दिल्ली ब्लास्ट: आरोपी डॉक्टरों ने 26 लाख जमा किए, 26 क्विंटल खाद खरीदी, पैसे को लेकर उमर-मुजम्मिल में हुई थी अनबन

Red Fort Blast News

दिल्ली ब्लास्ट: आरोपी डॉक्टरों ने 26 लाख जमा किए, 26 क्विंटल खाद खरीदी, पैसे को लेकर उमर-मुजम्मिल में हुई थी अनबन
Delhi Blast InvestigationDelhi Blast Investigation NewsRed Fort Blast News
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 186 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 63%

दिल्ली ब्लास्ट की जांच के दौरान हो रहे खुलासे कई नए तथ्यों की ओर इशारा कर रहे हैं. आतंकियों ने 26 लाख रुपये जमा किए थे. इस रकम का इस्तेमाल ब्लास्ट के लिए विस्फोटक खरीदने के लिए किया जाना था. इस मकसद के लिए आतंकियों ने 26 क्विंटल खाद खरीदा था.

दिल्ली में धमाके को अंजाम देने वाले डॉक्टरों ने 26 लाख रुपये जमा किए थे. इस पैसे से उन्होंने विस्फोटक बनाने के लिए मैटेरियल खरीदा था. इस मकसद के लिए डॉक्टरों ने 26 क्विंटल NPK खाद खरीदा था. इतने थोक पैमाने पर की गई खाद की खरीदारी भी इन आतंकियों के गिरफ्तारी की एक वजह बनी.

.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंNPK खाद नाइट्रोजन, फास्फोरस और पौटेशियम से मिलकर बना होता है. ये खेती में इस्तेमाल होने वाला सामान्य खाद है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि "व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल" के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों ने लाल किले के पास हुए घातक विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री खरीदने के लिए 26 लाख रुपये से ज़्यादा की रकम जुटाई थी.उन्होंने बताया कि चार डॉक्टर, जिनमें डॉ मुज़म्मिल गनई, डॉ अदील अहमद राथर, डॉ शाहीन सईद और डॉ उमर मोहम्मद शामिल हैं, ने ये नकदी इकट्ठी की थी. इन लोगों ने इस पैसे को सुरक्षित रखने और ऑपरेशनल खर्च में इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे डॉ उमर को रखने के लिए दिया था. लेकिन रिपोर्ट यह भी बताते हैं कि इस रकम को लेकर डॉ उमर और डॉ मुज़म्मिल के बीच विवाद भी हुआ था. जांच एजेंसियां अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस विवाद की वजह से भी इन आतंकियों की करतूत पकड़ी गई. Advertisement जांचकर्ताओं का मानना है कि इतने बड़े फंड का मिलना इस बात की ओर संकेत करता है कि आतंकी बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे. . डॉ उमर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहना वाला था और हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर था. ये वही आतंकी है जो धमाके के वक्त i20 चला रहा था. सोमवार शाम को हुए धमाके में इस शख्स के चिथड़े उड़ गए हैं. इस पैसे से इस ग्रुप ने कथित तौर पर गुरुग्राम, नूह और आसपास के कस्बों के सप्लायरों से लगभग 3 लाख रुपये कीमत की लगभग 26 क्विंटल एनपीके उर्वरक खरीदा था. अधिकारियों ने बताया कि अन्य केमिकल के साथ मिलाकर इस उर्वरक का इस्तेमाल आमतौर पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बनाने में किया जाता है. NPK खाद से विस्फोटक बनाने की जानकारी सामान्यत रूप से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं होती क्योंकि यह खतरनाक और अवैध है. NPK में नाइट्रोजन की उच्च मात्रा खासकर अमोनियम नाइट्रेट इसे विस्फोटक बनाने का कच्चा माल बनाती है. आतंकवादी इससे अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल बनाते हैं. ये एक खतरनाक किस्म का विस्फोटक है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस ग्रुप द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में खाद की खरीद इस केस की जांच में एक अहम सुराग बन गई. अब पुलिस वित्तीय लेन-देन और डिलीवरी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. Advertisement सूत्रों ने यह भी बताया कि विस्फोट से पहले के दिनों में उमर और मुजम्मिल के बीच इस 26 लाख रुपये लेन-देन को लेकर मतभेद था. जांचकर्ता इस बात की तफ्तीश कर रहे हैं कि क्या इस विवाद ने ग्रुप की प्लानिंग को प्रभावित किया. नया सीसीटीवी फुटेज में दिखा डॉ उमरइस बीच लाल किले के पास हुए विस्फोट वाले दिन का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें आतंकी डॉ. उमर नबी बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से दिल्ली में प्रवेश करते और बाद में रामलीला मैदान के पास एक मस्जिद के पास जाते हुए दिखाई दे रहा है.बदरपुर टोल प्लाजा के फुटेज में उमर को एक सफेद हुंडई i20 कार चलाते हुए और विस्फोट वाले दिन 10 नवंबर को सुबह लगभग 8.02 बजे टोल गेट पर रुकते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में कार थोड़ी देर रुकती है, उस समय उमर नकदी निकालकर टोल ऑपरेटर को देता है और फिर आगे बढ़ता है.जांचकर्ताओं ने कहा कि मास्क पहने उमर बार-बार सीसीटीवी कैमरे की ओर देख रहा था. इससे पता चलता है कि उसे पता था कि सुरक्षा एजेंसियां ​​उसकी तलाश में हैं.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग भी रखा हुआ देखा जा सकता है जिसमें विस्फोटक होने की आशंका है. Advertisement अधिकारी ने आगे कहा, "सीसीटीवी कैमरे की ओर उसकी बार-बार नजरें इस बात का संकेत है कि उसे पता था कि एजेंसियां ​​उसकी तलाश कर रही हैं, और वह सतर्क होकर अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था."उसी दिन बाद में रामलीला मैदान के पास एक मस्जिद के पास वाली गली के एक और सीसीटीवी क्लिप में उमर को एक संकरी गली में चलते हुए दिखा है, फिर वह थोड़ी देर के लिए अपना सिर घुमाता है. उसी पल उसका चेहरा कैमरे में साफ कैद हो जाता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Delhi Blast Investigation Delhi Blast Investigation News Red Fort Blast News White-Collar Terror Module Dr Umar Jammu Kashmir Doctor 26 Lakh Jammu News Kashmir News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली कार ब्लास्ट: लाल किले की रेकी, 26 जनवरी पर हमले की प्लानिंगदिल्ली कार ब्लास्ट: लाल किले की रेकी, 26 जनवरी पर हमले की प्लानिंगदिल्ली कार ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। संदिग्धों डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर ने लाल किले की रेकी की थी और 26 जनवरी को लाल किले को निशाना बनाने की प्लानिंग थी। दिवाली पर भी भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाने की योजना थी। ब्लास्ट में PETN केमिकल के इस्तेमाल का शक है।
Read more »

