Haryana weather update: Rain & hailstorm in 6 districts. Follow latest weather news.
3 और 4 अप्रैल को होगी बारिश, 6 जिलों में फसल बर्बाद; तापमान में गिरावटहरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कल को पूरे हरियाणा में बारिश देखने को मिली। मगर हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में तेज हवाओं और बारिश के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को बिछा दिया। भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। वहीं सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में हुई बारिश ने भी जनजीवन प्रभावित किया। ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि कई इलाकों में जमीन पर सफेद चादर बिछ गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी आज भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद 3 और 4 अप्रैल को एक फिर मौसम बदलेगा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान इस बेमौसम मार से गेहूं, सरसों, चना और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कटाई के नजदीक खड़ी गेहूं की बाली ओलों के कारण टूट गई है, जबकि सरसों की फलियां झड़ गई हैं। सब्जियों की बेलें और फूल नष्ट होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आज, 1 अप्रैल को मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में राहत की उम्मीद जताई है और आसमान साफ रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में फिर से गरज-चमक की चेतावनी दी गई है, जो किसानों की चिंता बढ़ा रही है।ओलावृष्टि और बारिश के कारण हरियाणा के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 31 मार्च के आंकड़ों के अनुसार, औसत अधिकतम तापमान में 0.
3°C की मामूली गिरावट दिखी, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रभाव कहीं अधिक था। रोहतक में तापमान सामान्य से 4.6°C नीचे गिरकर 27.9°C रह गया।भिवानी में भी 3 डिग्री की गिरावट देखी गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान गुरुग्राम में 34.5°C दर्ज किया गया। ओलों के कारण हवा में नमी बढ़ गई है, जिससे शाम को हल्की ठंडक महसूस हुई।राज्य के न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 1.7°C की औसत गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 14.9°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। करनाल के इंद्री और अन्य क्षेत्रों में भी पारा 15°C के आसपास बना रहा।हिसार और नारनौल जैसे क्षेत्रों में रात का तापमान 16°C से 17.1°C के बीच रहा। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में भी लोगों को पंखे बंद करने और चादर ओढ़ने पर मजबूर कर दिया है।फतेहाबाद में घर की छत गिरी, भिवानी में CM ने वाटर प्रूफ पंडाल में रैली संबोधित कीघर से कर रही तस्करी, एंटी नारकोटिक्स सेल ने की छापेमारी, हेरोइन बरामदचोरी के मामले में 8 साल से फरार, राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगाखराब मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट शेड्यूलभिंड में बारिश, किसानों की बढ़ी चिंताएमपी के 12 जिलों में ओले, 41 में बारिश
Rain Hailstorm Crop Damage Farmers Agriculture Weather Forecast April Rain
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 19 जिलों में हीट वेव की चे...rain in 19 districts of bihar; today weather update; bhaskar latest news
Read more »
यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले पड़ेंगे: आंधी भी चल सकती है, 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा; पारा 5.9°CUttar Pradesh weather update: 15 districts to experience hailstorm, Muzaffarnagar records coldest. Follow latest weather updates.
Read more »
हरियाणा में कई जिलों में सुबह घना कोहरा: दिन में खिलेगी धूप, रात को बदलेगा मौसम; तेज हवा के साथ बारिश का अल...Haryana Weather Update: Southern districts of Haryana to witness rain, hailstorm. Follow latest weather updates.
Read more »
हरियाणा में बारिश से गिरा 7 डिग्री तापमान: आज मौसम रहेगा साफ, एक दिन में 29.8 MM बरसा पानी, भिवानी-रेवाड़ी म...Haryana weather updates: Rain and hailstorm cause significant temperature drop. Follow Dainik Bhaskar for latest news.
Read more »
यूपी में बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट: पूर्वांचल में बादल छाएंगे, हवाएं चलेंगी; बांदा सबसे गर्...Uttar Pradesh weather update: Light rain expected in several UP districts. Follow Prayagraj weather, Western UP news, latest updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
राजस्थान में बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे: पारा 40.6 डिग्री पर पहुंचा, जानिए कब से बदलेगा मौसमRajasthan weather update: Rain, hailstorm alert for eastern districts. Follow Dainik Bhaskar for latest news.
Read more »
