हरियाणा डीजीपी को हटाने के लिए 48 घंटे की मोहलत, IPS अधिकारी की आत्महत्या मामले में

राज्य News

हरियाणा डीजीपी को हटाने के लिए 48 घंटे की मोहलत, IPS अधिकारी की आत्महत्या मामले में
हरियाणाआईपीएस अधिकारीआत्महत्या
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 54 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

चंडीगढ़ में हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में 31 सदस्यीय समिति ने चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार को डीजीपी शत्रुजीत कपूर को हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। समिति ने इस मामले में न्याय की मांग करते हुए न्यायिक जांच की मांग की है और परिवार ने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

चंडीगढ़: हरियाणा के आईपीसी अधिकारी वाई पूरण कुमार के परिवार की मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए 31 सदस्यीय समिति c ने चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार को राज्य के पुलिस प्रमुख शत्रुजीत कपूर को उनके पद से हटाने के लिए 48 घंटे की मोहलत दी है। भारतीय पुलिस सेवा के 2001 बैच के अधिकारी कुमार ने सात अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने घर पर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आठ पन्नों का अंतिम नोट छोड़ा था। इसमें कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। हरियाणा डीजीपी को पद से हटाने के लिए 48 घंटे की मोहलतपुलिस महानिदेशक कपूर उन पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं, जिन पर कुमार की पत्नी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अमनीत पी कुमार ने उनके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। समिति ने कपूर को उनके पद से हटाने के लिए 48 घंटे की मोहलत देने का निर्णय रविवार को सेक्टर-20 स्थित गुरु रविदास भवन में आयोजित एक महापंचायत में लिया। कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात था।महापंचायत में क्या हुआ?समिति के प्रवक्ता ने महापंचायत के बाद पत्रकारों को बताया कि हरियाणा के डीजीपी और रोहतक के पूर्व पुलिस अधीक्षक को इस मामले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हरियाणा सरकार को डीजीपी को उनके पद से हटा देना चाहिए। हमने 48 घंटे की मोहलत दी है, जिसके बाद हम आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे। कुमार रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी मौत को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया गया है, क्योंकि परिवार ने उनकी मांगें पूरी होने तक इसके लिए सहमति देने से इनकार कर दिया है।जब महापंचायत में हुआ हंगामामहापंचायत में उस वक्त हंगामा भी देखने को मिला, जब कुछ साल पहले अपना अलग संगठन बनाने वाले हरियाणा के पूर्व सांसद राज कुमार सैनी ने कथित तौर पर एक विवादास्पद टिप्पणी की। हालांकि, आयोजकों के शांति बनाए रखने की अपील करने के बाद लोग शांत हो गए। महापंचायत में आईपीएस अधिकारी के परिवार की ओर से एक संदेश पढ़ा गया, जिसमें न्याय की उनकी लड़ाई में समर्थन की अपील की गई। समिति में शामिल गुरमैल सिंह ने कहा कि महापंचायत के दौरान मामले की न्यायिक जांच की मांग भी उठाई गई।कुमार के परिवार और दलित समुदाय को किस बात की आशंकासमिति के एक अन्य सदस्य करमवीर ने कहा कि कुमार के परिवार और दलित समुदाय को आशंका है कि अगर मृतक अधिकारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया, तो सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर परिवार को न्याय नहीं मिला, तो हम आगे के कदम पर निर्णय लेंगे.

..। हम जानना चाहते हैं कि चंडीगढ़ पुलिस की ओर से गठित विशेष जांच दल ने इस मामले में अब तक क्या किया है। सफाई कर्मचारियों के संघ ने परिवार के प्रति समर्थन जताया करमवीर ने कहा कि चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारियों के एक संघ ने परिवार के प्रति समर्थन जताया है। कुमार की ओर से छोड़े गए ‘अंतिम नोट’ में हरियाणा के डीजीपी कपूर और रोहतक के पूर्व एसपी नरेंद्र बिजारणिया सहित आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर कथित तौर पर उन्हें परेशान करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। हरियाणा सरकार ने शनिवार को बिजारणिया का तबादला कर दिया था और उनकी जगह आईपीएस अधिकारी सुरिंदर सिंह भोरिया को नियुक्त किया था।एफआईआर में संशोधन चंडीगढ़ पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कुमार की पत्नी ने कपूर और बिजारणिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-108 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। कुमार की पत्नी ने शुक्रवार को दावा किया कि मामले के सिलसिले में दर्ज एफआईआर में अधूरी जानकारी शामिल की गई है। उन्होंने सभी आरोपियों के नामों को सही ढंग से दर्शाने के लिए एफआईआर में संशोधन की मांग की थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