iOS 26.2 Update: iPhone में आ रहे हैं 8 नए शानदार फीचर्स, बदल देंगे यूजर एक्सपीरियंसiOS 26.2 Update: iPhone में आ रहे हैं 8 नए शानदार फीचर्स, बदल देंगे यूजर एक्सपीरियंसएप्पल ने iOS 26.
Read more »

Kerala Lottery Result Today 12 November 2025: ഒരു കോടി നേടിയ ഭാഗ്യശാലി നിങ്ങളോ? ധനലക്ഷ്മി ലോട്ടറി ഫലം അറിയാംKerala Lottery Result Today 12 November 2025: ഒരു കോടി നേടിയ ഭാഗ്യശാലി നിങ്ങളോ? ധനലക്ഷ്മി ലോട്ടറി ഫലം അറിയാംKerala DL-26 Lottery Result Today: തിരുവനന്തപുരം ബേക്കറി ജംഗ്ഷനിലുള്ള ഗോർക്കി ഭവനിൽ വച്ചാണ് ലോട്ടറി നറുക്കെടുപ്പ് നടക്കുക
Read more »

आशुतोष राणा की फिल्म दुश्मन: 26 साल बाद भी कायम है खलनायक गोकुल पंडित का खौफआशुतोष राणा की फिल्म दुश्मन: 26 साल बाद भी कायम है खलनायक गोकुल पंडित का खौफ1998 में रिलीज हुई फिल्म दुश्मन में आशुतोष राणा के खलनायक गोकुल पंडित के किरदार ने दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था। फिल्म की कहानी, जिसमें काजोल और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे, बदला और प्रतिशोध पर आधारित थी। 26 साल बाद भी, गोकुल पंडित का किरदार हिंदी सिनेमा में एक यादगार खलनायक के रूप में याद किया जाता है।
Read more »

भोजपुर में 1.36 लाख हेक्टेयर में रबी की खेती, खेतों में जल जमाव से चिंतित किसानभोजपुर में 1.36 लाख हेक्टेयर में रबी की खेती, खेतों में जल जमाव से चिंतित किसानभोजपुर जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में 1.
Read more »

मुंबई 26/11 सारखा हल्ला करण्याचा कट उघड?मुंबई 26/11 सारखा हल्ला करण्याचा कट उघड?10 नोव्हेंबर रोजी दिल्लीतील लाल किल्ल्याजवळ झालेल्या स्फोटाच्या तपासात धक्कादायक माहिती समोर आली आहे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:25:16