IPS सुसाइड केस में नया खुलासा: ​​​​​​​पूरन कुमार को मेन पोस्टिंग मिलने से नाराज थे बड़े अफसर; जानबूझकर खुड्...

Haryana Ips Officer Y Puran Kumar Suicide Case News

IPS सुसाइड केस में नया खुलासा: ​​​​​​​पूरन कुमार को मेन पोस्टिंग मिलने से नाराज थे बड़े अफसर; जानबूझकर खुड्...
HaryanaIPS OfficerSuicide
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 240 sec. here
  • 30 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 186%
  • Publisher: 51%

haryana-ips-officer-suicide-case-controversy-update, हरियाणा के सीनियर IPS अफसर पूरन कुमार के सुसाइड का मामला शांत होता नहीं दिख रहा। उनकी पत्नी और प्रदेश की वरिष्ठ IAS अफसर अमनीत पी.

​​​​​​​पूरन कुमार को मेन पोस्टिंग मिलने से नाराज थे बड़े अफसर; जानबूझकर खुड्‌डेलाइन वालीं पोस्टें दींइसी सोफे पर बैठकर आईपीएस वाई पूरन कुमार ने सुसाइड किया था। इनसेट में पूरन कुमार और उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार की फाइल फोटो। हरियाणा के सीनियर IPS अफसर पूरन कुमार के सुसाइड केस में नए खुलासे हो रहे हैं। SC बिरादरी के कई IAS अफसरों ने दावा किया है कि पूरन कुमार को रोहतक रेंज के IG जैसी मेन पोस्टिंग मिलने से कई बड़े अफसर नाराज थे और उन्हें किसी भी कीमत पर डाउन करना चाहते थे।इस बीच हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में शामिल SC वर्ग के IAS-IPS और HCS अफसर खुलकर पूरन कुमार के परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। एक वरिष्ठ IAS अफसर ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में नाम न छापने की शर्त पर कहा- SC कम्युनिटी से आने वाले वरिष्ठ IPS अफसर पूरन कुमार को लंबे अरसे से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनकी सीनियोरिटी को नजरअंदाज करके नॉन कैडर वाली पोस्टिंग दी जा रही थीं। उन्हें मार्च-2023 में आईजी होमगार्ड लगा दिया गया। पूरन कुमार ने अक्टूबर 2023 में चीफ सेक्रेटरी से शिकायत भी की थी कि उन्हें नॉन कैडर-नॉन एग्जिस्टिंग पोस्ट पर लगाया जा रहा है। इसके 9 महीने बाद, नवंबर 2023 में हुए प्रशासनिक फेरबदल में पूरन कुमार को IG लगा दिया गया। हालांकि ये कैडर पोस्ट थी, लेकिन पुलिस महकमे में इसे मेन स्ट्रीम का पद नहीं माना जाता। वरिष्ठ IAS अफसर के मुताबिक, अप्रैल–2025 में जब पूरन कुमार किसी तरह अपने बूते रोहतक रेंज के IG की मेन स्ट्रीम वाली पोस्टिंग पाने में कामयाब हो गए तो राज्य के कई बड़े अफसरों की भौंहे तन गईं। ये अफसर किसी भी कीमत पर पूरन कुमार को डाउन करना चाहते थे। 5 महीने बाद 29 सितंबर 2025 में पूरन कुमार को रोहतक रेंज के IG पद से हटाकर सुनारिया में बने पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज भेज दिया गया। वहां ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद पूरन कुमार दो अक्टूबर को पांच दिन की छुट्टी पर चले गए। 8 अक्टूबर को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी लेकिन उससे एक दिन पहले, 7 अक्टूबर को उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।जानिए वाई पूरन कुमार के साथ कैसे हुआ भेदभाव.

