हरियाणा में BJP मेयर उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी, ऊषा प्रियदर्शी का कटा पत्ता; जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

Panchkoola-State News

हरियाणा में BJP मेयर उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी, ऊषा प्रियदर्शी का कटा पत्ता; जानिए किसे कहां से मिला टिकट?
BJP Mayor Candidates List ReleaseBJP Mayor CandidatesMayor Ticket
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 227 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 53%

हरियाणा भाजपा की मेयर उम्मीदवारों की सूची में गड़बड़ी के चलते बदलाव किया गया है। गुरुग्राम की मेयर पद की उम्मीदवार का टिकट बदल दिया गया है। सुबह जारी सूची में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था रात को जारी सूची में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य राजरानी मल्होत्रा को गुरुग्राम...

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के नगर निगमों के मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची विवाद के बाद बदल दी गई है। भाजपा कोर कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति की बैठकों के बाद तैयार मेयर उम्मीदवारों की यह सूची शुक्रवार सुबह को भाजपा हाईकमान की बिना मंजूरी के जारी हो गई थी। इस सूची में शामिल मेयर पद के उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने पूरे प्रदेश में मिठाई बंटवा दी थी। बाद में जब गलती का पता चला तो भाजपा हाईकमान ने इस सूची को वापस ले लिया। रात को करीब साढ़े नौ बजे संशोधित सूची जारी की गई, जिसमें गुरुग्राम की मेयर पद की उम्मीदवार का टिकट बदल दिया गया। सुबह की सूची में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। लेकिन रात को जारी सूची में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य राजरानी मल्होत्रा का गुरुग्राम का उम्मीदवार घोषित किया गया है। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद जब पूरे राज्य में इसका विरोध शुरु हुआ तो करीब 10 मिनट के बाद ही इसे इंटरनेट मीडिया से वापस हटा लिया गया। क्यों वापस ली गई सूची दलील दी गई कि गलती से यह सूची जारी हो गई है। सूची में जिन दावेदारों के नाम शामिल नहीं थे, वे एकाएक सक्रिय हो गए और अपने आकाओं के फोन बजाने लगे। जिन दावेदारों के नाम सूची में शामिल थे, उनके नाम कटवाने के लिए उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी सक्रिय हो गये। इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म से सूची को वापस लेते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि इस पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के हस्ताक्षर ठीक नहीं थे, इसलिए दोबारा से संशोधित सूची जारी की जाएगी। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली दिल्ली के लिए रवाना हो गये। उनके दिल्ली पहुंचते ही रात को साढ़े नौ बजे नई सूची आ गई, जिसमें गुरुग्राम की एक टिकट बदली गई, जबकि मानेसर की टिकट होल्ड पर रख ली गई है। राज्य में 17 फरवरी तक नामांकन किये जा सकेंगे। कांग्रेस भी शनिवार को ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। नौ नगर निगम प्रत्याशियों में छह महिलाएं हरियाणा के 10 नगर निगमों में मेयर के चुनाव होने हैं। मानेसर नगर निगम को छोड़कर भाजपा ने शुक्रवार को नौ नगर निगमों के उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में सोनीपत व अंबाला नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। इन दोनों निगमों में मेयर के उपचुनाव होने हैं। नौ प्रत्याशियों की सूची में छह महिलाओं को टिकट दिये गये हैं। इनमें भी दो टिकट महिला मोर्चा को दी गई हैं। भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर पार्टी प्रकोष्ठों से प्रत्याशी उतारकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि संगठन से ही सत्ता की राह निकल रही है। भाजपा ने इन उम्मीदवारों पर जताया था भरोसा भाजपा ने गुरुग्राम से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी का टिकट बदलकर प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य राजरानी मल्होत्रा को दिया गया है। ऊषा प्रियदर्शी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की टिकट की प्रबल दावेदार थी। उस समय टिकट नहीं मिलने की भरपाई पार्टी ने निगम चुनाव में की थी, मगर उनका विरोध हो गया, जिसके बाद राजरानी मल्होत्रा को टिकट दिया गया। फरीदाबाद नगर निगम के लिए भाजपा ने हरियाणा बाल कल्याण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीन जोशी को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रवीन जोशी लंबे समय से संगठन से जुड़ी हुई हैं और उनके पति संदीप जोशी भाजपा में कई अहम पदों में रह चुके हैं। भाजपा ने सोनीपत नगर निगम में आश्चर्यचकित करने वाला फैसला लिया है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है। राजीव जैन की धर्मपत्नी कविता जैन मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। वर्ष 2019 में हारने के बाद पिछले साल हुए चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। सोनीपत के पूर्व मेयर निखिल मदान इस समय विधायक बन चुके हैं। अंबाला नगर निगम की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा कालका से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं। उनके स्थान पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सैलजा सचदेवा को उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रदेश में नमो ऐप के संचालन में सह-संयोजक की भूमिका निभाने वाली प्रवीन पोपली को हिसार नगर निगम से मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। करनाल नगर निगम से भाजपा ने पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता पर दोबारा भरोसा जताया है। रेणु बाला मेयर पद के अलावा भाजपा में कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी के उप चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल की टीम में सक्रियता से काम करने पर रेणु बाला को यह इनाम दिया गया है। भाजपा ने प्रदेश ओबीसी मोर्चा की सचिव कोमल सैनी को पानीपत से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कलानौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके पार्टी के पुराने नेता राम अवतार वाल्मीकि को पार्टी ने नया टास्क देते हुए रोहतक नगर निगम से प्रत्याशी घोषित किया है। राम अवतार वाल्मीकि इस समय भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। यमुनानगर नगर निगम से भाजपा ने एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या सुमन बहमनी को चुनाव मैदान में उतारा है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में BJP की मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट में क्या थी गड़बड़ी, 10 मिनट में लेनी पड़ी वापस; कब आएगी नई सूची?.

