फरीदाबाद से हरियाणा बाल कल्याण आयोग की चेयरमैन प्रवीन जोशी, हिसार से प्रवीन पोपली को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा, सोनीपत से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन को टिकट दिया गया है.
हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव 2025 के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भाजपा ने जारी कर दी है. पहली लिस्ट में भाजपा ने अपने 9 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है. भाजपा ने गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा और फरीदाबाद से प्रवीन जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है.
इस संबंध में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने नोटिफिकेशन जारी किया है.इसमें जिक्र है, ''भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से विचार-विमर्श कर प्रदेश चुनाव समिति ने हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव-2025 के लिए मेयर पद हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.''फरीदाबाद से हरियाणा बाल कल्याण आयोग की चेयरमैन प्रवीन जोशी, हिसार से प्रवीन पोपली को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा, सोनीपत से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन को टिकट दिया गया है. करनाल से रेणुबाला गुप्ता, पानीपत से कोमल सैनी, रोहतक से राम अवतार बाल्मीकि, यमुनानगर से सुमन बहमनी, अंबाला से सैलजा सचदेवा, गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को चुनाव मैदान में उतारा है.बता दें कि बीते साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था. भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीट पर जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी. इसके अलावा, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें मिली थी. वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल को 2 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई थी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});
Haryana Municipal Corporation Elections BJP हरियाणा में चुनाव &Nbsp हरियाणा नगर निगम चुनाव बीजेपी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बसपा ने जारी की दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 69 उम्मीदवारों की सूचीबहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 69 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। दिल्ली की 70 सीटों के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
Read more »
BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी किया वादों की लिस्टभारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने घोषणापत्र का पहला भाग जारी किया है। इसमें महिलाओं को विशेष ध्यान दिया गया है।
Read more »
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कीभाजपा ने छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगरीय निकाय चुनावों के लिए मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव के नाम से लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में रायपुर से मीनल चौबे, दुर्ग से अलका बाघमार, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव प्रमुख हैं।
Read more »
छत्तीसगढ़ में 2025 नगर निगम चुनावों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा कीबीजेपी ने छत्तीसगढ़ के 2025 नगर निगम चुनावों के लिए सभी दस नगर निगमों के महापौर पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसमें रायगढ़ से चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Read more »
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कीकांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर जैसे शहरों में कांग्रेस ने अपनी पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है। प्रत्याशियों का चयन क्षेत्रीय समीकरणों, जनाधार और संगठन की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।
Read more »
भाजपा ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 9 मेयर उम्मीदवारों की घोषणा कीभाजपा ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 9 मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी की है। चुनाव 2 मार्च को होने हैं। पार्टी ने कहा कि वह चुनाव को विधानसभा चुनाव की तरह ही लड़ेगी।
Read more »
