rain in 19 districts of bihar; today weather update; bhaskar latest news
भीषण गर्मी के बीच बिहार में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार के 19 जिले आज भी हीटवेव की चपेट में रहेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, बुधवार की शाम के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। उत्तर-पूर्व के साथ-साथ दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में भी आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के उत्तर से गुजरा, लेकिन उसका देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों पर कोई खास असर नहीं हुआ। ऐसा इस साल पहली बार हुआ है। साथ ही, पाकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों का तापमान पिछले दो दिनों से 48-49 डिग्री रहा। हवा की दिशा पश्चिम की ओर है। हवा में नमी न के बराबर हो गई है। इसी का नतीजा है कि समूचे उत्तर भारत के राज्यों में गर्म हवाएं चल रही हैं।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में दो तरह के मौसम की यह स्थिति दक्षिण-पश्चिम मानसून की असमान सक्रियता और पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के टकराव के कारण उत्पन्न हुई है। उत्तर और पूर्वी बिहार में मानसून की चाल थोड़ी तेज है, जिससे नमी वाली हवाएं बंगाल की खाड़ी से इन हिस्सों में पहुंच रही हैं और बारिश हो रही है। वहीं दक्षिण और मध्य बिहार में मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है, जिससे इन इलाकों में गर्म और शुष्क हवाएं चल रही हैं। नमी की कमी और सूर्य की तेज तपिश के कारण तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लू की स्थिति बन गई है।पिछले 24 घंटे के दौरान पटना सहित 32 जिलों में हीटवेव चली। दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किए रखा। दिनभर पछुआ हवा चलती रही। इसके कारण शाम भी गर्म रहा। बुधवार शाम तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, बीते दिन 42.
4 डिग्री के साथ रोहतास दूसरे दिन भी सबसे गर्म जिला रहा। गया का तापमान 40.7 डिग्री रहा, जबकि पटना का तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार रात से पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले दिन यानी गुरुवार को दिन में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं, उत्तर और पूर्वी बिहार में आंधी-बारिश की संभावना बन रही है। 17 जून को मानसून पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते बिहार में दस्तक दे सकता है।राजस्थान में आज हीटवेव का रेड अलर्टहरियाणा में 2 दिन चलेगी लूयूपी में हीटवेव- इस वक्त झांसी सबसे गर्मयूपी में कल से बदलेगा मौसम, बारिश होगी
19 Districts Bihar Today Weather Update Bhaskar Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बक्सर-भोजपुर समेत 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट: बिहार के 32 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, 7 जिलों का ता...मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 14 मई सुबह 8:30 बजे से 15 मई सुबह 8:30 बजे तक बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। Change in weather in Bihar
Read more »
20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तयHP Pre-Monsoon Update: 20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय, IMD का अलर्ट
Read more »
कोटा-भीलवाड़ा समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश: 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार; श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा ...Rajasthan Weather Forecast Latest Update; आंधी से महिला पर गिरा पेड़, महिला की मौत: राजस्थान के 4 जिलों में रेड अलर्ट,नौतपा से शुरू हो सकता है बारिश का दौर
Read more »
सावधान! बिहार के 27 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आज मौसम काटेगा गदरBihar Weather Today: बिहार के 27 जिलों में होगी भारी बारिश, आज मौसम काटेगा गदर, IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट
Read more »
बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: 30-40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा; बाकी जिलों में उमस भरी ...मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान करेगी। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, rain alert in 12 districts of bihar know bihar weather latest...
Read more »
सावधान! बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में आसमान से बरस रही आगBihar Weather Today: सावधान! आंधी-तूफान....बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में आसमान से बरस रही आग
Read more »
