यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज पर 146 करोड़ रुपये की डायफ्राम वाल परियोजना एक साल बाद भी 65 ही पूरी हुई है। निर्माण कार्य की धीमी गति और एजेंसी की लापरवाही चिंता का विषय बनी हुई है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने भी इस पर नाराजगी जताई थी।
संवाद सहयोगी, छछरौली । हथनीकुंड बैराज की सुरक्षा के लिए 146 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे डायफ्राम वाल का निर्माण कार्य की चाल धीमी है। कार्य शुरू हुए एक वर्ष बीत जाने के बाद भी मात्र 65 प्रतिशत तक ही सिमट कर रह गया है। निर्माण की धीमी गति और एजेंसी की लापरवाही को लेकर अब विभागीय स्तर पर भी चिंता बढ़ने लगी है। बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में खिसकाव की समस्या को देखते हुए इसकी मजबूती और सुरक्षा के लिए डायफ्राम वाल का निर्माण किया जा रहा है। इस दीवार का उद्देश्य बरसात के दौरान संभावित जल दबाव और कटाव से बैराज को सुरक्षित रखना है ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव किया जा सके। यह परियोजना सिंचाई विभाग की देखरेख में चलाई जा रही है। केंद्रीय जल आयोग भी इसकी मानिटरिंग कर रहा है। इसके बावजूद निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार निर्माण एजेंसी के पास न तो पर्याप्त मात्रा में भारी मशीनरी उपलब्ध है और न ही पर्याप्त मैनपावर, जिसके चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। तकनीकी दृष्टि से इस परियोजना में लगभग 100 मीटर की गहराई तक खोदाई की आवश्यकता है। जिसके लिए अत्याधुनिक और भारी मशीनों का उपयोग अनिवार्य है। मौके पर कैट-300 और कैट-500 जैसी अपेक्षाकृत छोटी मशीनों से ही कार्य चलाया जा रहा है। जिसके कारण खोदाई की गति बार-बार बाधित हो रही है। बताया जा रहा है कि एजेंसी अब तक कैट-900 जैसी भारी मशीन साइट पर नहीं ला पाई है जो इस प्रकार के गहरे निर्माण कार्य के लिए जरूरी मानी जाती है। मशीनरी की कमी के कारण कई बार कार्य रुक-रुक कर चला। जिससे तय समय सीमा में काम पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। सिंचाई मंत्री कर चुकी दौरा, जताई थी नाराजगी मामले को लेकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी पहले ही नाराजगी जता चुकी हैं। पिछले बरसाती सीजन के तुरंत बाद उन्होंने स्वयं हथनीकुंड बैराज का दौरा किया था। निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों और एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई थी। मंत्री के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्य की गति में अपेक्षित सुधार नहीं देखा गया है। लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई सिंचाई विभाग के एसई प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एजेंसी को 31 मई तक हर हाल में कार्य पूरा करना होगा। इस बारे निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एजेंसी को मशीनरी और मैनपावर बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।.
संवाद सहयोगी, छछरौली । हथनीकुंड बैराज की सुरक्षा के लिए 146 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे डायफ्राम वाल का निर्माण कार्य की चाल धीमी है। कार्य शुरू हुए एक वर्ष बीत जाने के बाद भी मात्र 65 प्रतिशत तक ही सिमट कर रह गया है। निर्माण की धीमी गति और एजेंसी की लापरवाही को लेकर अब विभागीय स्तर पर भी चिंता बढ़ने लगी है। बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में खिसकाव की समस्या को देखते हुए इसकी मजबूती और सुरक्षा के लिए डायफ्राम वाल का निर्माण किया जा रहा है। इस दीवार का उद्देश्य बरसात के दौरान संभावित जल दबाव और कटाव से बैराज को सुरक्षित रखना है ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव किया जा सके। यह परियोजना सिंचाई विभाग की देखरेख में चलाई जा रही है। केंद्रीय जल आयोग भी इसकी मानिटरिंग कर रहा है। इसके बावजूद निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार निर्माण एजेंसी के पास न तो पर्याप्त मात्रा में भारी मशीनरी उपलब्ध है और न ही पर्याप्त मैनपावर, जिसके चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। तकनीकी दृष्टि से इस परियोजना में लगभग 