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के नगर निगमों के मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची विवाद के बाद बदल दी गई है। भाजपा कोर कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति की बैठकों के बाद तैयार मेयर उम्मीदवारों की यह सूची शुक्रवार सुबह को भाजपा हाईकमान की बिना मंजूरी के जारी हो गई थी। इस सूची में शामिल मेयर पद के उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने पूरे प्रदेश में मिठाई बंटवा दी थी। बाद में जब गलती का पता चला तो भाजपा हाईकमान ने इस सूची को वापस ले लिया। रात को करीब साढ़े नौ बजे संशोधित सूची जारी की गई, जिसमें गुरुग्राम की मेयर पद की उम्मीदवार का टिकट बदल दिया गया। सुबह की सूची में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। लेकिन रात को जारी सूची में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य राजरानी मल्होत्रा का गुरुग्राम का उम्मीदवार घोषित किया गया है। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद जब पूरे राज्य में इसका विरोध शुरु हुआ तो करीब 10 मिनट के बाद ही इसे इंटरनेट मीडिया से वापस हटा लिया गया। क्यों वापस ली गई सूची दलील दी गई कि गलती से यह सूची जारी हो गई है। सूची में जिन दावेदारों के नाम शामिल नहीं थे, वे एकाएक सक्रिय हो गए और अपने आकाओं के फोन बजाने लगे। जिन दावेदारों के नाम सूची में शामिल थे, उनके नाम कटवाने के लिए उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी सक्रिय हो गये। इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म से सूची को वापस लेते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि इस पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के हस्ताक्षर ठीक नहीं थे, इसलिए दोबारा से संशोधित सूची जारी की जाएगी। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली दिल्ली के लिए रवाना हो गये। उनके दिल्ली पहुंचते ही रात को साढ़े नौ बजे नई सूची आ गई, जिसमें गुरुग्राम की एक टिकट बदली गई, जबकि मानेसर की टिकट होल्ड पर रख ली गई है। राज्य में 17 फरवरी तक नामांकन किये जा सकेंगे। कांग्रेस भी शनिवार को ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी। नौ नगर निगम प्रत्याशियों में छह महिलाएं हरियाणा के 10 नगर निगमों में मेयर के चुनाव होने हैं। मानेसर नगर निगम को छोड़कर भाजपा ने शुक्रवार को नौ नगर निगमों के उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में सोनीपत व अंबाला नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। इन दोनों निगमों में मेयर के उपचुनाव होने हैं। नौ प्रत्याशियों की सूची में छह महिलाओं को टिकट दिये गये हैं। इनमें भी दो टिकट महिला मोर्चा को दी गई हैं। भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर पार्टी प्रकोष्ठों से प्रत्याशी उतारकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि संगठन से ही सत्ता की राह निकल रही है। भाजपा ने इन उम्मीदवारों पर जताया था भरोसा भाजपा ने गुरुग्राम से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी का टिकट बदलकर प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य राजरानी मल्होत्रा को दिया गया है। ऊषा प्रियदर्शी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की टिकट की प्रबल दावेदार थी। उस समय टिकट नहीं मिलने की भरपाई पार्टी ने निगम चुनाव में की थी, मगर उनका विरोध हो गया, जिसके बाद राजरानी मल्होत्रा को टिकट दिया गया। फरीदाबाद नगर निगम के लिए भाजपा ने हरियाणा बाल कल्याण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीन जोशी को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रवीन जोशी लंबे समय से संगठन से जुड़ी हुई हैं और उनके पति संदीप जोशी भाजपा में कई अहम पदों में रह चुके हैं। भाजपा ने सोनीपत नगर निगम में आश्चर्यचकित करने वाला फैसला लिया है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है। राजीव जैन की धर्मपत्नी कविता जैन मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। वर्ष 2019 में हारने के बाद पिछले साल हुए चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। सोनीपत के पूर्व मेयर निखिल मदान इस समय विधायक बन चुके हैं। अंबाला नगर निगम की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा कालका से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं। उनके स्थान पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सैलजा सचदेवा को उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रदेश में नमो ऐप के संचालन में सह-संयोजक की भूमिका निभाने वाली प्रवीन पोपली को हिसार नगर निगम से मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। करनाल नगर निगम से भाजपा ने पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता पर दोबारा भरोसा जताया है। रेणु बाला मेयर पद के अलावा भाजपा में कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी के उप चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल की टीम में सक्रियता से काम करने पर रेणु बाला को यह इनाम दिया गया है। भाजपा ने प्रदेश ओबीसी मोर्चा की सचिव कोमल सैनी को पानीपत से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कलानौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके पार्टी के पुराने नेता राम अवतार वाल्मीकि को पार्टी ने नया टास्क देते हुए रोहतक नगर निगम से प्रत्याशी घोषित किया है। राम अवतार वाल्मीकि इस समय भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। यमुनानगर नगर निगम से भाजपा ने एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या सुमन बहमनी को चुनाव मैदान में उतारा है। यह भी पढ़ें- हरियाणा में BJP की मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट में क्या थी गड़बड़ी, 10 मिनट में लेनी पड़ी वापस; कब आएगी नई सूची?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