..एससी बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ IAS अफसर के मुताबिक, रोहतक रेंज के IG बन जाने वाले पूरन कुमार को नीचा दिखाने के मकसद से ही एक शराब कारोबारी की शिकायत पर रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में उस जूनियर अफसर से FIR दर्ज कराई गई जो कुछ दिन पहले तक वहां पूरन कुमार को सैल्यूट मारा करता था। बेशक इस FIR में पूरन कुमार के गनमैन सुशील को नामजद किया गया लेकिन असल मंशा पूरन कुमार को फंसाने की थी। इसी वजह से FIR में नौ बार उनका, IG रोहतक और IG ऑफिस का जिक्र किया गया। इस पूरी कवायद का मकसद पूरन कुमार को अपमानित महसूस कराना था। यही नहीं, नियम ये है कि यदि ADGP लेवल के किसी अफसर की करप्शन की शिकायत हो तो उसकी जांच DG लेवल का अधिकारी ही कर सकता है, लेकिन रोहतक में दर्ज FIR के मामले में ऐसा नहीं हुआ।एससी वर्ग से जुड़े तमाम अफसरों और समाज के लोगों ने दिवंगत पूरन कुमार के परिवार को पूरा समर्थन दिया है। साथ ही कहा कि इस केस को दो चरणों में देखना चाहिए। पहला– मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया पर तुरंत FIR कर उनकी अरेस्ट व सस्पेंशन हो। दूसरा– सुसाइड नोट में जिन अफसरों पर जातीय आधार पर उत्पीड़न के आरोप हैं, उनकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए। CBI जांच की मांग भी हो सकती है।पूरन कुमार की पत्नी और हरियाणा की सीनियर IAS अफसर अमनीत पी कुमार ने बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-11 थाने में शिकायत दी। इसमें डीजीपी और रोहतक एसपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि वीरवार को जब CM नायब सैनी उनके आवास पर शोक जताने पहुंचे तो अमनीत पी कुमार ने दूसरी रिप्रेजेंटेशन दी। इसमें मांग की गई कि उनके पति के सुसाइड नोट में जितने अफसरों के नाम हैं, उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सबकी अरेस्ट हो। सुसाइड नोट में 15 मौजूदा या रिटायर्ड IAS-IPS अफसरों के नाम हैं। बुधवार को आईजी पूरन कुमार की पत्नी से मिलने के लिए आए चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने मीडिया से बात की थी। मगर, उन्होंने कार्रवाई से संबंधी कोई जानकारी नहीं दी थी।इस बीच चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार देर रात तकरीबन साढ़े 10 बजे इस मामले में FIR दर्ज कर ली। इस FIR में उन सभी को आरोपी बनाया गया है जिनके नाम पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखे थे। उन्होंने सुसाइड नोट में हरियाणा के 15 IAS-IPS अफसरों के नाम लिखे थे। चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में जिनके नाम थे, उन सभी को आरोपी बनाया गया है। हालांकि अमनीत पी. कुमार ने बुधवार रात को शत्रुजीत कपूर और नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ ही केस दर्ज करने और उन्हें तुरंत अरेस्ट करने की लिखित शिकायत दी थी।पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस ने FIR भारत न्याय संहिता की धारा 108, 3 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 के तहत दर्ज की है। BNS की धारा 108 तब लगाई जाती है जब दो या दो से अधिक व्यक्ति मिलकर किसी को सुसाइड के लिए उकसाते हैं। इसमें अधिकतम 10 साल तक की कैद और जुर्माना लगाया जा सकता है। इसी तरह SC/ST एक्ट की धारा 3 पिछड़े वर्ग के किसी सदस्य को किसी भी स्थान पर जानबूझकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने या डराने पर लगाई जाती है। इसके तहत 6 महीने से 5 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।गुरुवार को हरियाणा सीएम नायब सैनी पूरन कुमार की पत्नी और आईएएस अफसर अमनीत पी. कुमार से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। वहां CM सैनी ने करीब 1 घंटे अलग कमरे में अमनीत पी. कुमार के साथ बात की। अमनीत पी. कुमार ने CM को 2 पेज की शिकायत सौंपी। इसमें पूरन कुमार के सुसाइड नोट में जिन अफसरों के नाम लिखे हैं, उन्हें सस्पेंड व अरेस्ट करने और अपने परिवार को सिक्योरिटी देने की मांग की। अमनीत पी कुमार ने सीएम से यहां तक कह दिया कि ये सुसाइड नहीं, एक तरह से मर्डर का केस है।सूत्रों के मुताबिक DGP शत्रुजीत कूपर को जबरन छुट्टी और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया को हटाने के लिए सरकार कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इसको लेकर चंडीगढ़ सीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग भी हुई। पूरन कुमार के परिवार के दबाव को देखते हुए संभावना है कि सरकार की ओर से जल्द ऑर्डर भी जारी कर दिए जाएं।गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचते ही सीएम सैनी ने DGP शत्रुजीत कपूर से एयरपोर्ट पर ही मुलाकात की। CM ने उनसे पूरी रिपोर्ट ली। CM से पहले हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी और गृह सचिव सुमिता मिश्रा सेक्टर-24 में अमनीत पी. कुमार के सरकारी आवास पर पहुंचे। इसके साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल भी अमनीत से मुलाकात करने पहुंचे।अमनीत पी. कुमार ने बुधवार शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने में हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि DGP और SP ने उनके पति का उत्पीड़न किया, जातिगत भेदभाव किया और उन्हें प्रताड़ित किया। SC/ST समुदाय से होने के कारण उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।हरियाणा IPS सुसाइड केस- तीसरे दिन FIR:IAS पत्नी बोलीं- ये मर्डर; DGP-SP को हटाएगी सरकार, इनके नाम सुसाइड नोट में हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड के तीसरे दिन, गुरुवार देर शाम को चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। सेक्टर-11 थाने में 156 नंबर ये FIR भारत न्याय संहिता की धारा 108, 3 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 के तहत दर्ज की गई है। सुसाइड नोट को आधार मानते हुए ही आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही MP में रातें ठंडीइंदौर में रात का तापमान गिरा, हल्की ठंड का एहसासहरियाणा में अब से रात का तापमान गिरेगादो दिन में झारखंड से लौटेगा मानसून

