आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में शनिवार को हरियाणा सरकार ने बड़ा एक्शन लिया। रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजराणिया को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस सुरेंद्र सिंह भौरिया को जिम्मेदारी दी गई है। बिजराणिया और डीजीपी शत्रुजीत कपूर पर आईपीएस को प्रताड़ित करने के आरोप हैं। इससे पहले पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पूरन कुमार के पार्थिव शरीर को पीजीआई...
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन सिंह की आत्महत्या मामले में हरियाणा सरकार ने शनिवार को बड़ा एक्शन लिया। रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजराणिया को हटा दिया गया। उनकी जगह आईपीएस सुरेंद्र सिंह भौरिया को जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से आदेश जारी किए गए इस मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत जिन 14 अफसरों पर पूरन कुमार को प्रताड़ित करने के आरोप हैं उनमें बिजराणिया का भी नाम है। इससे पहले आईपीएस पूरन कुमार के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई ले जाया गया। इस पर परिवार ने विराेध जताया। उनका कहना था कि उनकी सहमति के बगैर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। वहीं, चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों का कहना है आईपीएस के परिवार की सहमति के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, वाई पूरन कुमार के शव को पहले सेक्टर 16 मोर्चरी में रखा गया था और अब उन्हें पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई ले जाया गया है। परिवार ने की आरोपित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, पोस्टमार्टम में फिर देरी मंगलवार को आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपनी मौत के लिए हरियाणा के कई वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था। उनकी मौत के चार दिन बाद भी परिवार ने उनके शव का पोस्टमार्टम करवाने की सहमति नहीं दी है। पूरन की पत्नी आईएएस अफसर अमनीत पी कुमार की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन परिवार का आरोप है आरोपितों को जानबूझ कर बचाया जा रहा है। शनिवार सुबह पूरन कुमार के शव को पीजीआइ पहुंचाया गया, लेकिन वहां परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने शनिवार सुबह अमनीत पी कुमार से मुलाकात भी की थी।.
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन सिंह की आत्महत्या मामले में हरियाणा सरकार ने शनिवार को बड़ा एक्शन लिया। रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजराणिया को हटा दिया गया। उनकी जगह आईपीएस सुरेंद्र सिंह भौरिया को जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल की ओर से आदेश जारी किए गए इस मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत जिन 14 अफसरों पर पूरन कुमार को प्रताड़ित करने के आरोप हैं उनमें बिजराणिया का भी नाम है। इससे पहले आईपीएस पूरन कुमार के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई ले जाया गया। इस पर परिवार ने विराेध जताया। उनका कहना था कि उनकी सहमति के बगैर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। वहीं, चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों का कहना है आईपीएस के परिवार की सहमति के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, वाई पूरन कुमार के शव को पहले सेक्टर 16 मोर्चरी में रखा गया था और अब उन्हें पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई ले जाया गया है। परिवार ने की आरोपित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, पोस्टमार्टम में फिर देरी मंगलवार को आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपनी मौत के लिए हरियाणा के कई वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था। उनकी मौत के चार दिन बाद भी परिवार ने उनके शव का पोस्टमार्टम करवाने की सहमति नहीं दी है। पूरन की पत्नी आईएएस अफसर अमनीत पी कुमार की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन परिवार का आरोप है आरोपितों को जानबूझ कर बचाया जा रहा है। शनिवार सुबह पूरन कुमार के शव को पीजीआइ पहुंचाया गया, लेकिन वहां परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने शनिवार सुबह अमनीत पी कुमार से मुलाकात भी की थी।
Pooran Kumar Death Investigation Police Postmortem Controversy Family Protests Postmortem PGI Postmortem IPS Officer Suicide Police Investigation Crime News Suicide Case Pooran Kumar Panchkula News Panchkula Latest News Panchkula News In Hindi Panchkula Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन हैं SSP अनुराग आर्य? बरेली में नॉनस्टॉप एनकाउंटर, कॉलेज फेलियर के IPS बनने की पूरी कहानी तो जानिएBareilly SSP IPS Anurag Arya Story: बरेली एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चल नॉन-स्टॉप कार्रवाई जारी है। ये एनकाउंटर उसी का परिणाम है, जिसके बाद यहां के एसपी अनुराग आर्य चर्चा में हैं। आइए जानते हैं अनुराग के IPS बनने की कहानी...
Read more »
IPS अधिकारी की पत्नी ने CM को लिखा पत्र, पति की आत्महत्या मामले में गंभीर आरोपहरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी, IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं. अमनीत ने पुलिस पर FIR दर्ज न करने का आरोप लगाया है क्योंकि इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं. उन्होंने जातिगत भेदभाव और जांच को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है।
Read more »
IPS Y Puran Kumar Case: सुसाइड करने वाले IPS की पत्नी IAS अमनीत से मिले मुख्यमंत्री सैनी, घरवालों की मांग पर दिया ये जवाबहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार के सरकारी आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। अमनीत के पति आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मुख्यमंत्री सैनी ने अमनीत को उचित कार्रवाई का आश्वासन...
Read more »
IPS सुसाइड केस में नया खुलासा: पूरन कुमार को मेन पोस्टिंग मिलने से नाराज थे बड़े अफसर; जानबूझकर खुड्...haryana-ips-officer-suicide-case-controversy-update, हरियाणा के सीनियर IPS अफसर पूरन कुमार के सुसाइड का मामला शांत होता नहीं दिख रहा। उनकी पत्नी और प्रदेश की वरिष्ठ IAS अफसर अमनीत पी.
Read more »
IPS पूरन सुसाइड केस में एक्शन, DGP शत्रुजीत कपूर समेत 14 अधिकारियों पर केस दर्जपुलिस ने आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या IPS Puran Suicide मामले में डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत 14 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत हुई है। पीड़ित परिवार के दबाव और मुख्यमंत्री की सक्रियता के बाद यह कदम उठाया गया। पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में जातीय भेदभाव का आरोप लगाया था, जिसके बाद...
Read more »
हरियाणा के IPS अधिकारी की आत्महत्या: पत्नी ने एफआईआर में संशोधन की मांग कीहरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में, उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार ने एफआईआर में अधूरी जानकारी और एससी/एसटी अधिनियम की कमजोर धाराओं पर सवाल उठाते हुए संशोधन की मांग की है। उन्होंने सभी आरोपियों के नामों को सही ढंग से दर्शाने और पति के शव का पोस्टमार्टम न्याय मिलने तक नहीं कराने की बात भी कही है।
Read more »