हरियाणा आईपीएस अधिकारी आत्महत्या डीजीपी जांच

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPS पूरन कुमार सुसाइड केस: रोहतक एसपी नरेंद्र बिजराणिया हटाए गए, सुरेंद्र सिंह को मिली कमानIPS पूरन कुमार सुसाइड केस: रोहतक एसपी नरेंद्र बिजराणिया हटाए गए, सुरेंद्र सिंह को मिली कमानआईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में शनिवार को हरियाणा सरकार ने बड़ा एक्शन लिया। रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजराणिया को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस सुरेंद्र सिंह भौरिया को जिम्मेदारी दी गई है। बिजराणिया और डीजीपी शत्रुजीत कपूर पर आईपीएस को प्रताड़ित करने के आरोप हैं। इससे पहले पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पूरन कुमार के पार्थिव शरीर को पीजीआई...
Read more »

बसपा अध्यक्ष मायावती की मांग, IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण की हो स्वतंत्र जांचबसपा अध्यक्ष मायावती की मांग, IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण की हो स्वतंत्र जांचIPS Officer Y Puran Kumar Suicide Case: घटना के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। हरियाणा सरकार इस घटना को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से ले और लीपापोती का प्रयास न करे। जांच के नाम पर खानापूर्ति भी नहीं होनी चाहिए, जैसे कि आरोप लगने शुरू हो गये हैं।
Read more »

हरियाणा IPS सुसाइड केस में एक्शन, रोहतक SP को हटाया: मंत्री विज पहुंचे, सुसाइड नोट में इनका भी जिक्र; फैमिल...हरियाणा IPS सुसाइड केस में एक्शन, रोहतक SP को हटाया: मंत्री विज पहुंचे, सुसाइड नोट में इनका भी जिक्र; फैमिल...हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड के विवाद के बीच शनिवार को रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया को हटा दिया गया। उनकी जगह IPS अफसर सुरेंद्र सिंह भौरिया को SP लगाया गया है। फिलहाल बिजारणिया को कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई।Haryana IPS Officer Y Puran Kumar Suicide Case Update.
Read more »

IPS Officers Suicide: Rohtak SP Among Nine Officers Accused Of Harassment TransferredIPS Officers Suicide: Rohtak SP Among Nine Officers Accused Of Harassment TransferredThe transfer comes amid mounting pressure from the deceased officers family, Dalit organizations, and political parties demanding accountability for what they describe as systematic persecution that allegedly drove the senior IPS officer to take his
Read more »

IPS Puran Kumar: ADGP सुसाइड केस में क्यों खुलकर सामने नहीं आए IAS-IPS एसोसिएशन; प्रदेश एसो. के हैं अलग सुरIPS Puran Kumar: ADGP सुसाइड केस में क्यों खुलकर सामने नहीं आए IAS-IPS एसोसिएशन; प्रदेश एसो. के हैं अलग सुरहरियाणा के सीनियर आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में शनिवार को रोहतक के एसपी को हटाया दिया गया है। हालांकि आरोपियों पर दर्ज एफआईआर को देखें तो वे इस केस में छोटी
Read more »

'DGP को हटाएं, वरना करेंगे देशव्यापी आंदोलन...', IPS पूरन सुसाइड केस में महापंचायत का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम'DGP को हटाएं, वरना करेंगे देशव्यापी आंदोलन...', IPS पूरन सुसाइड केस में महापंचायत का सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटमIPS पूरन कुमार सुसाइड केस में महापंचायत ने डीजीपी को पद से हटाने की मांग की है. साथ ही कहा कि अगर ये मांग पूरी नहीं हुई, तो देशव्यापी आंदोलन करेंगे. इसे लेकर महापंचायत ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:29:49