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Haryana IPS Officer Suicide SC Community DGP Shatrujeet Kapur Bureaucracy IAS Officers Chief Secretary Anurag Rastogi CM Nayab Saini Targeting Vulnerable Sections Gangsters False Complaints Arrests Constitutional Procedure System Failure Political Gains D. Suresh FIR Arrest Suspension Suicide Note Fear Family Anger.

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPS Puran Suicide: रिश्वत मामले में आया था IPS का नाम, गनमैन की गिरफ्तारी के बाद खुद को मारी गोली; 9 पेज का नोट बरामदIPS Puran Suicide: रिश्वत मामले में आया था IPS का नाम, गनमैन की गिरफ्तारी के बाद खुद को मारी गोली; 9 पेज का नोट बरामदहरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 2001 बैच के आईपीएस अफसर थे। उनकी पोस्टिंग रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में हुई थी। दूसरी ओर उनके गनमैन सुशील के विरुद्ध रोहतक में एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें उस पर शराब कारोबारी से पैसे मांगने का आरोप था। पुलिस मामले की...
Read more »

हरियाणा- IPS सुसाइड के पीछे करप्शन केस संभव: पत्नी-2 IPS को भेजे आखिरी लेटर में बड़े अफसरों के नाम; IAS पत्न...हरियाणा- IPS सुसाइड के पीछे करप्शन केस संभव: पत्नी-2 IPS को भेजे आखिरी लेटर में बड़े अफसरों के नाम; IAS पत्न...हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में आज पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर 16 के शव दाह गृह में रखवाया गया है। प्रशासन पोस्टमॉर्टम पैनल के तहत कराएगा। चूंकि आईपीएस की आईएएस पत्नी अमनीत कुमार हरियाणा के मुख्यमंत्री
Read more »

9 पन्नों का सुसाइड नोट, कई बड़े अधिकारियों के नाम... IPS वाई पूरन कुमार आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा9 पन्नों का सुसाइड नोट, कई बड़े अधिकारियों के नाम... IPS वाई पूरन कुमार आत्महत्या केस में बड़ा खुलासाHaryana IPS Suicide Case: पुलिस ने बताया कि पूरन कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उनकी बेटी को उनका शव बेसमेंट में मिला।
Read more »

वरिष्ठ पोलीस अधिकाऱ्यानं संपवलं आयुष्य; आठ पानी चिठ्ठीत जातीचा उल्लेख करत..., पत्नीचा आक्रोश!वरिष्ठ पोलीस अधिकाऱ्यानं संपवलं आयुष्य; आठ पानी चिठ्ठीत जातीचा उल्लेख करत..., पत्नीचा आक्रोश!IPS officer suicide case : वरिष्ठांकडून जातीय भेदभाव, मानसिक छळ. वरिष्ठ पोलीस अधिकाऱ्याच्या आत्महत्येपूर्वी चिठ्ठीत कैक धक्कादायक खुलासे...
Read more »

IPS अधिकारी की पत्नी ने CM को लिखा पत्र, पति की आत्महत्या मामले में गंभीर आरोपIPS अधिकारी की पत्नी ने CM को लिखा पत्र, पति की आत्महत्या मामले में गंभीर आरोपहरियाणा के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी, IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं. अमनीत ने पुलिस पर FIR दर्ज न करने का आरोप लगाया है क्योंकि इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं. उन्होंने जातिगत भेदभाव और जांच को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है।
Read more »

IPS Y Puran Kumar Case: सुसाइड करने वाले IPS की पत्नी IAS अमनीत से मिले मुख्यमंत्री सैनी, घरवालों की मांग पर दिया ये जवाबIPS Y Puran Kumar Case: सुसाइड करने वाले IPS की पत्नी IAS अमनीत से मिले मुख्यमंत्री सैनी, घरवालों की मांग पर दिया ये जवाबहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार के सरकारी आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। अमनीत के पति आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मुख्यमंत्री सैनी ने अमनीत को उचित कार्रवाई का आश्वासन...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:47:15