100 मीटर की गहराई तक खोदाई की आवश्यकता है। जिसके लिए अत्याधुनिक और भारी मशीनों का उपयोग अनिवार्य है। मौके पर कैट-300 और कैट-500 जैसी अपेक्षाकृत छोटी मशीनों से ही कार्य चलाया जा रहा है। जिसके कारण खोदाई की गति बार-बार बाधित हो रही है। बताया जा रहा है कि एजेंसी अब तक कैट-900 जैसी भारी मशीन साइट पर नहीं ला पाई है जो इस प्रकार के गहरे निर्माण कार्य के लिए जरूरी मानी जाती है। मशीनरी की कमी के कारण कई बार कार्य रुक-रुक कर चला। जिससे तय समय सीमा में काम पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। सिंचाई मंत्री कर चुकी दौरा, जताई थी नाराजगी मामले को लेकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी भी पहले ही नाराजगी जता चुकी हैं। पिछले बरसाती सीजन के तुरंत बाद उन्होंने स्वयं हथनीकुंड बैराज का दौरा किया था। निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों और एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई थी। मंत्री के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्य की गति में अपेक्षित सुधार नहीं देखा गया है। लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई सिंचाई विभाग के एसई प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एजेंसी को 31 मई तक हर हाल में कार्य पूरा करना होगा। इस बारे निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एजेंसी को मशीनरी और मैनपावर बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Diaphragm Wall Construction Project Delay 146 Crore Project Irrigation Department Central Water Commission Shruti Chaudhary Construction Negligence Yamunanagar Haryana Infrastructure Yamunanagar News Yamunanagar Latest News Yamunanagar News In Hindi Yamunanagar Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तमिलनाडु: करुणानिधि की समाधि पर रखी लिस्ट, DMK ने घोषित किए 65 कैंडिडेट, कहां से उतरे स्टालिन-पनीरसेल्वम?DMK led Alliance First List: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग पर मुहर लग जाने के बाद डीएमके ने गठबंधन के 65 कैंडिडेट तय कर दिए हैं। इसमें सीएम स्टालिन और पूर्व सीएम ओ पनीरसेल्वम समेत कई वीआईपी कैंडिडेट की सीटों का ऐलान किया गया है। उदयनिधि स्टालिन फिर से चेपॉक-ट्रिप्लिकेन...
Read more »
Qamar Bajwa Passed Away: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन; बाथरूम में फिसलने से लगी थी चोटपाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा का शनिवार को 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। फरवरी
Read more »
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का निधनपाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा और इमरान खान के साथ उनके रिश्ते चर्चा का विषय बने रहे। बाथरूम में गिरने के बाद गंभीर चोटों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Read more »
65 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद बड़े बेटे-बहू पर हत्या का केस, मुआवजे की रकम हड़पने का आरोपबल्लभगढ़ के मच्छगर गांव में 65 वर्षीय ओमवती की संदिग्ध मौत के 12 दिन बाद, पुलिस ने बड़े बेटे ललित और बहू पूनम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। छोटी बहू की शिकायत पर कार्रवाई हुई, जिसमें मुआवजे की रकम हड़पने का आरोप है।
Read more »
'जिंदा भंडारा': जीते-जी अपनी तेरहवीं, 1900 लोगों को 'भोज' का न्योता; वजह सुनकर भर आएंगी आंखें, पढ़ें मामलाऔरैया जिले में अकेलेपन ने एक इंसान को जीते जी अपनी ही तेरहवीं करने के लिए मजबूर कर दिया। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के 65 वर्षीय राकेश यादव ने सोमवार को तेरहवीं संस्कार के
Read more »
जीते-जी खुद की तेरहवीं! औरैया के 65 साल के राकेश यादव ने छपवाए कार्ड, 1900 लोगों को दिया न्योता; बताई ये वजहऔरैया जिले के अजीतमल में 65 वर्षीय राकेश यादव 30 मार्च 2026 को अपने जीवित रहते हुए स्वयं का तेरहवीं संस्कार और भंडारा आयोजित कर रहे हैं. अविवाहित राकेश ने दो भाइयों की मृत्यु के बाद अकेलेपन और भविष्य में संस्कार करने वाला कोई न होने के कारण यह अनोखा निर्णय लिया.
Read more »
