಾರ್ಯಾಚರಣೆ: ಅಕ್ರಮ ಗಾಂಜಾ, ಚಿನ್ನಾಭರಣ ವಶಕ್ಕೆ ಪಡೆದ ಖಾಕಿಗದಗ ಪೊಲೀಸರ ಭರ್ಜರಿ ಕಾರ್ಯಾಚರಣೆ: ಅಕ್ರಮ ಗಾಂಜಾ, ಚಿನ್ನಾಭರಣ ವಶಕ್ಕೆ ಪಡೆದ ಖಾಕಿCrime News: ಕಳ್ಳತನ ಆರೋಪ ಹಾಗೂ ಅಕ್ರಮ ಗಾಂಜಾ ಸಂಗ್ರಹಣೆ ಮಾಡಿದ್ದ ಆರೋಪಿಗಳನ್ನು ಹಿಡಿಯುವಲ್ಲಿ ಗದಗ ಪೊಲೀಸರು ಯಶಸ್ವಿಯಾಗಿದ್ದಾರೆ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:35:06