BJP Mayor Candidates List Release BJP Mayor Candidates Mayor Ticket Usha Priyadarshi Nayab Saini Manohar Lal Haryana News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, पांच उम्मीदवारों को दिया टिकटदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, पांच उम्मीदवारों को दिया टिकटकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
Read more »

Delhi BJP 4th List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की चौथी लिस्ट में 9 नाम, जानिए किसे कहां से मिला टिकटDelhi BJP 4th List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की चौथी लिस्ट में 9 नाम, जानिए किसे कहां से मिला टिकटDelhi BJP 4th Candidates List: दिल्ली बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 9 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने अबतक 68 कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है। चर्चा है कि बाकी बची दो सीटों पर बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू और एलजेपी(आर) के कैंडिडेट उतारे...
Read more »

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP-कांग्रेस को झटका, BJP की हरप्रीत बबला चुनी गईं मेयरचंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP-कांग्रेस को झटका, BJP की हरप्रीत बबला चुनी गईं मेयरChandigarh Mayor Election में BJP की जीत, Harpreet Kaur Babla बनी चंडीगढ़ की मेयर | Breaking News
Read more »

हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नयी मेयर बनीहरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नयी मेयर बनीचंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बनी हैं। उन्होंने आप-कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को तीन वोट से हराया।
Read more »

हरियाणा में निकाय चुनाव नामांकन आज से: BJP-कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की; पानीपत में देरी स...हरियाणा में निकाय चुनाव नामांकन आज से: BJP-कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की; पानीपत में देरी स...हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए आज (11 फरवरी) से नामांकन की शुरुआत होगी। प्रदेश में 8 नगर निगमों में मेयर-पार्षदों का चुनाव होना है। 2 नगर निगमों में सिर्फ मेयर चुने जाएंगे। वहीं 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं के लिए भी चुनाव
Read more »

हरियाणा : नगर निगम चुनाव के लिए BJP ने जारी की मेयर उम्मीदवारों की पहली लिस्टहरियाणा : नगर निगम चुनाव के लिए BJP ने जारी की मेयर उम्मीदवारों की पहली लिस्टफरीदाबाद से हरियाणा बाल कल्याण आयोग की चेयरमैन प्रवीन जोशी, हिसार से प्रवीन पोपली को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा, सोनीपत से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन को टिकट दिया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:22:13