हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड के विवाद के बीच शनिवार को रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया को हटा दिया गया। उनकी जगह IPS अफसर सुरेंद्र सिंह भौरिया को SP लगाया गया है। फिलहाल बिजारणिया को कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई।Haryana IPS Officer Y Puran Kumar Suicide Case Update.
मंत्री विज पहुंचे, सुसाइड नोट में इनका भी जिक्र; फैमिली बोली-जबरदस्ती डेडबॉडी PGI ले गएहरियाणा के IPS अफसर पूरन कुमार के रिश्तेदार ने कहा कि जबरदस्ती डेडबॉडी PGI शिफ्ट की गई। वहीं मंत्री अनिल विज भी श्रद्धांजलि देने के लिए कोठी पर पहुंचे। रोहतक में कांग्रेस व सामाजिक संगठनों ने SP आवास का घेराव किया। हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड के विवाद के बीच शनिवार को रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया को हटा दिया गया। उनकी जगह IPS अफसर सुरेंद्र सिंह भौरिया को SP लगाया गया है। फिलहाल बिजारणिया को कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई।पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी.
कुमार की मांग है कि DGP शत्रुजीत कपूर और SP नरेंद्र बिजारणिया को हटाकर गिरफ्तार किया जाए। इन्होंने ही पूरन कुमार को करप्शन केस में फंसाया है। अभी सरकार ने DGP पर कोई फैसला नहीं लिया है। उधर, आज पांचवें दिन पूरन कुमार की डेडबॉडी सेक्टर 16 गवर्नमेंट अस्पताल से PGI शिफ्ट की गई है। परिवार का आरोप है कि उनकी मर्जी के खिलाफ डेडबॉडी PGI ले जाई गई। अमनीत पी. कुमार के भाई व आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती डेडबॉडी PGI ले गए। एक ADGP लेवल का अधिकारी चला गया। इसे 5 दिन हो गए, लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला। वहीं, मंत्री अनिल विज भी पूरन कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूरन कुमार के सुसाइड नोट में अनिल विज का भी जिक्र था। उन्होंने लिखा था कि मेरी शिकायतों पर 2023 में विज की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसके बाद भी मेरा उत्पीड़न नहीं थमा। पूरन कुमार के परिवार और अनुसूचित समाज ने मिलकर 31 सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी अब कानूनी लड़ाई लड़ेगी। कमेटी जल्दी मीडिया के सामने आकर परिवार की मांगें रख सकती है। 11 अक्टूबर की सुबह IPS अफसर वाई पूरन कुमार की डेडबॉडी एम्बुलेंस में चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल से PGI शिफ्ट की गई।पोस्टमॉर्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच चंडीगढ़ के DGP सागर प्रीत हुड्डा, IG पुष्पेंद्र कुमार और SSP कंवरदीप कौर अमनीत पी. से बातचीत करने के लिए सेक्टर-24 स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। DGP सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि परिवार से बातचीत जारी है। उनकी सहमति के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।पूरन कुमार के सुसाइड केस में कार्रवाई को कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की मांग है कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हिसार में रविदास महासभा ने मीटिंग बुलाई है। वहीं रोहतक में भी सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरे और SP आवास का घेराव किया।शुक्रवार रात को CM हाउस में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, होम सेक्रेटरी डॉ. सुमिता मिश्रा और IAS अफसर राज शेखर वुंडरू से मीटिंग की। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में सरकार DGP शत्रुजीत कपूर पर कार्रवाई के लिए तैयार हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद DGP कपूर को हटाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो IAS अधिकारी ओपी सिंह, आलोक मित्तल और अरशिंद्र सिंह चावला DGP की दौड़ में हैं।पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप परपिछले 5 सालों में 10 अक्टूबर सबसे ठंडी रातछत्तीसगढ़ में 2-3 दिन में मानसून वापसी के आसारबिहार से मानसून की विदाईMP में रातें हुईं ठंडी,22-शहरों में पारा 20° से नीचे
Suicide Reason Y Puran Kumar IPS Officer Rohtak Police Training College Y Puran Kumar Wife Aman Haryana Police IPS Suicide
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPS વાય પૂરનકુમાર આત્મહત્યા કેસ: પત્ની અમનીતે DGP અને SP વિરુદ્ધ નોંધાવી ફરિયાદ, ચોંકાવનારા નામ સામે આવ્યાઆઈપીએસ અધિકારી વાય પૂરનકુમારની આત્મહત્યાના મામલે ચોંકાવનારા ખુલાસા થઈ રહ્યા છે. પત્ની અમનીતે હવે બે અધિકારીઓ વિરુદ્ધ ફરિયાદ દાખલ કરી છે. વધુ વિગતો જાણો.
Read more »
IPS अधिकारी की पत्नी ने CM को लिखा पत्र, पति की आत्महत्या मामले में गंभीर आरोपहरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी, IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं. अमनीत ने पुलिस पर FIR दर्ज न करने का आरोप लगाया है क्योंकि इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं. उन्होंने जातिगत भेदभाव और जांच को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है।
Read more »
IPS Y Puran Kumar Case: सुसाइड करने वाले IPS की पत्नी IAS अमनीत से मिले मुख्यमंत्री सैनी, घरवालों की मांग पर दिया ये जवाबहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार के सरकारी आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। अमनीत के पति आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मुख्यमंत्री सैनी ने अमनीत को उचित कार्रवाई का आश्वासन...
Read more »
हरियाणा IPS सुसाइड, DGP और SP को हटाएगी सरकार: इनके नाम सुसाइड नोट में, IAS पत्नी बोलीं- ये मर्डर; तीसरे दि...Haryana IPS Y Puran Kumar Suicide Case LIVE Updates; हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की IAS अफसर पत्नी अमनीत पी. कुमार से आज CM नायब सैनी ने मुलाकात की।
Read more »
IPS पूरन सुसाइड केस में एक्शन, DGP शत्रुजीत कपूर समेत 14 अधिकारियों पर केस दर्जपुलिस ने आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या IPS Puran Suicide मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत 14 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत हुई है। पीड़ित परिवार के दबाव और मुख्यमंत्री की सक्रियता के बाद यह कदम उठाया गया। पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में जातीय भेदभाव का आरोप लगाया था, जिसके बाद...
Read more »
IPS पूरन सुसाइड मामले में एक्शन, पद से हटाए गए रोहतक SP... फाइनल नोट में था नामहरियाणा के आईपीएस अधिकारी और एडीजीपी वाई पूरन सुसाइड मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इसी बीच रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया को हटा दिया गया है. वाई पूरन ने सुसाइड नोट में नरेंद्र बिजरानिया का भी जिक्र किया था.
Read more »
